Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»गौरी किशन का करारा जवाब: बॉडी शेमिंग पर उठाई आवाज, बोलीं– जेंडर के आधार पर मत आंकिए
    मनोरंजन

    गौरी किशन का करारा जवाब: बॉडी शेमिंग पर उठाई आवाज, बोलीं– जेंडर के आधार पर मत आंकिए

    AdminBy AdminNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गौरी किशन का करारा जवाब: बॉडी शेमिंग पर उठाई आवाज, बोलीं– जेंडर के आधार पर मत आंकिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनोरंजन की चमक-दमक भरी दुनिया के पीछे कई बार ऐसे किस्से छिपे होते हैं जो समाज की सोच पर बड़ा सवाल खड़ा कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री गौरी किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए एक अपमानजनक अनुभव के बाद आवाज उठाई। दरअसल, उनकी नई फिल्म 'अदर्स' के प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार ने उनके वजन को लेकर सवाल पूछ लिया और यही सवाल सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गया।

    इसके बाद गौरी किशन ने एक विस्तृत बयान जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वो समझती हैं कि एक पब्लिक फिगर के रूप में उन पर लोगों की नजर रहती है, लेकिन किसी के शरीर को लेकर टिप्पणी करना या सवाल उठाना किसी भी संदर्भ में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा- 'काश मुझसे मेरे किरदार या अभिनय की तैयारी पर सवाल पूछे जाते। मैं सोचती हूं, क्या किसी पुरुष अभिनेता से ऐसा सवाल पूछा जाता?'

    उन्होंने अपने बयान में लोगों से आग्रह भी किया कि इस घटना को नफरत फैलाने का जरिया न बनाएं, बल्कि एक सीख की तरह लें। गौरी ने कहा कि अब वक्त है जब पत्रकारिता और पब्लिक इवेंट्स में संवेदनशीलता और सम्मान को प्राथमिकता दी जाए।

    क्या था पूरा मामला?
    दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेत्री को लेकर एक सवाल किया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह सवाल फिल्म या किरदार से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक पुरुष सह-कलाकार से पूछा गया कि 'आपको गौरी को उठाने में परेशानी तो नहीं हुई?' इस टिप्पणी ने गौरी को न सिर्फ असहज किया, बल्कि उन्होंने तुरंत मंच पर ही अपनी बात रखने का साहस दिखाया। उन्होंने मुस्कराते हुए लेकिन तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा- 'मेरे वजन से आपको क्या लेना-देना? क्या यह फिल्म का हिस्सा है? हर औरत का शरीर अलग होता है, लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरी पहचान मेरे अभिनय से बने, न कि मेरे शरीर से।'

    जब कुछ लोग इस सवाल को मजाक में पूछा गया बताकर टालने की कोशिश करने लगे, तो गौरी ने साफ कहा- 'मैंने इसे मजाक नहीं समझा। ऐसे सवालों को सामान्य बना देना ही असली समस्या है। मुझे मेरे काम पर बात करनी चाहिए, न कि मेरे वजन पर।'

    पा. रंजीत जैसे कलाकारों ने दिया साथ
    इस घटना के बाद तमिल फिल्म जगत के कई बड़े नाम गौरी के समर्थन में सामने आए। निर्देशक पा. रंजीत ने एक्स पर लिखा- 'यह शर्मनाक है कि महिला कलाकारों को आज भी ऐसे अपमानजनक सवालों का सामना करना पड़ता है। गौरी, तुम्हें सलाम।'

    अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने भी पत्रकारिता के गिरते स्तर पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- 'किसी महिला का वजन उसका निजी मामला है। पत्रकारों को यह समझना चाहिए कि सम्मान एकतरफा नहीं होता। अगर महिलाएं उनके परिवार की महिलाओं से ऐसा सवाल पूछें तो क्या उन्हें अच्छा लगेगा?'

    वहीं फिल्म ‘अदर्स’ में गौरी के को-स्टार अभिनेता काविन ने कहा,  'अंदर और बाहर से, तुम खूबसूरत और प्रेरणादायक हो गौरी। हमेशा ऐसे ही रहो।'

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    South actress Gauri Kishan
    Admin

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026

    दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IAS मनु की संपत्ति सबसे बड़ी, मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा; MP के 12 कलेक्टरों के पास नहीं है अपना घर

    March 15, 2026

    LPG सिलेंडर कालाबाजारी पर कड़ी नजर, 2,554 जगहों पर की गई छापेमारी और निरीक्षण

    March 15, 2026

    ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

    March 15, 2026

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.