Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»अतरी विधानसभा में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस-राजद ने बिहार को पहचान के संकट में डाला
    राज्य

    अतरी विधानसभा में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस-राजद ने बिहार को पहचान के संकट में डाला

    AdminBy AdminNovember 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अतरी विधानसभा में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस-राजद ने बिहार को पहचान के संकट में डाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के नौजवान को मस्त और माफिया को पस्त कर देगी एनडीए सरकार- योगी आदित्यनाथ

    अतरी विधानसभा में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस-राजद ने बिहार को पहचान के संकट में डाला

    ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुल, सीएम योगी बोले- नया भारत घर में घुसकर करता है इलाज

    – राजद-कांग्रेस ने बिहार को पहचान के संकट में डाला, एनडीए दे रहा नई रोशनी- योगी आदित्यनाथ

    – रामलला अयोध्या में विराजमान, सीतामढ़ी में बन रहा मां जानकी का भव्य मंदिर, विरासत और विकास दोनों एनडीए की पहचान- योगी

    पीएम मोदी ने गरीब को सम्मान दिया, दलाली खत्म की, बिहार को खानदानी माफिया नहीं, सुशासन की सरकार चाहिए- सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों को बुलडोजर से पस्त कर दिया- सीएम योगी

    गयाजी
     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के अतरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार के समर्थन में जनसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, एलईडी के उजाले में चमकने को तैयार है। एनडीए की सरकार बनेगी, तो बिहार का नौजवान रोजगार पाएगा, अपराधी जेल जाएगा। सीएम योगी ने जनता से अपील की कि अतरी में एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार को भारी मतों से जिताकर बिहार में सुशासन की मजबूत नींव रखें।

    उन्होंने कहा कि यह वही पावन धरा है, जिसने महात्मा बुद्ध को ज्ञान दिया, भगवान महावीर को जन्म दिया, देश को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे महानायक दिए। लेकिन राजद और कांग्रेस ने इसी गौरवशाली बिहार को पहचान के संकट में डाल दिया।

    “नालंदा की भूमि को लालटेन युग ने कर दिया धुंधला”
    सीएम योगी ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय, चाणक्य और आर्यभट्ट की धरती को राजद-कांग्रेस ने अंधकार में धकेल दिया। दुनिया नालंदा में ज्ञान लेने आती थी, जहाँ एक साथ दस हज़ार विद्यार्थी पढ़ते थे। लेकिन राजद-कांग्रेस के शासन में वही बिहार साक्षरता में सबसे नीचे पहुँच गया। उन्होंने कहा कि जब एनडीए ने सत्ता संभाली, तब बिहार की साक्षरता दर 33% थी, जिसे अब बढ़ाकर 75% तक पहुँचाया गया है।
    सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस-राजद के शासन में नरसंहार, अपहरण, जातीय संघर्ष और अराजकता का माहौल था। 60 से ज़्यादा नरसंहार, 30 हज़ार से अधिक अपहरण हुए। यह था उस जंगलराज का चेहरा जहां न व्यापारी सुरक्षित थे, न बेटियां सुरक्षित थीं। ये लोग गरीब का राशन और पशुओं का चारा दोनों खा गए थे। 

    उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों को बुलडोजर से पस्त कर दिया- सीएम योगी
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों को उन्होंने बुलडोजर से पस्त कर दिया। अब उनकी हड्डी-पसली एक हो चुकी है। यूपी में अपराधी पस्त हैं और नौजवान मस्त हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को भी यही रास्ता अपनाना होगा, जहां सुशासन और विकास हो, अपराध और भ्रष्टाचार नहीं। एनडीए की सरकार बनेगी, तो बिहार का नौजवान रोजगार पाएगा, अपराधी जेल जाएगा। सीएम योगी ने जनता से अपील की कि अतरी में एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार को भारी मतों से जिताकर बिहार में सुशासन की मजबूत नींव रखें।

    ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी- सीएम योगी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज मजबूर नहीं, मजबूत राष्ट्र बना है। उन्होंने कहा कि जब लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में गिरी तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई थी। पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा था कि भारत तबाह कर देगा। सीएम योगी ने कहा कि आज का भारत किसी की धमकी नहीं सुनता। अगर कोई भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, तो भारत उसके घर में घुसकर इलाज करेगा। यह नया भारत है— मोदी जी का भारत।

    पीएम मोदी ने गरीब को सम्मान दिया, दलाली खत्म की- सीएम योगी
    गरीबों की योजनाओं का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि, 10 करोड़ माताओं को उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन और 4 करोड़ गरीबों को घर दिया। उन्होंने कहा कि अब दलालों का खेल खत्म। सरकार का पैसा सीधे गरीब के खाते में जा रहा है। यही एनडीए का सुशासन है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय में 50,000 रुपए देकर भी गैस नहीं मिलती थी। आज हर गरीब मां के घर में चूल्हा जल रहा है। यह मोदी जी की गरीब कल्याण की राजनीति है।

    रामलला अयोध्या में विराजमान, जानकी सीतामढ़ी में, यही विकास और विरासत का मेल- योगी आदित्यनाथ
    सीएम योगी ने कहा कि जो कभी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, आज वही राममंदिर देखकर चुप हैं। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाया, आरजेडी ने राम रथ यात्र रोकी और इनके पार्टनर यूपी में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई, लेकिन भक्तों ने कहा था ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज भव्य राममंदिर बन चुका है।

    उन्होंने बताया कि अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, निषादराज रैन बसेरा और माता शबरी रसोई श्रद्धा और समरसता के प्रतीक हैं। वहीं, सीतामढ़ी में माता जानकी का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। राम-जानकी मार्ग 6155 करोड़ रुपये से स्वीकृत हुआ है, जो अयोध्या और सीतामढ़ी को जोड़कर विकास और विरासत दोनों का सेतु बनेगा।

    खानदानी माफिया को नहीं, बिहार के विकास को वोट दें- सीएम योगी
    सीएम योगी ने जनता से आह्वान किया कि खानदानी माफिया और अपराधियों को वोट देना बिहार के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य केवल विकास की राजनीति से सुरक्षित रह सकता है। एनडीए ही नौजवानों को नौकरी दे सकता है, अपराधियों को जेल भेज सकता है, गरीब को सम्मान दे सकता है। यही डबल इंजन की ताकत है। उन्होंने कहा कि अब बिहार का नौजवान मस्त होगा, और अपराधी पस्त यही है नए बिहार की पहचान।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    IAS मनु की संपत्ति सबसे बड़ी, मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा; MP के 12 कलेक्टरों के पास नहीं है अपना घर

    March 15, 2026

    LPG सिलेंडर कालाबाजारी पर कड़ी नजर, 2,554 जगहों पर की गई छापेमारी और निरीक्षण

    March 15, 2026

    SSP का जंबो ट्रांसफर ऑर्डर: रायगढ़ में 219 पुलिसकर्मी इधर से उधर, कई ASI बदले गए

    March 15, 2026

    बलरामपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अफीम की अवैध खेती के बाद वर्षों से जमे 58 पटवारी हटाए गए

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: सिंधी समाज की एकजुटता प्रशंसनीय

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IAS मनु की संपत्ति सबसे बड़ी, मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा; MP के 12 कलेक्टरों के पास नहीं है अपना घर

    March 15, 2026

    LPG सिलेंडर कालाबाजारी पर कड़ी नजर, 2,554 जगहों पर की गई छापेमारी और निरीक्षण

    March 15, 2026

    ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को दी फटकार, खाते में डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

    March 15, 2026

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.