Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सीएम योगी ने रक्सौल व नरकटियागंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
    राज्य

    सीएम योगी ने रक्सौल व नरकटियागंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    AdminBy AdminNovember 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम योगी ने रक्सौल व नरकटियागंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार विधानसभा चुनाव

    लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में हैं – सीएम योगी

     सीएम योगी ने रक्सौल व नरकटियागंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

    सीएम योगी ने की रक्सौल से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा और नरकटिया से जदयू प्रत्याशी विशाल कुमार को जिताने की अपील

    – बोले सीएम योगी – जंगलराज नहीं, सुशासन चाहिए, बिहार को स्वर्ण युग में ले जाएगा डबल इंजन सरकार

    – बिहार को अब जंगलराज नहीं, बल्कि सुशासन और समृद्धि की राह पर बढ़ाना है- सीएम योगी

    – महागठबंधन अब नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है, जो आपकी जमीन और चारा हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे

    – एनडीए सरकार में बिहार ने विकास की नई उड़ान भरी है, यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है – योगी

    – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की नई परंपरा दी है

    पूर्वी चम्पारण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक बाद RJD-कांग्रेस पर ऐसा तीखा प्रहार किया कि जनसभा में पहुंची जनता का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। रक्सौल से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा और नरकटिया से जदयू प्रत्याशी विशाल कुमार को जिताने की अपील करते हुए योगी ने महागठबंधन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जो लोग लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार को अंधेरे में झोंकते थे, वही अब फिर आए हैं आपका राशन हजम करने के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को अब जंगलराज नहीं, बल्कि सुशासन और समृद्धि की राह पर बढ़ाना है और यह काम केवल एनडीए की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है।

    यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है- योगी आदित्यनाथ
    सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। उन्होंने कहा कि बिहार को 1990 से 2005 के बीच जातीय संघर्ष, नरसंहार, अपहरण और डकैती के दौर में झोंकने वाले अब फिर नई पैकिंग में वोट मांगने निकले हैं। याद करिए ना, यह वही लोग हैं जिन लोगों ने लालटेन की धुंधली लाइट में बिहार में जातीय संघर्ष करवाया था। यह वही लोग हैं, जो लालटेन की केरोसिन को बेच करके अंधेरा करते थे, फिर घरों में डकैती भी डालते थे।

    एनडीए सरकार में बिहार ने विकास की नई उड़ान भरी है- योगी
    सीएम योगी ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार ने विकास की नई उड़ान भरी है। आज यहां सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, मेट्रो, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल संस्थान और एम्स तक हैं। सुशासन और सुरक्षा की नींव पर ही निवेश आता है, और निवेश से ही रोजगार पैदा होते हैं। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी में 8 साल में 8.5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी, 2 करोड़ से अधिक को स्व-रोजगार से जोड़ा। अब नौजवान पलायन नहीं करते, क्योंकि रोजगार घर के पास है और यही मॉडल बिहार में भी लाना है।

    विपक्ष पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग पहले चारा खा गए, अब राशन खाने आए हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने नौजवानों को बेरोजगारी और अपराध के अंधेरे में धकेला। अब फिर जातीय नफरत और लूट का राज वापस लाना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है वह विकास और विरासत के साथ खड़ी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की परंपरा दी
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की परंपरा दी है। कांग्रेस और राजद ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था, लेकिन आज अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर बनकर तैयार है। अब सीतामढ़ी में मां जानकी के मंदिर का भव्य निर्माण भी चल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि ये सब कार्य वही कर सकते हैं जो विरासत का सम्मान जानते हैं, विकास का अर्थ समझते हैं। 

    प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा, 4 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन, 3 करोड़ आवास और एक करोड़ 41 लाख बहनों के खातों में सीधे पैसे भेजने का काम केवल एनडीए ने किया है। यह वादे नहीं, धरातल पर उतरे परिवर्तन हैं।

    महागठबंधन अब नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है, जो आपकी जमीन और चारा हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे
    मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि महागठबंधन अब नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है। जो आपकी जमीन और चारा हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे? बिहार की जनता को इनके झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया की संपत्ति जब्त कर गरीबों के घर बनाए गए, वैसे ही बिहार में भी सुशासन से अपराध और नक्सलवाद को समाप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी ने संकल्प लिया है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का नामोनिशान मिट जाएगा।

    सीएम योगी ने कहा कि जो राम का है, वही हमारे काम का है। जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्सौल में कमल और नरकटिया में तीर पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाएं ताकि बिहार का विकास अविराम जारी रह सके।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026

    ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़ा ‘सबसे सुरक्षित’ शहर

    March 14, 2026

    स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास सारंग

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.