Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»Gemini पर सैम अल्टमैन का बयान: क्या गूगल का AI चैटजीपीटी की रफ्तार का मुकाबला कर पाएगा?
    तकनीकी

    Gemini पर सैम अल्टमैन का बयान: क्या गूगल का AI चैटजीपीटी की रफ्तार का मुकाबला कर पाएगा?

    AdminBy AdminNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Gemini पर सैम अल्टमैन का बयान: क्या गूगल का AI चैटजीपीटी की रफ्तार का मुकाबला कर पाएगा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक इंटरनल मेमो में स्वीकार किया कि गूगल अभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में आगे दिखाई दे रहा है। Gemini 3 मॉडल की सफलता ने डेवलपर्स और क्रिएटर्स के बीच गूगल की लोकप्रियता बढ़ा दी है। हालांकि, ऑल्टमैन ने इस बढ़त को केवल “अस्थायी” बताया और दावा किया कि OpenAI बेहद तेजी से गैप को कम कर रहा है।

    गूगल का नया Gemini 3 मॉडल कोडिंग, डिजाइन और प्रोटोटाइप जेनरेशन में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। यह मॉडल गूगल के सर्च, प्रोडक्टिविटी ऐप्स और क्रिएटिव टूल्स में गहराई से इंटीग्रेट किया गया है, जिससे इसे बड़े पैमाने पर यूजर विजिबिलिटी मिल रही है।

    क्या Gemini से पिछड़ रही ChatGPT?
    डेवलपर्स का कहना है कि Gemini 3 वेबसाइट डिजाइन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और टेक्स्ट-टू-प्रोटोटाइप जैसे काम बेहद तेजी और सटीकता से कर रहा है। ये वो क्षेत्र हैं जहां पहले OpenAI का दबदबा था। ऑल्टमैन ने स्वीकार किया कि यह बड़ी चुनौती है, लेकिन साथ ही कहा कि कंपनी का असली फोकस सुपरइंटेलिजेंस बनाने पर है, जो भविष्य में गूगल समेत हर प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ देगी।

    Anthropic का उभरता खतरा
    गूगल के अलावा, ऑल्टमैन ने Anthropic का भी जिक्र किया, जिसकी Claude AI कोडिंग और डीबगिंग में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। Claude सीधे OpenAI के Codex और Copilot जैसे सिस्टमों की टक्कर में खड़ी है। AI इंडस्ट्री में कई मोर्चों पर चुनौतियां हैं, और OpenAI को अब एक साथ कई स्तरों पर मुकाबला करना पड़ रहा है।

    गूगल की तगड़ी आर्थिक ताकत भी है बड़ी चुनौती
    तकनीकी क्षमता के साथ-साथ गूगल की आर्थिक मजबूती भी उसे इस दौड़ में बढ़त देती है। कंपनी का मार्केट वैल्यू 3.5 ट्रिलियन डॉलर है और वह हर साल 70 बिलियन डॉलर से अधिक फ्री कैश फ्लो जनरेट करती है। विडंबना यह है कि इसी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियां भी करती हैं, यानी प्रतिस्पर्धियों पर गूगल का अप्रत्यक्ष आर्थिक लाभ भी बना रहता है।

    सुपरइंटेलिजेंस की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही OpenAI
    ऑल्टमैन के अनुसार, OpenAI अभी मजबूत स्थिति में है और AI रेस की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। कंपनी इस साल लगभग 13 बिलियन डॉलर की कमाई की ओर बढ़ रही है, हालांकि रिसर्च और कंप्यूटिंग पर भारी खर्च उसकी वित्तीय रणनीति को चुनौती देते हो सकते हैं। ऑल्टमैन ने कहा कि कंपनी को एक साथ कई मुश्किल काम करने हैं। बेहतरीन रिसर्च लैब, AI इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म बनना कंपनी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

    ChatGPT की एंगेजमेंट घटी, पर वित्तीय स्थिति मजबूत
    कंपनी की सीएफओ सारा फ्रायर ने बताया कि ChatGPT की यूजर्स के बीच एंगेजमेंट भले स्थिर हो गई हो, लेकिन कंपनी आर्थिक रूप से सेफ जोन में है। यह बयान उन चिंताओं को कम करने की कोशिश है जो पिछले कुछ महीनों में OpenAI की धीमी गति को लेकर उठ रही थीं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    AI Gemini Google vs ChatGPT
    Admin

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी में नया अध्याय: Jio–Google–Microsoft की Trusted Tech Alliance, भारत के डिजिटल भविष्य पर क्या होगा असर?

    February 14, 2026

    सस्ता और पावरफुल: मोटोरोला का 5G फोन 24GB RAM के साथ सिर्फ ₹12,500 में

    February 14, 2026

    सिर्फ फोटो-QR कोड से आधार वेरिफिकेशन! क्या नए आधार ऐप से बदल जाएगा पहचान का तरीका

    February 14, 2026

    भर्ती के पुराने नियम होंगे खत्म! इस कंपनी में इंसानों से आगे निकले AI एजेंट

    February 13, 2026

    Apple ला रहा है बजट MacBook, इतनी कम कीमत कि यकीन करना मुश्किल!

    February 13, 2026

    AI की दुनिया में अगला धमाका: OpenAI लॉन्च करेगा अपना स्पेशल डिवाइस

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    CEPA पर भारत-कनाडा की बातचीत तेज, उच्चायुक्त का दावा—डील आसान और संभव

    February 14, 2026

    लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बनी जीत, बोले तारिक रहमान

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.