Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नारायणपुर : आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    नारायणपुर : आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर

    AdminBy AdminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नारायणपुर : आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नारायणपुर : आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर

    बस्तर ओलंपिक को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं

    स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के दिए निर्देश

    नारायणपुर

      जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन विकास कार्यों में गति लाकर कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियुक्त नोडल अधिकारियों को जिले के आश्रम छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने और वहां की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बस्तर ओलंपिक को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं। आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरते वाले नोडल अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
    बैठक में सीएसआर परियोजनाओं, आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण तथा जाति, निवास, आय और जन्म प्रमाण पत्र वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम तथा स्कूलों में खेल मैदान, शौचालय, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ममगाईं ने मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण कार्य स्वीकृति के संबंध में, अनुकंपा नियुक्ति, राशन-आधार कार्ड संबंधित समस्याएं, फसल बीमा में अनियमितता और भूमि रजिस्ट्री विवादों जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण और मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की प्रगति को बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड ई-केवाईसी, खाद्यान्न भंडारण, उचित मूल्य दुकान भवन निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, सहकार से समृद्धि योजना संबंधित प्रगति की समीक्षा किया गया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकण करने निर्देशित किए।
    बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डी.के. कोशले, सुनिल सोनपिपरे, सौरभ दीवान, सहायक आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Collector
    Admin

    Related Posts

    मिडनाइट मैसेज के बाद IAS ट्रांसफर में बड़ा फेरबदल, मनीष सिंह और वर्णवाल की बढ़ी शक्ति, CM गंभीर

    February 14, 2026

    स्वस्थ बचपन की ओर बड़ा कदम, बाल संदर्भ योजना व ‘वजन त्यौहार’ से कुपोषण उन्मूलन को गति

    February 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

    February 14, 2026

    सीएम विष्णु देव साय ने किया नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत

    February 14, 2026

    एमपी ट्रांस्को मुरैना सब स्टेशन में आयोजित हुआ जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण शिविर

    February 14, 2026

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की सौजन्य भेंट

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडनाइट मैसेज के बाद IAS ट्रांसफर में बड़ा फेरबदल, मनीष सिंह और वर्णवाल की बढ़ी शक्ति, CM गंभीर

    February 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

    February 14, 2026

    स्वस्थ बचपन की ओर बड़ा कदम, बाल संदर्भ योजना व ‘वजन त्यौहार’ से कुपोषण उन्मूलन को गति

    February 14, 2026

    इतिहास रचा प्रमोद भगत ने, पैरा बैडमिंटन में छठी बार बने वर्ल्ड चैंपियन

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.