Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»जानिए पेट्रोल पंप मालिक कितना कमा सकते हैं, एक लीटर पर 4.30 रुपये का कमीशन जोड़कर
    व्यापार

    जानिए पेट्रोल पंप मालिक कितना कमा सकते हैं, एक लीटर पर 4.30 रुपये का कमीशन जोड़कर

    AdminBy AdminNovember 6, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जानिए पेट्रोल पंप मालिक कितना कमा सकते हैं, एक लीटर पर 4.30 रुपये का कमीशन जोड़कर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    एक बार लागत और फिर जिंदगी भर कमाई. एक ऐसा बिजनेस जो गांव से लेकर अब बड़े शहर तक में धड़ल्ले से चलता है.आगे भी कमाई गुलजार रहने वाला ये बिजनेस. उस बिजनेस का नाम है- फ्यूल पंप (Fuel Pump), जिसे आम बोलचाल में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) कहते हैं. वैसे तो पेट्रोल पंप खोलना आसान बात नहीं है और हर कोई खोल भी नहीं सकता. लेकिन जो खोल लेता है, वो फिर कमाई में कभी पीछे नहीं रहता. आज हम आपको पूरा गणित बताएंगे कि कैसे एक-एक लीटर पेट्रोल-डीजल पर पंप मालिक को मोटी कमाई होती है. 

    दरअसल, देशों में वाहनों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. ये वो दौर है जब हर घर कार की कल्पना की जा रही है. अभी भी देश में 90 फीसदी से ज्यादा पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां बिकती हैं. फिर पेट्रोल पंप मालिकों की कमाई में उसी हिसाब से बढ़ रही है. फिलहाल पेट्रोल पंप बिजनेस एक आकर्षक और स्थिर व्यवसाय के रूप में उभरा है. 

    आप कैसे खोल हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    ये सच है कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए मोटा पैसा लगाना होता है. साथ ही जटिल लाइसेंसिंग प्रक्रिया, मोटा निवेश और फिर कंपीटिशन इस फील्ड में आम बात है. अगर आप इन चुनौतियों का सामना कर लेते हैं तो फिर बेहतरीन दैनिक आय एक जरिया है ये बिजनेस.

       – ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम 20 लाख रुपये की जरूरत होती है, जबकि शहरी इलाकों में 40 से 50 लाख रुपये तक निवेश आम बात है. इसमें टैंक, डिस्पेंसर और बुनियादी ढांचों की लागत शामिल है.

    – जमीन की कीमत शहर के हिसाब ज्यादा-कम हो सकती है, इससे लागत बढ़ भी सकती है. बड़े शहरों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश भी संभव है. पेट्रोल पंप ओपन के लिए आप बैंकों से 2 करोड़ रुपये तक लोन ले सकते हैं. 

    अब आइए कमाई की बात करते हैं, सबसे पहले आपको बताते हैं कि पेट्रोल-डीजल पर पंप ऑनर को कैसे कमाई होती है. दरअसल, सरकार ने हर लीटर पेट्रोल-डीजल पर पंप ऑनर के लिए कमीशन तय किया हुआ है. पेट्रोल पंप उतना ही वसूलता है, पेट्रोल पंप ऑनर अपने मन से एक पैसा भी ज्यादा नहीं वसूल सकता. 

     दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल पर कितना कमीशन? 
    फिलहाल दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है, पेट्रोल पंप ऑनर को इसमें से 4.39 रुपये मिलता है, यानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल पर पंप ऑनर को 4.39 रुपये की कमाई होती है. बता दें, दिल्ली में पेट्रोल का बेस प्राइस एवरेज 52.84 रुपये प्रति लीटर है, जिसपर एक्‍साइज ड्यूटी 21.90 रुपये है, जो कि केंद्र सरकार वसूलती है. एक लीटर पेट्रोल पर 15.40 रुपये का VAT वसूला जाता है, जो राज्‍य सरकार लेती है. इसके अलावा कुछ और छोटे-मोटे एवरेज चार्ज 0.26 रुपये लगाकर 1 लीटर पेट्रोल के दाम तय किए जाते हैं. 

    यानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर पंप मालिक को 4.39 रुपये मिलता है. हालांकि इसमें पेट्रोल पंप मालिक को सारा खर्च निकालना होता है. एक पेट्रोल पंप पर दर्जनभर से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, उनकी सैलरी से लेकर पेट्रोल पंप के रख-रखाव पर मोटा खर्च होता है. फिर भी ये फायदे का सौदा है. 

    मान लीजिए, एक पेट्रोल पंप पर दिनभर में 5000 लीटर पेट्रोल बिकता है, नियम के मुताबिक उसे कमीशन के तौर पर 21,950 रुपये मिलेंगे. इसमें 50 फीसदी रकम खर्च निकाल देने पर भी कम से कम 10 हजार रुपये हर दिन कमाई संभव है. 

    एक लीटर डीजल पर पंप मालिक को कितनी कमाई
    अगर डीजल की बात करें तो दिल्‍ली में 1 लीटर पर 12.83 रुपये प्रति लीटर वैट (VAT) वसूला जाता है. जबकि केंद्र सरकार एक्‍साइज ड्यूटी (Excise Duty) 17.80 रुपये प्रति लीटर चार्ज कर रही है. एवरेज डीलर कमीशन 3.02 रुपये प्रति लीटर है, यानी हर एक लीटर डीजल बेचने पर पंप ऑनर के खाते में 3.02 रुपये जाता है, जो कम नहीं है. दिल्ली में डीजल का बेस प्राइस 53.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा कुछ अन्‍य छोटे-मोटे चार्ज 0.26 रुपये वसूले जाते हैं. इसके बाद 1 लीटर डीजल के दाम तय होते हैं. 18 जुलाई 2025 को दिल्‍ली में 1 लीटर डीजल की कीमत (Diesel Price in Delhi) 87.67 रुपये प्रति लीटर थी. 

    बता दें, बड़े वाहनों में खासकर कमर्शियल वाहनों में डीजल की खपत ज्यादा है, और हर लीटर पर पंप ऑनर को 3.02 रुपये मिलता है. एक अनुमान के मुताबिक अगर पंप 24 घंटे में 5000 लीटर डीजल बेचता है तो कमीशन के तौर पर उसे करीब 15,100 रुपये मिलेंगे, इसमें से आधा खर्च काट दें तो 7500 रुपये बचत संभव है, यानी पेट्रोल और डीजल दोनों के बिक्री के आंकड़ों को मिला दें तो एक घनी आबादी वाले इलाके में पेट्रोल पंप ऑनर आसानी से 15000 रुपये प्रति दिन कमाई कर सकता है. कमीशन एक निश्चित राशि है, इसलिए पूरी कमाई बिक्री की मात्रा और लोकेशन पर निर्भर करती है.

    कैसे शुरू करें पेट्रोल पंप

       पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आवेदक की आयु 21-60 साल होनी चाहिए. भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. पेट्रोल पंप खुद की या किराये की जमीन पर खोल सकते हैं, शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 800-1200 वर्ग मीटर और ग्रामीण इलाकों में 1200-1600 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए. देश की तमाम बड़ी तेल कंपनियां (जैसे IOCL, BPCL, HPCL, रिलायंस) समय-समय पर डीलरशिप के लिए विज्ञापन जारी करती हैं. आवेदन ऑनलाइन जमा करना होता है. जिसमें आधार, पैन, जमीन के दस्तावेज और एनओसी जैसे दस्तावेज जरूरी हैं. अधिक जानकारी: www.iocl.com, www.reliancepetroleum.com पर जाकर जुटा सकते हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured petrol pump
    Admin

    Related Posts

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026

    पीएम मोदी का बड़ा बयान: देश के भविष्य की दिशा तय करेगा तमिलनाडु

    March 1, 2026

    बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल ग्राम नागलवाड़ी में होगी कृषि केबिनेट

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    March 1, 2026

    आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, हवाई क्षेत्र बंद होने से देशभर में यात्री परेशान

    March 1, 2026

    कूनो बना वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट: 53 घड़ियाल छोड़े गए, पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 2 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

    March 1, 2026

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026

    सत्ता में नया चेहरा: अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान

    March 1, 2026

    नक्सलियों का बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त

    March 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.