Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»रेलवे ने जारी की बड़ी अपडेट: कोहरे के कारण 24 ट्रेनें 3 महीने तक रद्द, देखें पूरी लिस्ट
    देश

    रेलवे ने जारी की बड़ी अपडेट: कोहरे के कारण 24 ट्रेनें 3 महीने तक रद्द, देखें पूरी लिस्ट

    AdminBy AdminNovember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे ने जारी की बड़ी अपडेट: कोहरे के कारण 24 ट्रेनें 3 महीने तक रद्द, देखें पूरी लिस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     सर्दियों की दस्तक के साथ ही उत्तर भारत में कोहरे का संकट गहराने लगा है। खासकर उत्तर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब से लेकर पूर्वी भारत तक हर सुबह रेलवे ट्रैकों पर घनी धुंध छाई रहती है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। इसी स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है।

    रेलवे ने पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर, अंबाला सहित कई रूटों पर चलने वाली कुल 24 लंबी दूरी की ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। यह रोक 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इस फैसले से लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

    क्यों लिया गया यह फैसला?

    सर्दियों में कोहरे के कारण सिग्नल स्पष्ट दिखाई नहीं देते और ट्रैक की विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। विशाल रेलवे नेटवर्क के चलते ऐसे हालात में ट्रेन संचालन बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। रेलवे का कहना है कि कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकने से नेटवर्म पर दबाव कम होगा, जिससे बाकी ट्रेनों को अधिक सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से चलाया जा सकेगा।

    तीन महीने तक रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

    प्रयागराज – मुजफ्फरपुर रूट

    14112 प्रयागराज जं.–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–25 फरवरी 2026)

    14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जं. एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–25 फरवरी 2026)

    झांसी – कोलकाता रूट

    22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई–कोलकाता एक्सप्रेस (5 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026)

    22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस (7 दिसम्बर 2025–1 मार्च 2026)

    हावड़ा – देहरादून रूट

    12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026)

    12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–28 फरवरी 2026)

    मालदा – दिल्ली रूट

    14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस (6 दिसम्बर 2025–28 फरवरी 2026)

    14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस (4 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026)

    बरौनी – अंबाला रूट

    14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (4 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026)

    14524 अंबाला–बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–24 फरवरी 2026)

    पूर्णिया – अमृतसर रूट

    14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–2 मार्च 2026)

    14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–28 फरवरी 2026)

    डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ रूट

    15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026)

    15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–1 मार्च 2026)

    गया – कामाख्या रूट

    15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–23 फरवरी 2026)

    15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–24 फरवरी 2026)

    कामाख्या – आनंद विहार रूट

    15621 कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस (4 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026)

    15622 आनंद विहार–कामाख्या एक्सप्रेस (5 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026)

    हटिया – आनंद विहार रूट

    12873 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–26 फरवरी 2026)

    12874 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026)

    यह भी पढ़ें- 'मैं इसकी हत्या कर दूंगी…', हापुड़ में प्रिंसिपल ने छात्रा से की मारपीट और गाली गलौज, Video वायरल

    संतरागाछी – आनंद विहार रूट

    22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–2 मार्च 2026)

    22858 आनंद विहार–संतरागाछी एक्सप्रेस (2 दिसम्बर 2025–3 मार्च 2026)

    टाटा – अमृतसर रूट

    18103 टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस (1 दिसम्बर 2025–25 फरवरी 2026)

    18104 अमृतसर–टाटा एक्सप्रेस (3 दिसम्बर 2025–27 फरवरी 2026)

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट और ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    planning your trains cancelled winter travel
    Admin

    Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से बदलेंगे शहरों के विकास की तस्वीर

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: अब नए भवनों में होंगे मंत्रालय, स्थानांतरण प्रस्ताव पास

    February 14, 2026

    दुनिया में बढ़ते संकट के बीच भारत की बढ़ी साख, यूरोप और कनाडा के लिए अहम पार्टनर

    February 14, 2026

    मेट्रो निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, मुंबई में पिलर गिरने से एक की गई जान

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.