Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»बाबर आज़म का करिश्मा जारी: सबसे तेज़ 15,000 रन पूरे कर क्रिकेट में दर्ज कराया नाम
    विदेश

    बाबर आज़म का करिश्मा जारी: सबसे तेज़ 15,000 रन पूरे कर क्रिकेट में दर्ज कराया नाम

    AdminBy AdminNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाबर आज़म का करिश्मा जारी: सबसे तेज़ 15,000 रन पूरे कर क्रिकेट में दर्ज कराया नाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद 
    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले सबसे कम पारियों में हासिल किया है। बाबर के अलावा इंजमाम-उल-हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद पाकिस्तान के लिए ये कारनामा कर चुके हैं। बाबर आजम को उनकी निरंतरता और तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

    बाबर आजम ने ये कारनामा महज 370 पारियों में किया है, जबकि पाकिस्तान के बाकी चारों महान बल्लेबाजों को यह आंकड़ा छूने के लिए 400 से 550 के बीच पारियां खेलनी पड़ी थीं। बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 32 गेंद में 27 रन की पारी खेली। हालांकि वह तीन रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। 329 मैचों में बाबर ने 45.46 की औसत से 15004 रन बनाए हैं, जिसमें 31 शतक और 104 अर्धशतक शामिल हैं, उनका बेस्ट स्कोर 196 है।

    दक्षिण अफ्रीका को 37.5 ओवर में 143 रन के स्कोर पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फखर जमान (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये बाबर आजम ने सैम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इसी दौरान 11वें ओवर में बाबर आजम (27) रनआउट होकर पवेलियन लौट गये। मोहम्मद रिजवान ने सैम अयूब के साथ 65 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

    24वें ओवर की चौथी गेंद पर ब्योर्न फोर्टेन ने सैम अयूब का शिकार कर लिया। सैम अयूब ने 70 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए 77 रनों की शानदार पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर और ब्योर्न फोर्टेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। अबरार अहमद 'प्लेयर ऑफ द मैच' और क्विंटन डी कॉक को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

    इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्विंटन डी कॉक और लुआन-द्रे प्रेटोरियस ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 15वें ओवर में आगा सलमान ने लुआन-द्रे प्रेटोरियस (39) को आउटकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। विकेट के रूप में दूसरे टोनी डीजॉर्जी (दो) भी सलमान का शिकार बने। 26वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने क्विंटन डी कॉक (53) आउटकर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया।

    इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 37.5 ओवर में 143 के स्कोर पर सिमट गई। कप्तान मैथ्यू ब्रीत्जके (16) और एन पीटर 16 रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 27 रन देकर चार विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज और आगा सलमान को दो-दो विकेट मिले।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Babar Azam's
    Admin

    Related Posts

    काबुल में आतंकी ठिकाने बताकर पाकिस्तान ने 400 लोगों की जान ली, जिनमें मरीज और आम लोग भी शामिल

    March 17, 2026

    एयरस्ट्राइक के बाद अफगान सरकार का कड़ा संदेश: ‘पाकिस्तान से डिप्लोमेसी का समय अब खत्म’

    March 17, 2026

    ईरान हालात पर अलर्ट: भारतीय दूतावास ने नागरिकों से कहा- बिना सूचना बॉर्डर पार न करें

    March 16, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान युद्ध के बीच धुंआ, भारत से जा रहे विमान को बीच रास्ते में वापस लौटना पड़ा, 19 भारतीय गिरफ्तार

    March 16, 2026

    यूक्रेन खाड़ी देशों को देगा कोचिंग, ईरान के खतरनाक हथियार के खिलाफ होगी तैयारियां

    March 16, 2026

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    PMAY 2.0: मुख्यमंत्री ने 90,000 लाभार्थियों के खाते में 900 करोड़ की पहली किस्त ट्रांसफर की

    March 17, 2026

    पी के डेयरी उत्पादों का निर्यात 10% बढ़ा, अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज

    March 17, 2026

    राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन को देंगे विकास की सौगातें

    March 17, 2026

    दिल्ली हाई कोर्ट ने हरदीप पुरी की बेटी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर लगाई रोक

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.