Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»दोपहर 12 बजे ही आरजेडी ने मानी हार! बिहार में मतदान के बीच बढ़ा बीजेपी का दबदबा
    व्यापार

    दोपहर 12 बजे ही आरजेडी ने मानी हार! बिहार में मतदान के बीच बढ़ा बीजेपी का दबदबा

    AdminBy AdminNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दोपहर 12 बजे ही आरजेडी ने मानी हार! बिहार में मतदान के बीच बढ़ा बीजेपी का दबदबा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना 
    बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच मतदान केंद्रों पर बिजली सप्लाई बंद करने के राष्ट्रीय जनता दल के आरोप की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि विपक्षी दल मतदान के दिन दोपहर 12 बजे निराशा में हाय तौबा करना शुरू कर देगा। आरजेडी ने 12 बजे से ही सरेंडर कर दिया।

    एएनआई से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'जब पूरे बिहार में वोटिंग के लिए इतना उत्साह है। महिलाएं जमकर बूथ में खड़ी हैं, तब आरजेडी को क्या हो गया? हताश हो गए? अभी 12 बजे ही सरेंडर कर दिया? वोटिंग ढीली हो रही है, सुस्त हो रही। जगह-जगह बिजली का कनेक्शन काट दिया जा रहा है। इसका चुनाव आयोग ने मुखर तरीके से विरोध किया है। सब बेबुनियाद है।''

    भाजपा सांसद ने आगे आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि न कोई सबूत देंगे और न कुछ देंगे। ठीक से चुनाव लड़िए। आपकी हार तो तय है, लेकिन मैदान छोड़कर क्यों भाग रहे। इस तरह की बेबुनियाद बातें हैं। मैं वोटर्स से कहूंगा कि खूब निकलकर वोट करिए। आरजेडी से मुझको यह उम्मीद नहीं थी कि 12 हताशा की हाय तौबा शुरू कर देंगे।

    इस बीच, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर जानबूझकर बिजली कटौती के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के आरोपों को खारिज करते हुए इन दावों को पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया। एक्स पर आरजेडी के पोस्ट के जवाब में, सीईओ कार्यालय ने स्पष्ट किया कि राज्य भर में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है और भारत निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहा है।

    सीईओ ने एक्स पर लिखा, "यह आरोप पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। इस तरह के भ्रामक प्रचार का कोई आधार नहीं है।" आरजेडी ने दावा किया था कि महागठबंधन के गढ़ माने जाने वाले मतदान केंद्रों पर मतदान की गति को धीमा करने के लिए बिजली आपूर्ति बीच-बीच में काटी जा रही है। आरजेडी ने एक्स पर लिखा, 'प्रथम चरण की वोटिंग के मध्य में महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान करने के उद्देश्य से बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है। जानबूझ कर स्लो वोटिंग कराई जा रही है। कृपया चुनाव आयोग ऐसी धांधली बुरी नीयत और दुर्भावनापूर्ण इरादों का अविलंब संज्ञान लेकर त्वरित कारवाई करें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    RJD concedes defeat
    Admin

    Related Posts

    इंडिगो की तकनीकी खामी ने रोकी उड़ानों की रफ्तार, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

    December 5, 2025

    रूस में मोदी–पुतिन मुलाकात से पहले बड़ा संकेत: स्टेट डिनर में थरूर, राहुल–खरगे आउट

    December 5, 2025

    पेंशन बंद हुई? चिंता ना करें, बस ये काम करें और फिर शुरू हो जाएगी रकम

    December 5, 2025

    पायलटों के अवकाश नियमों में ढील: DGCA के फैसले से इंडिगो की उड़ान पर मंडरा रहा संकट होगा कम?

    December 5, 2025

    गोल्ड के नए रेट का अपडेट: 5 दिसंबर को 10 ग्राम का भाव क्या है, जानें 22-24 कैरेट के ताजे रेट

    December 5, 2025

    लैरी एलिसन की दौलत में उछाल, अडानी-अंबानी की संपत्ति भी बढ़ी

    December 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 6 दिसंबर: जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा

    December 5, 2025

    बिना इजाजत लगेगा स्मार्ट मीटर! MP सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद

    December 5, 2025

    नेताओं की फिजूलखर्ची पर उमा भारती का हमला: बोले—‘काला धन शादियों में किया जाता है खर्च’

    December 5, 2025

    पाकिस्तान का परमाणु ‘बटन’ अब असीम मुनीर के पास, क्या बढ़ेगा भारत के लिए खतरा?

    December 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.