Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत-साउथ अफ्रीका रैंकिंग अपडेट: कोलकाता टेस्ट के बाद टीम इंडिया कहां खड़ी है
    खेल

    भारत-साउथ अफ्रीका रैंकिंग अपडेट: कोलकाता टेस्ट के बाद टीम इंडिया कहां खड़ी है

    AdminBy AdminNovember 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-साउथ अफ्रीका रैंकिंग अपडेट: कोलकाता टेस्ट के बाद टीम इंडिया कहां खड़ी है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को 30 रन से हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया. इस हार से टीम इंडिया चौथे नंबर पर फिसल गई है. बल्लेबाजी क्रम में किए गए प्रयोग और कमजोर प्रदर्शन से मैच हाथ से निकल गया. अब गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट भारत के लिए करो या मरो जैसा बन गया है.

     कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया. इस हार के साथ भारत न सिर्फ सीरीज में 0-1 से पीछे गया, बल्कि पॉइंट्स टेबल पर भी चौथे स्थान पर फिसल गया है. वहीं साउथ अफ्रीका पांचवें से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और तीसरे नंबर पर किए गए प्रयोग ने भी कई सवाल खड़े कर दिए.

    बदल गया WTC पॉइंट्स टेबल का गणित

    पहले टेस्ट में मिली हार ने भारत की WTC स्थिति को काफी नुकसान पहुंचाया. मैच से पहले भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर था, लेकिन कोलकाता टेस्ट हारने के बाद उसका प्रतिशत घटकर 54.17% रह गया और टीम चौथे स्थान पर खिसक गई. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए पॉइंट्स प्रतिशत बढ़ाकर 66.67% कर लिया और सीधा पांचवे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया. इस जीत ने प्रोटियाज टीम को फायदे की स्थिति में ला दिया है क्योंकि यह सीरीज सिर्फ दो टेस्ट की है और हर पॉइंट काफी मायने रखता है.

    पहले टेस्ट की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिच मुश्किल थी, लेकिन कुछ फैसले भी टीम के खिलाफ गए. सबसे बड़ा सवाल तीसरे नंबर पर किए गए प्रयोग को लेकर उठा. ईडन गार्डन्स टेस्ट में साई सुदर्शन को बाहर बैठाकर वाशिंगटन सुंदर को तीसरे नंबर पर भेजा गया. सुंदर पहली पारी में 29 और दूसरी पारी में 31 रन बनाकर कुछ हद तक संघर्ष तो करते दिखे, लेकिन यह रोल किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज का होता है. सबसे बड़ा सवाल यह कि अगर सुंदर से सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी कराई जानी थी, तो फिर उन्हें स्पेशलिस्ट बैट्समैन बनाकर इतने महत्वपूर्ण स्थान पर क्यों उतारा गया? यह फैसला मैच के नतीजे पर भारी पड़ा क्योंकि 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय टीम को मजबूत बल्लेबाजी की जरूरत थी.

    15 साल बाद घर में साउथ अफ्रीका से टेस्ट हार

    भारत ने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार 2010 में टेस्ट मैच हारा था. 15 साल बाद यह शर्मनाक हार दोबारा देखने को मिली. 124 रन का आसान लक्ष्य भी भारतीय बल्लेबाज चेज नहीं कर पाए और टीम टी ब्रेक से पहले ही 93 रन पर ढेर हो गई. कप्तान शुभमन गिल गर्दन में खिचाव के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, जिससे टीम की स्थिति और कमजोर हो गई. यह हार बताती है कि बल्लेबाजी क्रम में अस्थिरता और पिच की गलत समझ ने टीम का खेल बिगाड़ दिया.

    दूसरा टेस्ट तय करेगा भारत की रैंकिंग

    अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मैच WTC के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम होगा. सीरीज के संभावित नतीजों के आधार पर भारत के पॉइंट्स इस प्रकार बदलेंगे.

        अगर सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही, तो भारत का प्रतिशत 59.26% हो जाएगा और टीम वापस तीसरे नंबर पर आ जाएगी.

        अगर भारत 0-1 से हारा, तो टीम 51.85% के साथ चौथे नंबर पर ही रहेगी.

        अगर भारत 0-2 से हार गया, तो भारत 48.15% के साथ पांचवें नंबर पर चला जाएगा.

    यानी, गुवाहाटी टेस्ट सिर्फ सीरीज नहीं, बल्कि WTC की रैंकिंग के लिए भी निर्णायक है.
    साउथ अफ्रीका के पास बड़ा मौका

    साउथ अफ्रीका की पहले टेस्ट में जीत ने उसे WTC में मजबूत स्थिति में ला दिया है. टीम के पॉइंट्स इस सीरीज के बाद कुछ ऐसे हो सकते हैं.

        अगर साउथ अफ्रीका 2-0 से जीता, तो उसका प्रतिशत 75% होगा और वह दूसरे नंबर पर बना रहेगा.

        अगर SA 1-0 से जीता, तो उसका प्रतिशत 58.33% होगा और वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा.

        अगर सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही, तो SA 50% पर रहेगा और पांचवें नंबर पर ही रहेगा.

    अगले टेस्ट से दोनों टीमों के WTC अभियान की दिशा तय होगी. भारत जहां वापसी की उम्मीद में है, वहीं साउथ अफ्रीका टॉप-2 में जगह मजबूत करने का मौका ढूंढ रहा है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    WTC Points table
    Admin

    Related Posts

    भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य

    March 5, 2026

    पिंक बॉल की जंग: हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार 3 जीत के साथ मजबूत, क्या हीली बदलेंगी आखिरी मुकाबले की कहानी?

    March 5, 2026

    आर्थिक सुधारों से बदली तस्वीर, भारत में नए बिजनेस रजिस्ट्रेशन 27% उछले

    March 5, 2026

    टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

    March 5, 2026

    एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम

    March 5, 2026

    सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत को पहले बैटिंग

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

    March 5, 2026

    यूएई में रह रहे भारतीयों के लिए अहम सूचना, दूतावास ने जारी किए सुरक्षा दिशा-निर्देश

    March 5, 2026

    UPI का खास फीचर हुआ बंद! अब मोबाइल नंबर या UPI ID से पेमेंट नहीं होगी – क्या है नया नियम?

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव गहराया: कतर ने रोकी LNG सप्लाई, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.