Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»G-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का अलग अंदाज: लूला संग गर्मजोशी, मेलोनी संग खिलखिलाते ठहाके
    विदेश

    G-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का अलग अंदाज: लूला संग गर्मजोशी, मेलोनी संग खिलखिलाते ठहाके

    AdminBy AdminNovember 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    G-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का अलग अंदाज: लूला संग गर्मजोशी, मेलोनी संग खिलखिलाते ठहाके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन  
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहानिसबर्ग में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय विचार-विमर्श में भाग लेते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही भारत-इटली के मजबूत संबंधों में प्रगाढ़ता पर संतोष जाहिर किया। मुलाकात में दोनों ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ भी मुलाकात करते नजर आए। में मुलाकात के दौरान मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को गले लगाया। राष्ट्रपति लूला मोदी की पीठ थपथपाते नजर आए। पीएम मोदी शिखर सम्मलेन के पहले दिन कई देशों के प्रमुखों के साथ बातचीत करते दिखे। 
     
    पीएम मोदी ने विकास के नए मानक गढ़ने का किया आह्वान
    अफ्रीका की धरती पर आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास के पैमानों को नए सिरे से सोचने की जरूरत पर जोर दिया। 'सबको साथ लेकर समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास' विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जी20 ने भले ही दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को दिशा दी हो, लेकिन मौजूदा विकास मॉडल ने बड़ी आबादी को संसाधनों से दूर रखा है और प्रकृति के अत्यधिक दोहन को बढ़ावा दिया है, जिसका असर अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा महसूस होता है।
     
    प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य की राह दिखाने वाले तीन बड़े वैश्विक कदम पेश किए:
    पहला- ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी- दुनिया भर की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को एक मंच पर लाने और उन्हें सुरक्षित, संरक्षित और उपयोगी बनाने का प्रयास।
    दूसरा- जी20-अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव- युवाओं के कौशल विकास को तेज कर अफ्रीका में रोजगार और नवाचार के नए अवसर तैयार करना।
    तीसरा- ड्रग-आंतक नेटवर्क से निपटने के लिए जी20 पहल -नशे के कारोबार और आतंकवाद के बीच गहरे संबंध को काटने के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयास। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल वित्तीय प्रवाहों पर नकेल डालेगी, तस्करी नेटवर्क तोड़ेगी और आतंक के आर्थिक स्रोतों को कमजोर करेगी। पीएम मोदी ने इस दौरान जोर देकर कहा कि दुनिया को ऐसा विकास मॉडल चाहिए जो प्रकृति से संतुलन रखे और हर क्षेत्र, खासकर अफ्रीका जैसे उभरते महाद्वीप, को बराबर अवसर दे।

    दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत 
    इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जोहानिसबर्ग के होटल में जुटे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक छठा बिखेरते कई कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने गणेश प्रार्थना और शांति मंत्र का पाठ किया। वहीं, एक महिला कलाकार ने सुदूर महाद्वीप में गंगा की महिमा का बखान करते हुए भजन गाया।

    भारतीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को देख प्रधानमंत्री अभिभूत नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इनके फोटो और वीडियो जारी की और लिखा, दक्षिण अफ्रीका में भारत की शानदार सांस्कृतिक विविधता दिखी। यह बेहद गर्व की बात है कि भारतीय समुदाय अपनी जड़ों से जुड़ा है। भारतीय समुदाय के लोगों ने एकजुट भारत की लय नामक एक प्रस्तुति में देश के 11 राज्यों के लोक नृत्य पेश किए।

    जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत में होटल में आयोजित कार्यक्रम में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, बंगाल, असम, बिहार, झारखंड और राजस्थान की संस्कृति पर केंद्रित कार्यक्रम पेश किए गए। बच्चों की तरफ से प्रार्थना और मंत्रोच्चार का वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव हमेशा दिल छू लेने वाला रहा है। ऐसे पल हमारे लोगों के बीच हमेशा रहने वाले रिश्तों को और पक्का करते हैं।

    ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ रक्षा, खनिज और कारोबार में सहयोग पर की चर्चा
    पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा एवं सुरक्षा, आवश्यक खनिजों और कारोबार व निवेश की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। लोगों के बीच परस्पर संबंधों में प्रगति की समीक्षा भी की गई।

    प्रधानमंत्री के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद हुई इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दुनियाभर में चुनौती बने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। अल्बनीज ने हाल ही में दिल्ली में हुए धमाकों पर दुख जताया। उन्होंने सऊदी अरब के मक्का में बस हादसे में भारतीयों की मौत को भी दुखद घटना करार दिया। प्रधानमंत्री ने अल्बनीज के साथ बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured PM Modi's unique style at the G-20 summit
    Admin

    Related Posts

    होर्मुज तनाव के बीच ट्रंप ने मांगा सहयोग, साउथ कोरिया ने रखी अपनी शर्तें

    March 15, 2026

    ग्लोबल इन्वेस्टमेंट की तैयारी: सिंगापुर-लंदन में रोड शो करेगी मोहन सरकार, सौर ऊर्जा में आगे बढ़ेगा MP

    March 15, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: चित्तौड़गढ़ दुर्ग भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रहरी

    March 15, 2026

    युद्ध और आपदा में भारत बना रक्षक, विदेशियों को भी सुरक्षित निकालने में सबसे आगे

    March 15, 2026

    कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है नेपानगर कास तभी सार्थक, जब इसका लाभ पहुंचे समाज के अंतिम व्यक्ति तक

    March 15, 2026

    खर्ग द्वीप हमले का बदला! ईरान के हमलों से दुबई-कुवैत एयरपोर्ट दहले, कई धमाकों से हड़कंप

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.