Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»आपबीती: पाक ने 14 हिंदू परिवारों के साथ की बदसलूकी, मंदिर दर्शन की राह हुई बाधित
    देश

    आपबीती: पाक ने 14 हिंदू परिवारों के साथ की बदसलूकी, मंदिर दर्शन की राह हुई बाधित

    AdminBy AdminNovember 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आपबीती: पाक ने 14 हिंदू परिवारों के साथ की बदसलूकी, मंदिर दर्शन की राह हुई बाधित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अटारी 
    आज गुरु नानक जयंती है. इसे प्रकाश गुरुपर्व भी कहा जाता है. श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था पाकिस्तान गया. श्रद्धालुओं में सिख और हिंदू दोनों शामिल थे. मगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. उसने धर्म-कर्म के मामले में भी अपनी नीच हरकत दिखाई. पाकिस्तान ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा गए सिख श्रद्धालुओं का तो फूलों से स्वागत किया, मगर हिंदू श्रद्धालुओं को सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी. सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में गए हिंदू श्रद्धालुओं को अपमानित करके पाकिस्तानी अधिकारियों ने वापस लौटा दिया. ऐसे 14 परिवार हैं, जिनके साथ पाकिस्तान ने बदसलूकी की है.

    कहां के हिंदू परिवारों को लौटाया?

    दरअसल, पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश गुरुपर्व मनाने के लिए भारत से सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल होकर पाकिस्तान गए हिंदू परिवारों के सदस्यों को पाकिस्तान इमीग्रेशन ने वापस लौटा दिया. पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा लौटाए गए ये हिंदू परिवार दिल्ली, लखनऊ और नवां शहर के हैं. पाकिस्तान से लौटाए जाने पर उन्होंने अपनी आपबीती बताई है. उन्होंने बताया है कि कैसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने उनका अपमान किया. उनके साथ बदसलूकी की.

    पाकिस्तान ने किया अपमानित

    पाकिस्तान से भारत लौटने पर अटारी बॉर्डर पर बातचीत करते हुए हिंदू श्रद्धालुओं के सदस्य श्री गंगा राम और श्री अमर चंद ने बताया कि उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से पाकिस्तान गुरुधामों की यात्रा के लिए वीजा लगवाया था और वे भारत से सिख जत्थे में शामिल होकर पाकिस्तान गए थे. लेकिन पाकिस्तान वाघा पर स्थित पाकिस्तानी इमीग्रेशन और पाकिस्तानी रेंजरों के अधिकारियों ने उनके साथ बहुत बदसलूकी की. उन्हें सिर्फ इस वजह से वापस लौटा दिया क्योंकि वे हिंदू थे. पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा, ‘आप हिंदू हैं और सिख जत्थे में शामिल होकर क्यों जा रहे हैं.’

    ‘अपने मंदिरों में जाओ’

    उनका कहना था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें अपमानित करते हुए यह तक कहा कि ‘आप अपने मंदिरों में जाओ, सिखों के गुरुद्वारों में क्या लेने जा रहे हो.’ हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों से उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी को सिर्फ सिख ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा हिंदू श्रद्धालु भी पूजा करते हैं और उनके बताये मार्ग पर चलते हैं. मगर वे बात नहीं माने और उन्होंने वापस लौटा दिया.
    सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में गए हिंदू श्रद्धालुओं को अपमानित करके पाकिस्तानी अधिकारियों ने वापस लौटाया

    दुखी मन से रोतो हुए वापस लौटे श्रद्धालु

    कुल 14 परिवारों के इन सदस्यों ने बताया कि उन्हें बहुत दुखी मन के साथ पाकिस्तान से रोते हुए वापस भारत लौटना पड़ा, जिससे उनका मन बेहद उदास है. उन्होंने बताया कि उनका और परिवार के कई सदस्यों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वे लंबे समय से भारत में स्थायी नागरिक बनकर पासपोर्ट के साथ रह रहे हैं. वे दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बस चुके हैं. परिवार की इच्छा थी कि वे श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश गुरुपर्व उनके जन्मस्थान ननकाणा साहिब (पाकिस्तान) जाकर मनाए, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने उन्हें इसकी इजाज़त नहीं दी.

    भारत ने लिया है संज्ञान

    भारत लौटाए गए हिंदू श्रद्धालुओं में दिल्ली, लखनऊ और नवां शहर (पंजाब) के परिवार शामिल थे. बहरहाल, सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय श्रद्धालुओं को वापस लौटाने का मामला भारत के संज्ञान में है. पाकिस्तान के साथ भारत इस मुद्दे को उठाएगा. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर से बौखला गया है. वह हिंदू और सिखों के बीच खाई पैदा करना चाहता है. यही कारण है कि पाकिस्तान के इस कदम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हिन्दुओं और सिखों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Guru Nanak Jayanti
    Admin

    Related Posts

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर चॉपर में धुआं भरने पर इमरजेंसी लैंडिंग

    March 7, 2026

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार

    March 7, 2026

    पत्रकार हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम HC से बरी

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026

    भारत बना रहा तीनों सेनाओं का नया कमांड, ईरान जंग से कुवैत जैसी गलती न हो, अमेरिका से लिया सबक

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर चॉपर में धुआं भरने पर इमरजेंसी लैंडिंग

    March 7, 2026

    ईरान के हफ्ते भर के संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

    March 7, 2026

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.