Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»छह बार हुई बैठक के बाद, मंत्री ने साफ किया – समझौता होगा बराबरी का
    देश

    छह बार हुई बैठक के बाद, मंत्री ने साफ किया – समझौता होगा बराबरी का

    AdminBy AdminNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छह बार हुई बैठक के बाद, मंत्री ने साफ किया – समझौता होगा बराबरी का
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्‍ली

    भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने बयान में यहां तक कह दिया है कि जल्‍द ही हम अच्‍छी डील लॉक करने रहे हैं. हालांकि भारत की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया था, लेकिन कमर्शियल और इंडस्‍ट्रीज मिन‍िस्‍टर पीयूष गोयल का बड़ा बयान आया है. जिनके मुताबिक, भारत बराबरी का समझौता करेगा.

    पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर 'आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी' जब यह समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होगा. उन्होंने कहा कि भारत इस डील में किसानों और मछुआरों के हितों की भी रक्षा करेगा. 

    किसानों और मछुआरों के हित में होगी डील
    उन्होंने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा कि व्यापार समझौते के लिए बातचीत एक प्रक्रिया है और एक राष्ट्र के रूप में भारत को किसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के हितों को ध्यान में रखना होगा. गोयल ने कहा कि जब यह समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित हो जाएगा, तो आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. 

    पीयूष गोयल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका मार्च से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. अब तक छह दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है. 

    नवंबर में ही हो सकती है डील
    डेक्कन क्रोनिकल की रविवार को आई एक रिपोर्ट में एक बड़ा दावा किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि India-US Trade Deal का ऐलान नवंबर में ही किया जा सकता है. रूसी तेल (Russian Oil) का मुद्दा पूरी तरह से सुलझ चुका है और डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत पर 25 फीसदी तक टैरिफ कम करने पर सहमति जताई है. 

    पहला चरण पूरा होने के करीब 
    रिपोर्ट यह भी कहती है कि भारत–अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) का पहला चरण लगभग पूरा होने के करीब है. भारत और अमेरिका के बीच अब तक 6 दौर की बातचीत हो चुकी है और दोनों देश 2025 तक पहला चरण पूरा करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि आगे जटिल मुद्दों पर बातचीतहोती रहेगी.

    कितना रह सकता है टैरिफ? 
    अभी भारत पर कुछ टैरिफ 50 फीसदी है, जिसमें से 25 फीसदी टैरिफ भारत पर रूसी तेल खरीदने के कारण लगाया गया है. चूक‍ि अब भारत ने रूसी तेल खरीद को कम किया है, ऐसे में एक्‍सपर्ट मान रहे हैं कि 25 फीसदी तो टैरिफ क होना तय ही है, लेकिन उनका यह भी कहना है कि आगे चलकर भारत पर अमेरिका टैरिफ को 15 फीसदी तक लेकर आएगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured piyush
    Admin

    Related Posts

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026

    त्योहार पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला: मुंबई से बिहार और पूर्वांचल के लिए 30 अतिरिक्त ट्रेनें

    February 19, 2026

    माता वैष्णो देवी भवन में वीडियो बनाना हुआ प्रतिबंधित, नए नियम के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

    February 19, 2026

    वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम लागू: भवन परिसर में वीडियो बनाना पड़ा भारी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

    February 19, 2026

    7 पद्मश्री एवं 6 संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी नृत्य कलाकारों के साथ ही उदीयमान कलाकारों की प्रस्तुतियाँ

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.