Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने में सफल रहा जौनपुर जनपद
    राज्य

    सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने में सफल रहा जौनपुर जनपद

    AdminBy AdminNovember 7, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने में सफल रहा जौनपुर जनपद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी

    – सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने में सफल रहा जौनपुर जनपद

    – वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के 7 माह में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

    – 7 माह में प्रदेश भर के 71 हजार से अधिक युवाओं को वितरित किया गया लोन

    – प्रदेश के युवाओं के सपनों काे पंख दे रहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

    – पूरे प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत 2,256 युवाओं को लोन वितरित कर जौनपुर रहा अव्वल

    – पूरे प्रदेश में योजना का लाभ देने में आजमगढ़ दूसरे तो अंबेडकरनगर ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

    – आजमगढ़ में वर्कशाप के जरिये युवाओं को योजना का दिया जा रहा लाभ, लगातार कराई जा रही बैंकर्स और आवेदकों की काउंसिलिंग

    – आजमगढ़ में ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जा रही वर्कशाप, पिछले कई माह से योजना का लाभ देने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर बना हुआ है आजमगढ़

    लखनऊ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में लगातार आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को अात्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 7 माह में अब तक प्रदेश भर में ढाई लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लोन वितरित का लक्ष्य रखा है। इन आंकड़ों से साफ है कि सीएम योगी की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपनी आकर्षित कर रही है और वह इससे जुड़कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। वहीं योजना का लाभ शत प्रतिशत देने में पूरे उत्तर प्रदेश में जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है जबकि दूसरे स्थान पर आजमगढ़ अौर तीसरे स्थान पर अंबेडकरनगर है।

    7 माह में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने किया अावेदन

    पूरे देश में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ही है, जो प्रदेश के युवाअों को सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर नहीं दे रही है बल्कि उन्हे एक मजबूत उद्यमी बनने के लिए सक्षम बना रही है। इसी का असर है कि प्रदेश के युवा न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 7 माह में पूरे प्रदेश से 2,76,824 युवा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं, जबकि 2,26,511 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड कर दिया गया है। इनमें से 73,191 आवेदनों को बैंक ने लोन देने की स्वीकृति दे दी है, जबकि 71,918 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किया जा चुका है।

    शत प्रतिशत 2,256 युवाओं को किया लोन वितरित

    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का शत प्रतिशत लाभ देने में पूरे प्रदेश में जाैनपुर ने आवेदकों को लाेन वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जिले में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से संपर्क कर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को अभियान के तहत 2,250 युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 7 माह में 6,664 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 5,410 आवेदनों को बैंक को भेज दिया गया है। इनमें से 2,256 आवेदकों को लोन वितरित किया जा चुका है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष इसका रेश्यो 100.27 प्रतिशत है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में जौनपुर ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के महज 7 माह में लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत युवाओं को लोन वितरित करने में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सफलता में अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव का अहम योगदान है।

    आजमगढ़ में ब्लॉक स्तर पर वर्कशाप का आयोजन कर युवाओं को दिया जा रहा योजना का लाभ

    आजमगढ़ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ देने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ देने में अप्रैल-25 से पहले जिला 25 वें स्थान पर था। वहीं अप्रैल के बाद योजना का लाभ हर जरूरतमंद युवाअों को देने के लिए लगातार ब्लॉक स्तर पर वर्कशाप आयोजित की जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बैंकर्स और आवेदकों के आमने-सामने काउंसिलिंग करायी जा रही है। यही वजह है कि पिछले कई माह से आजमगढ़ योजना का लाभ देने में पूरे प्रदेश में लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है। जिलाधिकारी ने बताया कि अक्टूबर माह में भी योजना का लाभ देने में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2,250 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 7 माह में 5,748 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 4,775 आवेदनों को बैंक को भेजा गया, जिसमें से 2,085 को लोन वितरित किया जा चुका है। इसका रेश्यो 92.67 प्रतिशत है।

    अंबेडकरनगर, कौशांबी, हरदोई, झांसी और रायबरेली का भी रहा शानदार प्रदर्शन

    अंबेडकरनगर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक युवाअों को योजना का लाभ देने के लिए हर माह बैंकों से साथ बैठक की जा रही है ताकि योजना से संबंधी को कोई समस्या आने पर उसे तत्काल दुरूस्त किया जा सके। यही वजह है कि पूरे प्रदेश में योजना का लाभ देने में अंबेडकरनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंबेडकरनगर को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1,900 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 7 माह में 5,021 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 4,176 आवेदनों को बैंक को भेजा गया, जिसमें से 1,485 आवेदकों को लोन वितरित किया जा चुका है। इसके अलावा कौशांबी ने चौथा और हरदोई ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही योजना का लाभ देने में झांसी, रायबरेली और बहराइच का भी प्रदर्शन शानदार रहा।

     

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chief Minister Youth Entrepreneur Development Scheme Featured
    Admin

    Related Posts

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026

    ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़ा ‘सबसे सुरक्षित’ शहर

    March 14, 2026

    स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास सारंग

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.