Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत ने एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में जीते पांच मेडल
    खेल

    भारत ने एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में जीते पांच मेडल

    AdminBy AdminNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत ने एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में जीते पांच मेडल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका
    एशियन आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने गुरुवार को कंपाउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के ढाका में जारी है। भारत की स्टार तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अभियान की अगुवाई की। पिछले संस्करण 2023, बैंकॉक में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली ज्योति ने इस बार एक कदम आगे बढ़ते हुए 17 वर्षीय प्रीथिका प्रदीप को 147-145 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिन की शुरुआत में ही ज्योति और प्रीथिका ने दीपशिखा के साथ मिलकर महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूह्युन और जंगयून पार्क की तिकड़ी को 236-234 से मात दी। मुकाबले के मध्य में बढ़त बनाने के बाद भारतीय तिकड़ी ने अंतिम दौर तक संयम बनाए रखते हुए जीत पक्की की।

    कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट जो एलए 2028 ओलंपिक में डेब्यू करेगा, जिसमें भारत की जोड़ी अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बंगलादेश की बोन्ना आक्तर और हिमू बच्चर को 153-151 से हराकर स्वर्ण जीता। यह भारत का इस वर्ग में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। पिछली बार अदिति स्वामी और प्रियांश ने बैंकॉक में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल में भारत को कजाकिस्तान से 230-229 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
    अभिषेक वर्मा, साहिल जाधव और प्रथमेश फुगे की तिकड़ी अंतिम चरण में एक अंक से आगे थी, लेकिन आखिरी पलों में कजाकिस्तान ने बाजी मार ली। पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में भारतीय तीरंदाज पदक से चूक गए। अभिषेक वर्मा ने पिछली बार बैंकॉक में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था। अब भारत की नजरें शुक्रवार को होने वाले रिकर्व वर्ग के मुकाबलों पर हैं, जहां और पदक जीतने की उम्मीद है।

    चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी का सामना सेमीफाइनल में अंकिता भकत से होगा, जबकि संगीता का मुकाबला दक्षिण कोरिया की नाम सुह्योन से होगा।
    पुरुष रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा और राहुल अलग-अलग सेमीफाइनल में उतरेंगे। टीम इवेंट में, भारतीय पुरुष टीम यशदीप भोगे, अतानु दास और राहुल की तिकड़ी दक्षिण कोरिया से स्वर्ण पदक मुकाबले में भिड़ेगी, जबकि मिक्स्ड टीम में अंशिका कुमारी और यशदीप संजय भोगे की जोड़ी कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया से टकराएगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    India won five medals
    Admin

    Related Posts

    सेमीफाइनल से पहले Sam Curran का बयान वायरल, कहा- वानखेड़े में भारत को देंगे कड़ी टक्कर

    March 3, 2026

    भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल? ICC के नियम जानें

    March 3, 2026

    ईरान की महिला फुटबॉलरों ने राष्ट्रगान नहीं गाया, चेहरे पर उदासी और दिल में ग़म

    March 3, 2026

    बड़ा फैसला तय? राशिद खान की कप्तानी पर मंडराया खतरा, अफगान बोर्ड बोला– बदलाव जरूरी

    March 3, 2026

    धमाकों के साए में दुबई से लौटीं पीवी सिंधु, भावुक पोस्ट में किया आभार व्यक्त

    March 3, 2026

    SF में कौन मारेगा बाजी? Sunil Gavaskar ने खोले पत्ते, Jasprit Bumrah को बताया मैच का ‘गेम चेंजर’

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.