Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया की स्पिन स्ट्रैटेजी: सुंदर तीसरे क्रम में, कुल 4 स्पिनर्स शामिल
    खेल

    टीम इंडिया की स्पिन स्ट्रैटेजी: सुंदर तीसरे क्रम में, कुल 4 स्पिनर्स शामिल

    AdminBy AdminNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया की स्पिन स्ट्रैटेजी: सुंदर तीसरे क्रम में, कुल 4 स्पिनर्स शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कोलकाता

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू हो चुका है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यानी शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी है. इस सबके बीच असली चर्चा इस बात की हो रही है कि टीम इंडिया इस मैच में इतने स्पिनर्स के साथ क्यों उतरी. भारतीय टीम एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि चार स्पिन विकल्पों के साथ ईडन गार्डन्स टेस्ट में भाग ले रही है.

    टीम इंडिया की प्लेइंग-11 देखकर कई फैन्स हैरान रह गए. चौंकाने वाली बात थी वॉशिंगटन सुंदर की टीम में मौजूदगी, जिन्हें साई सुदर्शन पर प्राथमिकता मिली. सुंदर को सिर्फ स्पिनर के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में खिलाया गया है जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. सुंदर के इस मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने की ज्यादा संभावना है, क्योंकि टीम लिस्ट में उनका नाम इसी नंबर पर है. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में भी भारत के पास स्पिन ऑप्शन मौजूद हैं.

    टीम इंडिया का यह कॉम्बिनेशन इस बात का साफ संकेत देता है कि मैच के पहले ही दिन से पिच स्पिनर्स की मदद कर सकती है. वैसे भी टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करते हैं, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देने में माहिर हों.

    ऋषभ पंत का भी हुआ कमबैक
    भारतीय टीम के लिए इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी खेल रहे हैं, जो अच्छी खबर है. इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के बाद ऋषभ ओवल टेस्ट और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे. उनकी मौजूदगी टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को मजबूत बनाती है और मिडिल ऑर्डर में एक्स-फैक्टर भी जोड़ती है. ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग-11 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-3 पर अच्छी बैटिंग करने वाले साई सुदर्शन को बाहर रखना हैरतभरा रहा. उनके बाहर होने से साफ है कि टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी में स्थिरता से ज्यादा ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दे रहा है.वॉशिंगटन सुंदर का टीम में आना उसी रणनीति का हिस्सा है.

    काफी अरसे बाद ऐसा देखने को मिला है, जब भारतीय टीम किसी टेस्ट मैच में इतने स्पिनरों के साथ उतरी हो. यह फैसला इस पिच की प्रकृति बताता है, जो पहले दिन से ही स्पिनरों के मुफीद लग रही है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में भारत के पास पेस विकल्प भी मौजूद हैं. दोनों नई गेंद से जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और जल्द विकेट लेने की कोशिश करेंगे.

    साउथ अफ्रीका की टीम ने भी इस मैच में स्पिन का दांव खेला है. केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी और साइमन हार्मर की फिरकी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंजरी के चलते बाहर हैं, जिसके कारण साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर पड़ गई है. मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और वियान मुल्डर जैसे ऑलराउंडर्स का रोल अहम हो जाएगा.

    भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल,  वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Washington Sundar
    Admin

    Related Posts

    रिटायर हुए सरफराज अहमद, बाबर आजम पर कही खास बात; भारत के खिलाफ उस ऐतिहासिक जीत की यादें ताजा

    March 15, 2026

    ग्लोबल इन्वेस्टमेंट की तैयारी: सिंगापुर-लंदन में रोड शो करेगी मोहन सरकार, सौर ऊर्जा में आगे बढ़ेगा MP

    March 15, 2026

    प्लेऑफ की जंग के लिए इराक का खास इंतजाम, FIFA World Cup 2026 क्वालीफायर खेलने प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको रवाना

    March 15, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: चित्तौड़गढ़ दुर्ग भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रहरी

    March 15, 2026

    युद्ध और आपदा में भारत बना रक्षक, विदेशियों को भी सुरक्षित निकालने में सबसे आगे

    March 15, 2026

    कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है नेपानगर कास तभी सार्थक, जब इसका लाभ पहुंचे समाज के अंतिम व्यक्ति तक

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.