Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»एआई के प्रयोग को बढ़ावा दे कर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बनाया जा रहा है अत्याधुनिक, कुशल और नवाचारी
    राज्य

    एआई के प्रयोग को बढ़ावा दे कर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बनाया जा रहा है अत्याधुनिक, कुशल और नवाचारी

    AdminBy AdminNovember 21, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एआई के प्रयोग को बढ़ावा दे कर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बनाया जा रहा है अत्याधुनिक, कुशल और नवाचारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था में AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के प्रयोग को बढ़ावा दे कर, स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक कुशल, नवाचारी एवं समावेशी बनाने के साथ-साथ इलाज को सस्ता व सर्वसुलभ बनाया जा रहा है। सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित एआई आधारित डिजिटल स्वास्थ्य पहल से चिकित्सा सेवाओं की पहुंच शहरी से लेकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। टेली मेडिसिन व ई-संजवीनी जैसी एआई संचालित स्वास्थ्य सेवाओं ने स्वास्थ्य पर खर्च को भी बहुत कम किया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) जैसे कार्यक्रमों के संचालन में एआई व अत्याधुनिक डिजीटल तकनीक का प्रयोग कर उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बन गया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश वर्तमान में स्वास्थ् क्षेत्र में एआई क्रांति का वाहक बन कर उभर रहा है।                              

    ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के संचालन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

    सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबित प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र की एआई क्रांति के सबसे प्रमुख संकेतक है, ई-संजीवनी कार्यक्रम। टेलीमेडिसिन के ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के संचालन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। राज्य में ई-संजीवनी प्लेटफार्म की शुरूवात से अब तक करोड़ों की संख्यां में टेली-परामर्श प्रदान किये जा चुके हैं। ई-संजीवनी प्लेटफार्म के जरिये रोगीयों को एआई-संचालित वर्चुअल कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ सलाह प्रदान की जाती है। जिसका लाभ ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के उन लोगों को मिल रहा है, जहां पारंपरिक चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं और मरीजों के पास गंभीर रोगों के लिए स्वास्थ्य परामर्श पर खर्च के लिए पैसों की भी कमी है। एनएचए की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, इन परामर्शों में 70 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण मरीज शामिल हैं, जो एआई कंसल्टेंसी के द्वारा प्रारंभिक निदान और दवा परामर्श से लाभान्वित हो रहे हैं।

    वर्ष 2024-2025 में 4,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को एआई और डिजिटल स्वास्थ्य कौशलों में प्रशिक्षिण

    सीएम योगी के विजन के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत मानव संसाधन के कौशल विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। इस क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2024-2025 में 4,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को एआई और डिजिटल स्वास्थ्य कौशलों में प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को डेटा एनालिटिक्स, टेलीमेडिसिन प्रोटोकॉल और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों की भी दक्षता प्रदान की जा रही है। एएचएम उत्तर प्रदेश के आंकडों के अनुसार इन प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में एआई-आधारित स्क्रीनिंग टूल्स को प्रभावी ढंग से लागू कर निदान की सटीकता में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह कदम रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है, खासकर उन युवा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए, जो अब डिजिटल स्वास्थ्य स्टार्ट-अप्स में अपना योगदान दे रहे हैं।

    आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता आईडी के मामले में यूपी देश का अग्रणी राज्य

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में भी उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। राज्य में 12.45 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता आईडी बनाये जा चुके हैं, जिसमें यूपी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। एबीडीएम 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, ये आईडी रियल-टाइम स्वास्थ्य रिकॉर्डिंग, एआई-आधारित जोखिम मूल्यांकन और व्यक्तिगत सिफारिशों की नींव रखती हैं। एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में, एएचबीए मरीजों के डेटा को सुरक्षित रखते हुए चिकित्सकों तक तत्काल पहुंच प्रदान करता है। साथ ही मरीजों की एआई बेस्ड केस स्टडी से मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श करना आसान हो जाता है।

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 में 500 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य-तकनीक स्टार्ट-अप्स के प्रस्ताव
     
    नवाचार के क्षेत्र में, राज्य सरकार ने हेल्थ-टेक स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 50 से अधिक स्वास्थ्य-तकनीक स्टार्ट-अप्स ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनवेस्ट यूपी के अनुसार, ये स्टार्ट-अप स्वास्थ्य परिक्षण व परामर्श के लिए एआई-आधारित मॉडल विकसित कर रहे हैं। जिनमें ऐसे मोबाइल ऐप्स डेवलप किये जा रहे हैं, जो कैंसर स्क्रीनिंग या मानसिक स्वास्थ्य मॉनिटरिंग के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करते हैं। इसी क्रम में लखनऊ स्थित स्टार्ट-अप 'हेल्थएआई सॉल्यूशंस' ने एआई-चालित गर्भावस्था ट्रैकर लॉन्च किया है, जो 1 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंच चुका है। यह इकोसिस्टम न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि स्वास्थ्य समस्याओं के स्थानीय समाधान को भी जन्म दे रहा है।

    ग्रामीण स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में एआई-संचालित टेलीमेडिसिन कियोस्क हो रहे स्थापित

    उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आधारभूत ढ़ाचे को भी एआई तकनीकि से जोड़ कर अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश में अबतक 12,000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों तकनीकि उन्नयन किया गया है। ये केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में एआई-संचालित टेलीमेडिसिन कियोस्क और डिजिटल डायग्नोस्टिक टूल्स से लैस हैं, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बना रहे हैं।

    सीएम योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई के उपयोग को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य व्यवस्था का पूरी तरह से काया कल्प किया जा रहा है। यह न केवल प्रदेश के गरीबऔर आम लोगों के लिए वरदान बन रहा बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त उत्तर प्रदेश की संकल्पना को मजबूत आधार दे रह है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    AI CM Yogi initiative
    Admin

    Related Posts

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील

    February 14, 2026

    जनसेवा से जनविश्वास तक: CRPF 65वीं बटालियन के सिविक एक्शन कार्यक्रम से 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    February 14, 2026

    नक्सलियों को बड़ा झटका: सुरक्षा बलों ने हथियार और IED का डंप किया जब्त

    February 14, 2026

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौ कथा का दिव्य समापन, धर्म व गौ संरक्षण का लिया संकल्प

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    CEPA पर भारत-कनाडा की बातचीत तेज, उच्चायुक्त का दावा—डील आसान और संभव

    February 14, 2026

    लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बनी जीत, बोले तारिक रहमान

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.