Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार— योगी आदित्यनाथ
    राज्य

    लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार— योगी आदित्यनाथ

    AdminBy AdminNovember 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार— योगी आदित्यनाथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार विधानसभा चुनाव

    बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए- योगी आदित्यनाथ

    – लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार”— योगी आदित्यनाथ

    – मोतिहारी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- अपराधी नहीं, एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार को दें आशीर्वाद

    – कांग्रेस-आरजेडी ने बिहार की मेधा को कुंद किया, अब अपराधियों के लिए नहीं विकास के लिए बनेगी सरकार

    – अपराधी जीतेगा तो निवेश भाग जाएगा, सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और नौजवान फिर पलायन करेगा- सीएम योगी

    – बिहार साक्षरता में पिछड़ गया, यह पाप कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों का है- सीएम योगी

    – प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना मजबूत राष्ट्र, एनडीए का सुशासन ही बिहार के विकास की राह- सीएम योगी

    राम तो हुए ही नहीं— यह कहने वाले अब जवाब दें- योगी आदित्यनाथ

    पूर्वी चंपारण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मोतिहारी में एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार ने पहले चरण के मतदान में ही यह संकेत दे दिया है कि अब लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, बल्कि एनडीए की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जब परिणाम आएंगे, तो फिर एक बार एनडीए की सुशासन, विकास और सुरक्षा की सरकार बनने जा रही है। बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही धरती है जिसने माँ जानकी को शरण दी, जिसने मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा बनाया और जिसने भारत को स्वतंत्रता की दिशा दिखाई। सत्याग्रह की यह भूमि राष्ट्र रक्षा के लिए शस्त्र के आग्रह से भी कभी पीछे नहीं हटती।

    उन्होंने कहा कि यह धरती नालंदा की ज्ञानगंगा की धारा रही है, आचार्य चाणक्य, आर्यभट्ट, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर जैसी विभूतियों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि फिर भी बिहार साक्षरता में पिछड़ गया, यह पाप कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों का है। उन्होंने बिहार की मेधा और प्रतिभा का शोषण किया, अपने स्वार्थ के लिए बिहार को पिछड़ा बनाए रखा।

    एनडीए का सुशासन ही बिहार के विकास की राह- सीएम योगी

    सीएम योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को स्थिरता, सुरक्षा और सुशासन दिया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सड़कों का जाल है, रेल, एयरपोर्ट, इनलैंड वाटरवे और मेट्रो जैसी सुविधाएं हैं। अब यहां आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की श्रृंखला खुल रही है। उन्होंने कहा कि निवेश वहीं आता है जहां सुरक्षा होती है। अगर अपराधी जीतेगा तो निवेश भाग जाएगा, सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और नौजवान फिर पलायन करेगा। बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए।

    योगी आदित्यनाथ ने अपने तीखे अंदाज में कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से माफियाओं की छाती रौंदी है। जब बुलडोजर चलता है तो माफिया की हड्डी और पसली एक हो जाती है। यूपी में अब अपराधी पस्त है और नौजवान मस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार को भी अपराधियों से मुक्त रखकर सुशासन की राह पर आगे बढ़ाना है।

    राम तो हुए ही नहीं— यह कहने वाले अब जवाब दें- योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न उठाया था। समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलवाई।

    उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद रामभक्तों ने कहा था, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार है। सीएम योगी ने बताया कि अयोध्या में अब महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट, निषादराज के नाम पर यात्री विश्रामालय और माता शबरी रसोई स्थापित की गई है। वहीं, राम मंदिर परिसर में जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं भारत की कृतज्ञता का प्रतीक हैं।

    उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना, तो सीतामढ़ी में माँ जानकी का मंदिर भी एनडीए सरकार बना रही है। अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने वाला राम जानकी मार्ग 6155 करोड़ रुपए से स्वीकृत हो चुका है और काम शुरू हो गया है। अब गोरखपुर से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे भी मोतिहारी होते हुए जाएगा, जो आर्थिक कॉरिडोर का काम करेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना मजबूत राष्ट्र- सीएम योगी

    सीएम योगी ने कहा कि आज भारत मजबूर नहीं, मजबूत है। जो भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, वह अब यमराज की टिकट लेकर जाएगा। मार्च 2026 तक नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ने का संकल्प लिया गया है और उनका जहन्नुम जाने का टिकट अब पक्का हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और अवसर दिए हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और 4 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडर के कनेक्शन लिए 50,000 रुपए देने पड़ते थे और लाइन में लाठी मिलती थी। पीएम मोदी ने गरीब मां-बहनों को रसोई गैस से सम्मान दिया है।

    अपराधी नहीं, एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार को दें आशीर्वाद- सीएम योगी

    महागठबंधन प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी सभी धाराओं में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अगर ऐसे अपराधी उत्तर प्रदेश में होते, तो जेल से बाहर नहीं निकल पाते। उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं का कोई धर्म, जाति या बिरादरी नहीं होती। ये किसी के सगे नहीं होते। अपराध ही इनका पेशा है। समाज को ऐसे लोगों से बचना होगा।

    उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार को भारी बहुमत से जिताकर बिहार में सुशासन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत भी है और विकास भी है। बिहार का भविष्य सुरक्षित हाथों में तभी रहेगा जब एनडीए फिर सत्ता में लौटेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    IAS मनु की संपत्ति सबसे बड़ी, मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा; MP के 12 कलेक्टरों के पास नहीं है अपना घर

    March 15, 2026

    LPG सिलेंडर कालाबाजारी पर कड़ी नजर, 2,554 जगहों पर की गई छापेमारी और निरीक्षण

    March 15, 2026

    SSP का जंबो ट्रांसफर ऑर्डर: रायगढ़ में 219 पुलिसकर्मी इधर से उधर, कई ASI बदले गए

    March 15, 2026

    बलरामपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अफीम की अवैध खेती के बाद वर्षों से जमे 58 पटवारी हटाए गए

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: सिंधी समाज की एकजुटता प्रशंसनीय

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IAS मनु की संपत्ति सबसे बड़ी, मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा; MP के 12 कलेक्टरों के पास नहीं है अपना घर

    March 15, 2026

    LPG सिलेंडर कालाबाजारी पर कड़ी नजर, 2,554 जगहों पर की गई छापेमारी और निरीक्षण

    March 15, 2026

    ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

    March 15, 2026

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.