Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»BCCI की गाइडलाइन पर रोहित के बाद हार्दिक तैयार, कोहली की स्थिति अब भी अनिश्चित
    खेल

    BCCI की गाइडलाइन पर रोहित के बाद हार्दिक तैयार, कोहली की स्थिति अब भी अनिश्चित

    AdminBy AdminNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BCCI की गाइडलाइन पर रोहित के बाद हार्दिक तैयार, कोहली की स्थिति अब भी अनिश्चित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    भारतीय क्रिकेट में काफी समय से ये ट्रेंड रहा है कि स्टार खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट को कोई खास तवज्जो नहीं देते। घरेलू क्रिकेट में खेलना जैसे वो खुद की तौहिन समझते हैं। उसमें खेलने वालों को जैसे छोटे-मोटे क्रिकेटर समझते हैं और खुद को ऐसा स्टार जिसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जैसे जन्मसिद्ध अधिकार हो। इसी ट्रेंड को बदलने के लिए बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाते हुए स्टार खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दे रखा है। इसका असर भी दिख रहा है। महान बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के संकेत दिए हैं। अब हार्दिक पांड्या भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। हालांकि एक और महान बल्लेबाज विराट कोहली बीसीसीआई की ये नसीहत मानेंगे या नहीं, ये अभी साफ नहीं है। वह आजकल भारत में रहते भी नहीं हैं। परिवार के साथ लंदन उनका ठिकाना है।
     
    हार्दिक पांड्या चोट की वजह से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। अब वह इसी महीने क्रिकेट के मैदान पर बहुप्रतीक्षित वापसी के लिए तैयार हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोहित शर्मा के बाद वह दूसरे बड़े स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट का रुख किया है। एक दिन पहले ही रोहित शर्मा ने कथित तौर पर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अभी शर्मा की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जहां तक विराट कोहली की बात है तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह अभी लंदन में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

    हार्दिक पांड्या की बात करें तो यह स्टार ऑलराउंडर अभी बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब वह चोट से उबर चुके हैं और मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 32 साल का ये ऑलराउंडर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 26 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ बड़ौदा के पहले मैच में खेलते नजर आएंगे। अगर तब तक उनकी फिटनेस में थोड़ी-बहुत कसर बाकी रह जाती है तब वह बड़ौदा के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

    एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। इस वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे। इतना ही नहीं, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज में भी इसी वजह से नहीं खेल पाए थे। पिछले कुछ हफ्तों से वह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में एक्सपर्ट्स की देखरेख में रिकवरी कर रहे हैं। एक बार जब उन्हें सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से 'रिटर्न टु प्ले' (RTP) का क्लियरेंस पा जाते हैं यानी खेलने के लिए फिट का प्रमाणपत्र पा जाते हैं तो वह बेंगलुरु से सीधे हैदराबाद अपनी टीम टीम बड़ौदा में शामिल होने के लिए पहुंच जाएंगे। हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज के लिए चुना जाएगा या नहीं, ये इस पर निर्भर करेगा कि वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं या नहीं। ऐसे में अगर वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उनकी दावेदारी मजबूत होगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    decision on Kohli is pending.
    Admin

    Related Posts

    इंग्लैंड से तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएगा भारत, कौन होगा आगे?

    March 3, 2026

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026

    टीम इंडिया का भविष्य संवारने की तैयारी, BCCI ने दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

    March 2, 2026

    जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा: मैच का असली मोड़ बताया, सैमसन को किया नजरअंदाज

    March 2, 2026

    भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी का गुस्सा उबाल पर

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंग्लैंड से तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएगा भारत, कौन होगा आगे?

    March 3, 2026

    अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

    March 3, 2026

    हार्ट अटैक: महिलाओं में दिखते हैं अलग संकेत, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

    March 3, 2026

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में तेज साउंड बजाने पर छात्रों में जमकर चले लात-घूंसे

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.