Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»14,631 वोटों से अर्पित बने जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस में कमलनाथ गुट की वापसी और MP की सियासत पर असर
    व्यापार

    14,631 वोटों से अर्पित बने जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस में कमलनाथ गुट की वापसी और MP की सियासत पर असर

    AdminBy AdminNovember 7, 2025No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    14,631 वोटों से अर्पित बने जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस में कमलनाथ गुट की वापसी और MP की सियासत पर असर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल 

    मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समर्थकों का दबदबा दिखा है. एमपी युवा कांग्रेस की कमान अब यश घनघोरिया संभालेंगे, वह मितेंद्र दर्शन सिंह की जगह लेंगे. यश घनघोरिया कांग्रेस के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे हैं,  जिन्होंने एमपी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है. वहीं जिलाध्यक्षों में सबसे बड़ी जीत उज्जैन जिले में अर्पित यादव ने हासिल की है. वह उज्जैन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हैं. 

    मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस (यूकां) के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रभाव साफ दिखा. उनके समर्थक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए. यश ने 3.13 लाख वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के समर्थक अभिषेक परमार 2.38 लाख वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव की घोषणा मई में हुई थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आई.

    यूथ कांग्रेस के सभी प्रमुख पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इनमें प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं. भोपाल शहर से अंकित दुबे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बने, जबकि भोपाल ग्रामीण का अध्यक्ष पद राहुल मंडलोई को मिला. यश घनघोरिया के नाम की औपचारिक घोषणा दिल्ली से होगी.

    चुनाव में यश घनघोरिया के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक प्रवीण पाठक और सचिन यादव ने जमकर मेहनत की. वहीं, अभिषेक परमार के समर्थन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय रहे. खुले तौर पर उनके लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, गोविंद सिंह, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, कुणाल चौधरी, विक्रांत भूरिया और विपिन वानखेड़े ने वोट मांगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और जयवर्धन सिंह भी लगातार सक्रिय रहे.

    जिलाध्यक्षों के चयन में भी राजनीतिक समीकरण साफ दिखे. जीतू पटवारी के समर्थकों ने करीब 40 जिलों में अपनी पसंद के अध्यक्ष बनवाए, जबकि कमलनाथ का प्रभाव लगभग 15 जिलों तक सीमित रहा. महाकौशल क्षेत्र में कमलनाथ के समर्थक पूरी तरह सक्रिय रहे. फिर भी, यूथ कांग्रेस में कमलनाथ गुट का दबदबा साफ नजर आया.

    चुनाव परिणामों में सबसे बड़ी जीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में देखने को मिली. वहां अर्पित यादव ने 14,631 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्रदेश में सबसे मजबूत जिला अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया. इस तरह, मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के इस चुनाव में कमलनाथ और उनके समर्थकों ने अपनी मजबूत स्थिति साबित की.

    जानें, जिलों में किसे कितने वोट मिले…

    आगर मालवा: जिला अध्यक्ष बने पृथ्वीराज चौहान को सबसे ज्यादा 5050 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे लक्ष्मण सिंह को 2046 वोट मिले हैं।

    अलीराजपुर: जिला अध्यक्ष बने पुष्पराज सिंह रावत को 2743 वोट मिले। जबकि, 667 वोट पाकर दीपक भूरिया दूसरे नंबर पर रहे।

    अनूपपुर: 4406 वोट पाकर मानवेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष बने। वहीं 1554 वोट पाकर दुर्गेश मिश्रा दूसरे नंबर पर रहे।

    अशोक नगर: 2988 वोट पाकर रजनीश सिंघई पहले नंबर पर रहे। 2848 वोट पाकर सचिन त्यागी दूसरे नंबर पर रहे।

    बड़वानी: 3344 वोट पाकर आदित्य गोयल जिला अध्यक्ष बने। मोतीराम सोलंकी 629 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

    बालाघाट: शिवम विश्वकर्मा 1258 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे अमरकांत बिसेन को 1080 वोट मिले।

    बैतूल: संजय यादव 10668 वोट पाकर जिलाध्यक्ष बने। 9986 वोट पाकर प्रदीप कोकटे दूसरे नंबर पर रहे।

    भिंड: मनीष कुमार शर्मा 3393 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर राजू सिंह लोधी को मात्र 173 वोट मिले।

    भोपाल ग्रामीण: राहुल सिंह मंडलोई 4785 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे अंकुर राणा को 2146 वोट मिले।

    भोपाल शहर: 8172 वोट पाकर अंकित दुबे जिला अध्यक्ष चुने गए। 6374 वोट पाकर अमित खत्री दूसरे नंबर पर रहे।

    बुरहानपुर: 3786 वोट पाकर अर्जुन जांगले जिला अध्यक्ष चुने गए। 2505 वोट पाकर राजेंद्र मसाने दूसरे नंबर पर रहे।

    छतरपुर: जिला अध्यक्ष बने मानवेंद्र सिंह परमार को 7452 वोट मिले। गजेंद्र परमार 597 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

    छिंदवाड़ा: मात्र 896 वोट पाकर हरिओम रघुवंशी निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने।

    दमोह: 2454 वोट पाकर द्रगपाल लोधी जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे अफजल अजीज को 1754 वोट मिले।

    दतिया: जिला अध्यक्ष बने अरविंद सिंह गुर्जर को 6188 वोट मिले। 4176 वोट पाकर नोमी सिंह कमरिया दूसरे नंबर पर रहे।

    देवास: जिले में किशोर सिंह चौहान 11209 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। नवीन बाली 7041 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

    धार : जिले में 6840 वोट पाकर रोहित कामदार जिला अध्यक्ष चुने गए। सोनू सेमलिया 3382 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

    डिंडोरी: अमन पाठक 821 वोट पाकर जिला अध्यक्ष चुने गए। दूसरे नंबर पर रहे राजेश मरावी को 517 वोट मिले।

    गुना: युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने पंचम सिंह भील को 3896 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे दीपक बिलरवां को 1775 वोट मिले।

    ग्वालियर ग्रामीण: पुष्पेंद्र सिंह 10408 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे योगेंद्र परमार को 3322 वोट मिले।

    ग्वालियर शहर: 9616 वोट से विजय यादव जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहित सुमित सिंह को 6142 वोट मिले।

    हरदा: जिले में निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने योगेश चौहान को 213 वोट मिले।

    इंदौर ग्रामीण: जिला अध्यक्ष बने गजेंद्र सिंह राठौड़ को 10156 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे गौरव सिंह सोलंकी को 8218 वोट मिले।

    इंदौर शहर: अमित पटेल को 6286 वोट पाकर जिला अध्यक्ष चुने गए। दूसरे नंबर पर रहीं हिबा खान को 1541 वोट मिले।

    जबलपुर ग्रामीण: जिला अध्यक्ष बने शुभम श्रीवास्तव को 8267 वोट मिले। जबकि, 961 वोट पाकर सौरभ सिंह गौतम दूसरे नंबर पर रहे।

    जबलपुर शहर:10478 वोट पाकर सत्येंद्र कुकी जिला अध्यक्ष चुने गए। अमित सोनकर 8290 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

    झाबुआ: नटवर डोडियार 3370 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे प्रकाश परमार को 1709 वोट मिले।

    कटनी: जिला अध्यक्ष बने मोहम्मद इसराइल को 2952 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे पार्थ समाधिया को 915 वोट मिले।

    खंडवा: जिला अध्यक्ष बने अनिल यादव को 4212 वोट मिले। जबकि 324 वोट पाकर अक्षत अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे।

    खरगोन: जिला अध्यक्ष बने रजत डंडीर को 8479 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे सिद्धार्थ वर्मा को 4760 फुट मिले।

    मैहर: जिला अध्यक्ष बने सौरभ शर्मा को 3363 वोट मिले। जबकि पंकज सिंह कुशवाहा 2418 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

    मंडला: जिला अध्यक्ष बने संजू अहिरवार को 3987 वोट मिले। जबकि 3606 वोट पाकर कोविद सिंह ठाकुर दूसरे नंबर पर रहे।

    मंदसौर: जिले में जिला अध्यक्ष बने दुर्गेश पवार पटेल को 10226 वोट मिले। 7122 वोट पाकर राघव राज सिंह शक्तावत दूसरे नंबर पर रहे।

    मऊगंज: 2214 वोट पाकर आशुतोष तिवारी जिला अध्यक्ष बने चैतन्य मिश्रा 736 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे

    मुरैना: जिले में जिला अध्यक्ष बने अनिल सिंह गुर्जर को 3754 वोट मिले। जबकि मोहित शुक्ला 3625 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

    नर्मदापुरम: 12006 वोट पाकर हर्ष कटाक्वार जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे गौरव चौधरी को 7717 वोट मिले।

    नरसिंहपुर: जिले में 5584 वोट पाकर विवेक पटेल जिला अध्यक्ष बने। 7740 वोट पाकर राजुल शेखर जायसवाल दूसरे नंबर पर रहे।

    नीमच: मोहन सिंह शक्तावत 3197 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे वैभव अहीर को 1744 वोट मिले।

    निवाड़ी: 1850 वोट पाकर रोहित यादव जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे विमलेश राय को 415 वोट मिले।

    पांढुर्णा: जिले में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए प्रशांत धुर्वे को 2450 वोट मिले।

    पन्ना: जिला अध्यक्ष बने राज्यपाल सिंह को 2673 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे सारांश पांडे को 1559 वोट मिले।

    रायसेन: जिला अध्यक्ष बने हर्षवर्धन सोलंकी को 3944 वोट मिले। दूसरे नंबर पर परेश नगर को 1254 वोट मिले।

    राजगढ़: जिला अध्यक्ष बने अमन अरोड़ा को 8534 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे शिव प्रसाद दांगी को 4554 वोट मिले।

    रतलाम : जिला अध्यक्ष बने मयंक सिंह जाट को 9523 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे रवि कुमार को 1969 वोट मिले।

    रीवा: जिला अध्यक्ष बने अनूप सिंह को 8664 वोट मिले। 7151 वोट पाकर अमित सिंह दूसरे नंबर पर रहे।

    सागर: 5116 वोट पाकर संदीप अहिरवार जिला अध्यक्ष बने। 3689 वोट पाकर आदित्य चौधरी दूसरे नंबर पर रहे।

    सतना: 13039 वोट पाकर वरुण गुर्जर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे प्रवीण कुमार बागड़ी को 9561 वोट मिले।

    सीहोर: 6773 वोट पाकर देवेंद्र सिंह ठाकुर बोर्डी जिला अध्यक्ष बने दूसरे नंबर पर रहे संदीप सिंह ठाकुर को 4633 वोट मिले।

    सिवनी: आदित्य भरा 6637 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे राहुल अल्के को 5857 वोट मिले।

    शहडोल: अनुपम गौतम 3636 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे आदित्य आशीष तिवारी को 3320 वोट मिले।

    शाजापुर: जयंत सिंह सिकरवार 966 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे चिराग परमार को 467 वोट मिले।

    श्योपुर: जिलाध्यक्ष बने राम भरत मीणा को 1255 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे रवि सिंह जादौन को 875 वोट मिले।

    शिवपुरी: जिले अध्यक्ष बने सत्यम सिंह चौहान को 2235 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे अमन धाकड़ को 436 वोट मिले।

    सीधी: जिले अध्यक्ष बने करण सिंह चौहान को 8057 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे सौरभ सिंह को 6896 वोट मिले।

    सिंगरौली: जिला अध्यक्ष बने प्रेम प्रकाश सिसोदिया को 3915 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार सिंह को 2590 वोट मिले।

    टीकमगढ़: 2686 वोट पाकर पार्थ सिंह देव जिला अध्यक्ष बने ।दूसरे नंबर पर रहे देवेंद्र भास्कर को 1630 वोट मिले।

    उज्जैन: अर्पित यादव 14631 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे प्रीतेश शर्मा को 9624 वोट मिले।

    उमरिया: जिला अध्यक्ष बने अनुराग सिंह को 5418 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे रोहित तिवारी को 2729 वोट मिले।

    विदिशा: जिला अध्यक्ष बने आकाश शर्मा को 7003 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे सौरभ दुबे को 5897 वोट मिले।

    कहा कौन बना जिलाध्यक्ष 

    मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव में कई जिलों में कांटे का मुकाबला देखने को मिला है तो कई जिलों में निर्विरोध भी अध्यक्ष चुने गए. प्रदेश के सभी जिलों में यह प्रक्रिया हुई थी. 

    • आगर मालवा में पृथ्वीराज चौहान

    • अलीराजपुर में पुष्पराज सिंह रावत

    • अनूपपुर में मानवेंद्र मिश्रा

    • अशोक नगर में रजनीश सिंघई

    • बड़वानी में आदित्य गोयल

    • बालाघाट में शिवम विश्वकर्मा

    • बैतूल में संजय यादव

    • भिंड में मनीष कुमार शर्मा

    • भोपाल ग्रामीण में राहुल सिंह मंडलोई

    • भोपाल शहर में अंकित दुबे

    • बुरहानपुर में अर्जुन जांगले

    • छतरपुर में मानवेंद्र सिंह परमार

    • छिंदवाड़ा में हरिओम रघुवंशी

    • दमोह में द्रगपाल लोधी

    • दतिया में अरविंद सिंह गुर्जर

    • देवास में किशोर सिंह चौहान

    • धार में रोहित कामदार

    • डिंडोरी में अमन पाठक

    • गुना में पंचम सिंह भील

    • ग्वालियर ग्रामीण में पुष्पेंद्र सिंह

    • ग्वालियर शहर में विजय यादव

    • हरदा में योगेश चौहान

    • इंदौर ग्रामीण में गजेंद्र सिंह राठौड़

    • इंदौर शहर में अमित पटेल

    • जबलपुर ग्रामीण में शुभम श्रीवास्तव

    • जबलपुर शहर में सत्येंद्र कुकी

    • झाबुआ में नटवर डोडियार

    • कटनी में मोहम्मद इसराइल

    • खंडवा में अनिल यादव

    • खरगोन में रजत डंडीर

    • मैहर में सौरभ शर्मा

    • मंडला में संजू अहिरवार

    • मंदसौर में दुर्गेश पवार पटेल

    • मऊगंज में आशुतोष तिवारी

    • मुरैना में अनिल सिंह गुर्जर

    • नर्मदापुरम में हर्ष कटाक्वार

    • नरसिंहपुर में विवेक पटेल

    • नीमच में मोहन सिंह शक्तावत

    • निवाड़ी में रोहित यादव

    • पांढुर्णा में प्रशांत धुर्वे

    • पन्ना में राज्यपाल सिंह

    • रायसेन में हर्षवर्धन सोलंकी

    • राजगढ़ में अमन अरोड़ा

    • रतलाम में मयंक सिंह जा,

    • रीवा में अनूप सिंह

    • सागर में संदीप अहिरवार

    • सतना में वरुण गुर्जर

    • सीहोर में देवेंद्र सिंह ठाकुर बोर्ड

    • सिवनी में आदित्य भरा

    • शहडोल में अनुपम गौतम

    • शाजापुर में जयंत सिंह सिकरवार

    • श्योपुर में राम भरत मीणा

    • शिवपुरी में सत्यम सिंह चौहान

    • सीधी में करण सिंह चौहान

    • सिंगरौली में प्रेम प्रकाश सिसोदिया

    • टीकमगढ़ में पार्थ सिंह देव

    • उज्जैन में अर्पित यादव

    • उमरिया में अनुराग सिंह

    • विदिशा में आकाश शर्मा जिला अध्यक्ष बने.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Congress Featured MP politics
    Admin

    Related Posts

    ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़ा ‘सबसे सुरक्षित’ शहर

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    राजगढ़ में गैस एजेंसियों के लिए नए नियम, अधिक पैसे लेने पर कलेक्टर ने कार्रवाई का किया ऐलान

    March 14, 2026

    सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का प्रभावी तरीका है सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 14, 2026

    इंदौर में गाइडलाइन दरों में 10 से 185 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, 158 नई कॉलोनियों का भी होगा समावेश

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ प्रदेश का महिला-बाल सुरक्षा तंत्र

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.