Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»योगी ने चेताया- माफिया व अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे
    राज्य

    योगी ने चेताया- माफिया व अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे

    AdminBy AdminNovember 6, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    योगी ने चेताया- माफिया व अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरणः योगी

    बिहार विधानसभा चुनाव

    यूपी के मुख्यमंत्री ने बिहार की पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेणु देवी के लिए की कमल खिलाने की अपील

    योगी ने चेताया- माफिया व अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे तो कीमत चुकाओगे

    पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए वे मोदी जी को गाली देते हैंः योगी

    यूपी में माफिया को बुलडोजर से रौंद दिया गया हैः मुख्यमंत्री

    विपक्षी दलों पर किया प्रहार, बोले- बिजली एनडीए देगी, लालटेन की लाइट में मोबाइल-लैपटॉप नहीं चार्ज कर पाएंगे

    योगी ने राजद को घेरा- यह लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे

    बोले योगी- रूझान बता रहे कि 14 नवंबर को फिर एनडीए सरकार का नारा होगा बुलंद

    पश्चिमी चंपारण

    उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि आज बिहार में विकास की सारी योजनाएं हैं। बिहार बदलकर समृद्धि की तरफ बढ़ा है। राजद काल में 1990 से 2005 के मध्य 60 से अधिक जातीय नरसंहार व अपहरण की 30 हजार घटनाएं हुईं। उस समय इंजीनियर, डॉक्टर, बच्चे, व्यापारी के साथ ही सड़क, पुल का भी अपहरण हो जाता था। पेशेवर माफिया व अपराधी इनके शागिर्द बनते थे। यूपी में माफिया को अब बुलडोजर से रौंद दिया गया है। सीएम ने मतदाताओं को चेताया कि माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओ तो कीमत चुकाओगे। दंगाइयों को सत्ता का स्वाद चखने नहीं देना है।

    रूझान बता रहे कि 14 नवंबर को फिर एनडीए सरकार का नारा होगा बुलंद

    सीएम योगी की बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है। गुरुवार को दूसरी रैली में उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी के लिए कमल खिलाने की अपील की। यहां जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया तो कांग्रेस व राजद गठबंधन पर करारा प्रहार किया। सीएम ने विपक्षी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने की अपील की। सीएम ने कहा कि आज पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। नौजवान, किसान, श्रमिक, माताएं, बहनें, युवा सभी एनडीए को वोट दे रहे हैं। रुझान बता रहा कि 14 नवंबर को परिणाम आने पर एनडीए सरकार का नारा फिर बुलंद होगा।

    यूपी में माफिया को बुलडोजर से रौंद दिया गया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में इनके पार्टनर सपा व कांग्रेस माफिया को गले लगाकर चलती थी और जनता का शोषण करती थी। हमने कहा कि यह नहीं चलेगा। आज यूपी में नौजवान को नौकरी, रोजगार, शिक्षा, बहन-बेटियों को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन है। वहां युवा मस्त व माफिया पस्त है। यूपी में माफिया को बुलडोजर से रौंद दिया गया है। सीएम ने कहा कि लखनऊ में डीजीपी आवास के सामने दुर्दांत माफिया ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा करके हवेली बनाई थी। एक दिन मैंने कहा कि इसे कब्जे में ले लो। मैं बताऊंगा कि क्या करना है। फिर कब्जे में लेकर उस हवेली पर बुलडोजर चलवाया गया। वहां हमने गरीबों के लिए 72 आवास बनाकर उन्हें चाबी सौंपी। यही काम प्रयागराज में भी किया। माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओ तो इसकी कीमत चुकाओगे।

    पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए वे मोदी जी को गाली देते हैं

    योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को बदला है। जो काम कांग्रेस 65-70 वर्ष में नहीं कर पाई, मोदी जी ने 11 वर्ष में कर दिया। 46 करोड़ बैंक अकाउंट खोल दिए गए, जिससे गरीबों, महिलाओं व लाभार्थियों का पैसा सीधे अकाउंट में जाता है। पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली को रोक दिया है, इसलिए यह लोग मोदी जी को गाली देते हैं। राजद के समय बिजली नहीं आती थी, जबकि अब तीन करोड़ लोगों के घर में बिजली कनेक्शन दिए गए। लालटेन की लाइट में मोबाइल-लैपटॉप नहीं चार्ज कर पाएंगे, क्योंकि बिजली तो एनडीए ही देगी। यह लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे। कांग्रेस, राजद व सपा वाले जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। सीएम ने मतदाताओं को आगाह किया कि बंटे थे तो कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस-राजद के माफियाराज व जंगलराज का मुंहतोड़ जवाब देना है।

    कांग्रेस ने किसानों को भूखमरी की ओर ढकेला तो राजद ने उनका शोषण किया

    सीएम ने बिहार की गौरवशाली धरा पर महापुरुषों का स्मरण किया। बोले कि मां जानकी ने इस धरा पर जन्म लेकर साक्षात लक्ष्मी का अवतार बनकर लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। यूपी व बिहार सांझी विरासत के प्रतीक हैं। हमारा संबंध राम व मां सीता जैसा है। एक-दूसरे के साथ पवित्र संबंध के साथ जुड़े हैं। इसे कोई अलग नहीं कर सकता। शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद शैली का जन्म बेतियाराज घराने में हुआ था। बिहार में जो संभावनाएं थीं, उसे पहले कांग्रेस, फिर राजद ने धूल-धूसरित किया। अंग्रेजों की विरासत के अनुसार कांग्रेस ने किसानों को भूखमरी की ओर ढकेला तो राजद ने उनका शोषण किया। इन लोगों ने समृद्ध बिहार बनने के सपनों को जंगलराज में बदलकर नौजवानों, नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, लेकिन 20 वर्ष पहले नौजवानों ने अंगड़ाई ली। नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी तो इसके साथ ही सुशासन की आधारशिला खड़ी की गई, जिस पर मजबूत इमारत का निर्माण करना है और विकसित बिहार की पीएम मोदी की संकल्पना को आगे बढ़ाना है।

    कांग्रेस व राजद नहीं सिखा सकती कृतज्ञता ज्ञापित करना

    सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि राम हुए ही नहीं। कांग्रेस ने मां सीता और महर्षि वाल्मीकि को भी झुठलाने का बड़ा पाप किया। कांग्रेस आस्था व विरासत का अपमान करती है। राजद ने राम मंदिर के रथ को रोक दिया। यूपी में इनके पार्टनर सपा ने रामभक्तों पर गोली चलाकर अयोध्या को लहुलूहान कर दिया, लेकिन हमने जो कहा-वह करके दिखाया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया। इससे पहले अयोध्या में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर हुआ। रसोई मां शबरी और रैनबसेरा निषादराज के नाम पर बना है। 25 नवंबर को पीएम मोदी अयोध्या आ रहे हैं। राम मंदिर में राम दरबार भी है। हनुमानगढ़ी में हनुमानजी महाराज विराजमान हैं। वहां सुग्रीव किला भी है। रामायण काल के पहले बलिदानी गिद्धराज जटायु भी राम मंदिर की तरफ देख रहे हैं। जिस गिलहरी ने सेतु निर्माण में योगदान दिया, उसकी भी मूर्ति लगाई गई है। यह कृतज्ञता ज्ञापित करने की संस्कृति है। कांग्रेस व राजद कृतज्ञता ज्ञापित करना नहीं सिखा सकती। एनडीए सरकार सीतामढ़ी में भी मां जानकी का मंदिर बना रही है। एनडीए का रथ बिना रुके, झुके, डिगे डबल स्पीड से बढ़ रहा है।

    जनसभा में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक वास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष आरएलएम शैलेष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को बनाएंगे मॉडल सिटी, CM साय ने कहा- आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    March 14, 2026

    सोनम वांगचुक को मिली राहत, जेल से रिहाई और NSA केस हुआ खत्म, लद्दाख हिंसा पर सरकार का अहम फैसला

    March 14, 2026

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026

    सोनम वांगचुक को मिली राहत, जेल से रिहाई और NSA केस हुआ खत्म, लद्दाख हिंसा पर सरकार का अहम फैसला

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को बनाएंगे मॉडल सिटी, CM साय ने कहा- आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    March 14, 2026

    उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्च, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने का किया ऐलान

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.