Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और जीशान सिद्दीकी पर ड्रग पार्टी का आरोप, दाऊद सिंडिकेट से जुड़ाव
    मनोरंजन

    श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और जीशान सिद्दीकी पर ड्रग पार्टी का आरोप, दाऊद सिंडिकेट से जुड़ाव

    AdminBy AdminNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और जीशान सिद्दीकी पर ड्रग पार्टी का आरोप, दाऊद सिंडिकेट से जुड़ाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े कथित ड्रग्स सिंडिकेट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दुबई से हाल ही में डिपोर्ट कर भारत लाए गए ड्रग्स तस्कर सलीम सोहेल शेख उर्फ ​​लविश (59) ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, शेख ने दावा किया कि उसने देश-विदेश में कई ऐसी ड्रग्स पार्टियां आयोजित की थी जिनमें बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर कुछ राजनीतिक चेहरे तक शामिल हुए थे।

    पुलिस की जांच में पता चला कि मुंबई और दुबई में आयोजित ये ड्रग्स पार्टियां मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख के जरिए चलती थीं। शेख, भगोड़े ड्रग सरगना सलीम डोला का खास आदमी बताया जाता है, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल दाऊद का सहयोगी सलीम डोला का बेटा ताहिर डोला भी आरोपी है, जिसे इसी साल यूएई से प्रत्यर्पित किया गया था। वह अभी मुंबई पुलिस की हिरासत में है।

    मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अपनी रिमांड अर्जी में दावा किया है कि शेख ने ऐसी पार्टियों का आयोजन किया, जिनमें दाऊद की बहन हसीना पारकर का मॉडल बेटा अलीशा पारकर, अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर शामिल हुए थे। इसके अलावा फिल्म निर्माता अब्बास-मस्तान, रैपर लोका, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी का भी नाम सामने आया है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि शेख के ये दावे अभी केवल आरोप हैं और जांच शुरुआती चरण में है। जरूरत पड़ने पर सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

    क्राइम ब्रांच का मानना है कि सलीम शेख अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हवाला नेटवर्क से जुड़ी कई अहम कड़ियों को खोल सकता है। यह सिलसिला अगस्त 2022 में शुरू हुआ था, जब नागपाड़ा से 1.19 लाख रुपये की मेफेड्रोन (एमडी) के साथ एक युवक मोहम्मद शाहरुख शेख को गिरफ्तार किया गया था। धीरे-धीरे सिंडिकेट के कई सप्लायर पकड़े गए, लेकिन बड़ा झटका मार्च 2024 में तब लगा, जब सांगली में मेफेड्रोन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई।

    जांच में सामने आया कि यह फैक्ट्री सलीम डोला और उसका बेटा ताहिर चल रहे थे। ताहिर को जून में यूएई से निर्वासित कर भारत लाया गया, जबकि उसका एक रिश्तेदार मुस्तफा मोहम्मद खुबावाला भी जुलाई में भारत लाया गया। गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों से केमिकल खरीदकर खुबावाला सांगली भेजता था, जहां से बना हुआ ड्रग्स मुंबई से सटे मीरा रोड तक पहुंचाया जाता था। तस्करों के पास मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें थीं, जिनसे वे माल सप्लाई करते थे ताकि शक न हो। नेटवर्क से जुड़ी रकम हवाला के जरिए दुबई में बैठे सरगनाओं तक पहुंचती थी।

    अधिकारियों के मुताबिक, 5 नवंबर को गिरफ्तार किए गए सलीम शेख ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने कई ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और सप्लाई चैन खड़ी की थी। पुलिस के मुताबिक, उसने यह भी कहा कि वह मुंबई और विदेशों में पार्टियों का आयोजन करता था और वहां आने वाले सेलिब्रिटीज को कोकीन, चरस और एमडी जैसी नशे की चोजें उपलब्ध कराता था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Nora Fatehi Shraddha Kapoor top-news
    Admin

    Related Posts

    सीएम योगी ने पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से सहजता से किया संवाद

    March 17, 2026

    एयरस्ट्राइक के बाद अफगान सरकार का कड़ा संदेश: ‘पाकिस्तान से डिप्लोमेसी का समय अब खत्म’

    March 17, 2026

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में उत्तर प्रदेश के आठ डाटा सेंटर पार्क होंगे अहम कड़ी

    March 17, 2026

    संगीत नाटक अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की, विभिन्न कला विधाओं के कलाकार होंगे सम्मानित

    March 17, 2026

    जगदलपुर: बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच, एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज

    March 17, 2026

    17 मार्च 2026 राशिफल: भाग्य का साथ किसे मिलेगा, किसे रखना होगा सतर्क – जानें अपनी राशि का हाल

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद ग्रामीण बैंकिंग लेनदेन में पहली बार आई इतनी रफ्तार

    March 17, 2026

    काबुल में आतंकी ठिकाने बताकर पाकिस्तान ने 400 लोगों की जान ली, जिनमें मरीज और आम लोग भी शामिल

    March 17, 2026

    सीएम योगी ने पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से सहजता से किया संवाद

    March 17, 2026

    बर्फबारी के कारण अटल टनल की ओर जाने वाले मार्ग बंद, IMD का आज भी अलर्ट जारी

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.