Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»राम-हनुमान से लेकर क्रिकेट तक! पीएम मोदी की वर्ल्ड चैंपियन बेटियों संग दिलचस्प मुलाकात
    खेल

    राम-हनुमान से लेकर क्रिकेट तक! पीएम मोदी की वर्ल्ड चैंपियन बेटियों संग दिलचस्प मुलाकात

    AdminBy AdminNovember 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राम-हनुमान से लेकर क्रिकेट तक! पीएम मोदी की वर्ल्ड चैंपियन बेटियों संग दिलचस्प मुलाकात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     भारत की वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंची, तो माहौल भावनाओं, हंसी और प्रेरणा से भर गया. बुधवार शाम 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि खेल, जज़्बे और जीवन के अनुभवों पर खुली बातचीत थी. पीएम मोदी ने टीम को विश्व कप जीत पर बधाई दी और कहा कि “आपकी जीत हर भारतीय के गर्व की जीत है.”

    यह वही टीम है जिसने कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई में इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह हार के सिलसिले और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद वापसी की, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है.

    आपने दिखाया कि असली चैंपियन वो होते हैं, जो कभी हार नहीं मानते-PM

    पीएम मोदी ने कहा कि हर खिलाड़ी ने न सिर्फ मैदान पर खेल दिखाया, बल्कि मानसिक मजबूती की मिसाल भी पेश की. उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा, “आपने साबित किया कि असली चैंपियन वो हैं जो गिरकर भी उठते हैं और इतिहास रचते हैं.”

    प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात यह भी उल्लेख किया कि शुरुआती झटकों के बाद खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अद्भुत मानसिक मजबूती दिखाते हुए शानदार वापसी की और इतिहास रचा. 

    2017 वर्ल्ड कप के बाद प्रधानमंत्री से हुई पिछली मुलाकात को याद करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि तब टीम बिना ट्रॉफी के आई थी, लेकिन इस बार वे सफलता के साथ लौटी हैं और उम्मीद जताई कि आगे भी उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने के और मौके मिलेंगे.

    PM मोदी से महिला क्रिकेट टीम की मुलाकात

    हरमनप्रीत ने मोदी से पूछा कि वह हर समय चीजे कैसे मैनेज करते हैं. प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि समय के साथ यह उनकी जिंदगी का हिस्सा और आदत बन गई है. वहीं टीम की उपकप्तान स्मृत‍ि मंधाना ने कहा कि पीएम मोदी के शब्दों से मोट‍िवेशन मिला. 

    हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंची थी. इससे दो दिन पहले ही उसने नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था. 

    दीप्त‍ि शर्मा से किया हनुमान जी का जिक्र 
    बातचीत के दौरान टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह 2017 से ही उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं. उन्होंने याद किया कि उस वक्त टीम से कहा था कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करती रहें.  जब प्रधानमंत्री ने दीप्ति के इंस्टाग्राम बायो में लिखे “जय श्री राम” और उनके हाथ पर बने भगवान हनुमान के टैटू का जि‍क्र किया, तो दीप्ति मुस्कुराईं और बोलीं कि इन्हीं से उन्हें शक्ति मिलती है. 

    हरलीन के कैच को पीएम मोदी ने याद किया
    पीएम मोदी ने इस मुलाकात के दौरान कुछ यादगार पलों को भी याद किया, जिनमें 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन देओल का शानदार कैच भी शामिल था, जिसके बारे में उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. 

    हरमन के लास्ट बॉल कैच को याद किया
    प्रधानमंत्री ने उस पल का जिक्र किया जब हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप फाइनल के बाद गेंद अपनी जेब में रख ली थी. इस पर हरमनप्रीत ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह खुशकिस्मत थीं कि वह गेंद उनके पास आ गई. 

    अमनजोत के जगल‍िंग कैच पर क्या बोले PM मोदी 
    प्रधानमंत्री मोदी ने फाइनल में अमनजोत कौर के Juggling कैच का भी जिक्र किया.  उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “जब तुम कैच ले रही थीं, तब गेंद को देख रही होंगी, लेकिन कैच लेने के बाद जरूर ट्रॉफी को देख रही होंगी.”

    क्रांत‍ि गौड़ के भाई को दिया बुलावा
    क्रांति गौड़ ने प्रधानमंत्री से कहा कि उनके भाई उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं, इस पर मोदी ने उन्हें मिलने के लिए खुला निमंत्रण दिया.  

    वहीं प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से ‘फिट इंडिया’ संदेश को देशभर में, खासकर लड़कियों के बीच, फैलाने की अपील की. उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई और फिटनेस व शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर जो दिया.  

    उन्होंने खिलाड़ियों से यह भी कहा कि वे अपने स्कूलों का दौरा करें और बच्चों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करें.  अब खिलाड़ी अपने-अपने गृह नगर लौटेंगे. हालांकि, शेफाली वर्मा नागालैंड जाएंगी, जहां वह आगामी इंटर-जोनल टी20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन टीम की कप्तानी करेंगी. 

    भारत की वर्ल्ड कप जीत देश में महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, जिसने सालों की मेहनत और अधूरे सपनों को साकार किया. हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया ने मजबूत साउथ अफ्रीका को हराकर ओडीआई खिताब जीतने वाली चौथी टीम बनने का गौरव हासिल किया. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Amanjot Featured Modi
    Admin

    Related Posts

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    सावित्रीबाई फुले का सपना नारी बने शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मंत्री भूरिया

    March 10, 2026

    मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी! डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने पर अर्शदीप सिंह को ICC ने किया दंडित

    March 10, 2026

    क्या यूपी चुनाव से ही लागू होगा 33% महिला आरक्षण? कानून में बदलाव की तैयारी

    March 10, 2026

    विश्व कप टालना मुश्किल: मुख्य संचालन अधिकारी ने कहा– तैयारियां और पैमाना बहुत बड़ा

    March 10, 2026

    लंबे इंतजार के बाद वतन वापसी: दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम भारत पहुंची

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.