Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»अभिषेक कुमार ने कहा: यादों से भरा ये सफर हमेशा रहेगा खास
    मनोरंजन

    अभिषेक कुमार ने कहा: यादों से भरा ये सफर हमेशा रहेगा खास

    AdminBy AdminNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अभिषेक कुमार ने कहा: यादों से भरा ये सफर हमेशा रहेगा खास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    अभिनेता अभिषेक कुमार ने टीवी शो पति पत्नी और पंगा को अलविदा कह दिया है। अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस शो के बारे में अपने विचार और भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, मैं बहुत सारे खूबसूरत पल साथ लेकर जा रहा हूं। क्या ही शो था, सब लोग इतने प्यारे और इतने अच्छे थे कि क्या ही बताऊं। आखिरी दिन पर मेरा अलग लेवल का एक्साइटमेंट था और इमोशनल भी था। आप सभी ने इतना प्यार दिया हमारे शो को, उसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया, बस ऐसे ही अपना प्यार बनाए रखना, मिलते हैं जल्द। उनके इस पोस्ट पर अभिनेत्री हिना खान ने कमेंट किया, प्यार, प्यार और बहुत सारा प्यार मेरे बच्चे।

    वहीं, बालिका वधू फेम अविका गौर ने कमेंट में लिखा, मिल जल्दी। अभिषेक ने इस मौके पर होस्ट और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, मुनव्वर फारूकी और कई सेलिब्रिटी जोड़ों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इन जोड़ों में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी ममता लहरी, हिना खान और रॉकी जायसवाल, अविका गौर और मिलिंद चांदवानी, और देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शामिल थे। बता दें कि पति, पत्नी और पंगा का फिनाले 16 नवंबर को है। इस शो को लाफ्टर शेफ सीजन 3 रिप्लेस कर रहा है। अभिषेक कुमार की बात करें तो उनका असली नाम अभिषेक पांडे था, लेकिन जब उनके को-स्टार्स ने उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से की तो उन्होंने अपना नाम बदलकर अभिषेक कुमार रख लिया। उन्होंने करियर की शुरुआत 2018 में एक म्यूजिक वीडियो ये प्यार नहीं तो क्या है से की थी।

    इसके बाद, उन्होंने साल 2021 में छोटे पर्दे के सीरियल उडारियां से डेब्यू किया। उडारियां में अमरीक सिंह विर्क के किरदार से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अभिनेता फिर बेकाबू सीरियल में नजर आए, जिसमें उन्होंने आदित्य रायचंद का नेगेटिव किरदार निभाया। वह बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट रहे। मालूम हो कि टीवी शो पति पत्नी और पंगा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह शो अपने मजेदार कॉन्सेप्ट और सेलिब्रिटी जोड़ों के बीच की नोक-झोंक और मस्ती के लिए जाना जाता है। शो का फिनाले करीब है। ऐसे में कलाकार और होस्ट्स सभी काफी इमोशनल हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Abhishek Kumar
    Admin

    Related Posts

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

    March 15, 2026

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026

    दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.