Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»मोबाइल बाजार में झटका: कंपनियों ने 2000 रुपये तक बढ़ाई कीमतें
    तकनीकी

    मोबाइल बाजार में झटका: कंपनियों ने 2000 रुपये तक बढ़ाई कीमतें

    AdminBy AdminNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोबाइल बाजार में झटका: कंपनियों ने 2000 रुपये तक बढ़ाई कीमतें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारत में स्मार्टफोन अब पहले से ज्यादा कीमत में बिकेंगे। स्मार्टफोन की कीमतें भारत में 2,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसका कारण स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले स्टोरेज कंपोनेंट्स जैसे चिप और मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होना है। इसका असर इस लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की कीमतों पर देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने से भी स्मार्टफोन की लागत बढ़ी है। इस कंपोनेंट की लागत में बढ़ोतरी का असर अब ग्राहकों पर होगा। 2026 में लॉन्च वाले स्मार्टफोन्स की कीमतों में 5000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। ओप्पो, वीवो और सैमसंग के फोन्स महंगे हो गए हैं।

    वीवो, ओप्पो और सैमसंग के फोन्स की कीमतें बढ़ी
    The Hindu की रिपोर्ट के अनुसार, स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत में बढ़ोतरी होने के कारण भारत में स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ चुके हैं। वीवो की T सीरीज के स्मार्टफोन जैसे T4 Lite 5G सीरीज और T4x 5G सीरीज की कीमतों में पहले ही 1,500 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, Oppo Reno 14 सीरीज और F 31 सीरीज की कीमतों में 1,000 से 2,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है।

    इसके अलावा, Samsung A17 मॉडल की कीमत 500 रुपये बढ़ी है। सैमसंग के बिना चार्जर के आने वाले फोन्स को खरीदने वाले को 1300 रुपये का अतिरिक्त खर्चा करना होता है। इसका मतलब है कि उनके लिए फोन की कीमत लगभग 1800 रुपये बढ़ गई है।

    ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने मोबाइल फोन की कीमतों में अचानक और लगातार बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। इसका मेन कारण स्टोरेज कंपोनेंट्स की ग्लोबल कीमतों में भारी वृद्धि होना है।

    2026 के अंत तक बढ़ती रहेंगी कीमतें
    OEMs द्वारा शेयर किए गए दस्तावेजों के अनुसार, अगस्त 2025 से चिप्स और मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मेमोरी की सप्लाई में लगातार कमी इसे और भी गंभीर बनाती जा रही है। इंडस्ट्री रिसर्च के मुताबिक, चिप्स, मेमोरी और अन्य कच्चे माल की कीमतें 2026 के अंत तक बढ़ती रहने की उम्मीद है।

    रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, फ्रांसिस वोंग ने X पर इस मुद्दे से संबंधित ट्वीट करके कहा था कि 2025 ने पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक नई चुनौती पेश की है। NAND Flash, DRAM और SSDs जैसे स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत में तेज और लगातार वृद्धि हो रही है। यह किसी एक ब्रैंड या प्राइस सेगमेंट तक सीमित नहीं है। चाहे आप प्रीमियम फ्लैगशिप बना रहे हों या भरोसेमंद मिड-रेंज डिवाइस, हर कोई इस मुश्किल को महसूस कर रहा है।

    AI के कारण बढ़ी स्टोरेज कंपोनेंट्स की मांग
    उन्होंने आगे कहा कि AI के कारण डेटा सेंटर और मशीन लर्निंग सिस्टम को चलाने वाली हाई-एंड मेमोरी की भारी मांग पैदा हुई है। जो चिप्स कभी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होते थे, अब जनरेटिव AI मॉडल को पावर देने के लिए भारी मात्रा में उपयोग हो रहे हैं। इससे इंडस्ट्री को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि हम डिवाइस कैसे बनाएं, उनकी कीमत कैसे तय करें और उनमें कैसे इनोवेशन करें।

    सरकार से GST घटाने का आग्रह
    रिटेल विक्रेताओं के संगठन ने भारत सरकार से इस गंभीर मुद्दे को तुरंत हल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को मौजूदा 18% से घटाकर 5% किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यह ग्लोबल सप्लाई-चेन लागत वृद्धि को ऑफसेट करने, बाजार की गति बनाए रखने और आम नागरिक के लिए डिजिटल पहुंच को किफायती सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    smartphone Top brands have increased prices
    Admin

    Related Posts

    स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर संकट: IDC बोला– 2026 में सबसे बड़ी गिरावट तय

    February 27, 2026

    ऐसे करें अपने स्लो स्मार्टफोन को फैक्ट्री रीसेट: मिनटों में मिलेगा नया जैसा परफॉर्मेंस

    February 27, 2026

    Nano Banana 2 लॉन्च: Google AI से मिनटों में तैयार करें 4K फोटो, जानें कैसे और कहां होगा इस्तेमाल

    February 27, 2026

    Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra: भारत में कीमतें और Snapdragon vs Exynos चिपसेट का मुकाबला

    February 26, 2026

    ऑनलाइन स्कैम से डर खत्म! ChatGPT को बनाएं पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड, जानें पूरा सेटअप तरीका

    February 25, 2026

    स्मार्टफोन यूज़र्स को झटका: Samsung A–F सीरीज महंगी, OnePlus 15R के दाम बढ़ने के संकेत

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल (28 फरवरी 2026): मेष से मीन तक, जानें किसकी किस्मत पर होगी रोशनी

    February 27, 2026

    वन भवन में विधिक प्रकोष्ठ का हुआ शुभारंभ

    February 27, 2026

    गांधी परिवार पर गंभीर आरोप, विदेशी फंडिंग-जासूसी मामले में भाजपा का हमला

    February 27, 2026

    सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रूपरेखा का दस्तावेज हुआ जारी

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.