Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत बनाम साउथ अफ्रीका: गुवाहाटी टेस्ट में बदलाव, लंच से पहले ब्रेक और नई टाइमिंग
    खेल

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका: गुवाहाटी टेस्ट में बदलाव, लंच से पहले ब्रेक और नई टाइमिंग

    AdminBy AdminNovember 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका: गुवाहाटी टेस्ट में बदलाव, लंच से पहले ब्रेक और नई टाइमिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     गुवाहाटी

    टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन शुभमन गिल ब्रिगेड 93 रनों पर ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने भारत में 15 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता. इस जीत के चलते साउथ अफ्रीकी टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई. अब भारतीय टीम को सीरीज बराबर करने के लिए दूसरे एवं आखिरी टेस्ट मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.

    भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर (शनिवार) से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले की टाइमिंग बदली-बदली नजर आएगी. कोलकाता टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन इस मुकाबले के शुरू होने टाइमिंग भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे रखी गई है. भारत में टेस्ट मैच आमतौर पर सुबह 9.30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होने के कारण भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है.

    22 नवंबर को गुवाहाटी में टॉस सुबह 8:30 बजे कराया जाएगा और फिर पहली गेंद 9 बजे फेंकी जाएगी. पांचों दिन पहला सत्र 9 से 11 बजे तक होगा. इसके बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक लिया जाएगा. फिर दूसरा सत्र 11.20 बजे से 1.20 बजे तक होगा. दूसरे सत्र की समाप्ति के बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है. फिर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आखिरी सत्र होगा. यदि निर्धारित समय में पूरे ओवर्स नहीं होते हैं तो खेल को आधा घंटा बढ़ाया भी जाएगा. यानी मुकाबला शाम 4.30 बजे तक चल सकता है.

    BCCI ने पूरे मसले पर क्या कहा?
    ऐसा शायद पहली बार होने जा रहा है, जब किसी डे टेस्ट में पहले टी ब्रेक और फिर लंच ब्रेक लिया जाएगा. यानी सालों की परंपरा टूटने जा रही है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'यह व्यावहारिक फैसला है. सर्दियों के समय पूर्वोत्तर भारत में सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत जल्दी हो जाते हैं. शाम 4 बजे तक रोशनी काफी कम हो जाती है और उसके बाद ज्यादा खेल संभव नहीं हो पाता है. इसी चलते हमने इस टेस्ट मैच को जल्दी शुरू करने का फ़ैसला लिया, खेल सुबह 9 बजे शुरू होगा.'

    कोलकाता टेस्ट मैच में ऑफ-स्पिनर साइमन हार्मर ने कुल 8 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाए. फिर भारतीय टीम की पहली पारी 189 रनों पर सिमटी, जिसके कारण उसे केवल 30 रनों की लीड मिली.

    इसके बाद साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा के नाबाद 55 रनों की बदौलत अपनी दूसरी इनिंग्स में 153 रन बनाए. भारतीय बल्लेबाजों से मैच की चौथी पारी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया और मुकाबला गंवा बैठे. वॉशिंगटन सुंदर (31) और अक्षर पटेल (26) ही कुछ संघर्ष कर सके. अब भारतीय टीम गुवाहाटी टेस्ट मैच में तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.

    दूसरे टेस्ट के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, आकाश दीप और नीतीश कुमार रेड्डी.

    दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वॉड: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, जुबैर हम्जा और वियान मुल्डर.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    India vs South Africa
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट में भारत की जीत और केरल की अनदेखी भूमिका

    March 9, 2026

    पोलो की शान: जयपुर टीम ने जीता नौवां सीजन टाइटल

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    संघर्ष से सुपरस्टार तक: Sanju Samson की स्वर्णिम कमबैक स्टोरी

    March 9, 2026

    आलोचकों को करारा जवाब: गौतम गंभीर बने दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले पहले भारतीय कोच

    March 9, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही शोएब अख्तर का अजीब रिएक्शन, ‘अमीर बच्चा-गरीब बच्चा’ बयान से मचा बवाल

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CBSE 12वीं मैथ्स पेपर में गड़बड़ी? QR कोड स्कैन करने पर निकला इंग्लिश गाना, छात्र हैरान

    March 10, 2026

    नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन का 4.24 करोड़ रुपए का भुगतान: मुख्यमंत्री साय

    March 10, 2026

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का सम्मान

    March 10, 2026

    आगरा के दंपती कान्हा की भक्ति में रोजाना लोटपोट होकर नाप रहे ब्रज

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.