Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप: दुर्गा येवले के हौसले ने कोलंबो में भारत को जीत दिलाई
    खेल

    ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप: दुर्गा येवले के हौसले ने कोलंबो में भारत को जीत दिलाई

    AdminBy AdminNovember 24, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप: दुर्गा येवले के हौसले ने कोलंबो में भारत को जीत दिलाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बैतूल 

     आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां खुद को साबित करने में पीछे नहीं हैं. जिसके उदाहरण हर एक सुबह के साथ आपको पढ़ने या सुनने मिल ही जाते हैं. वहीं ताजा उदाहरण की बात करें तो हाल ही में महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप जीत कर इतिहास रचा. वहीं पहले T20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप में भारत ने नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया. ये खबर तो आप सभी ने पढ़ ही ली होगी, लेकिन हम आपको एक ऐसी महिला क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मध्य प्रदेश के बैतूल की रहने वाली है.

    गरीबी और सामाजिक चुनौतियों के साथ उसने अपनी शारीरिक कमजोरी को हथियार बनाया और अपने घर-गांव प्रदेश का नाम रोशन किया. क्रांति गौड़ के बाद एक और महिला क्रिकेटर ने मध्य प्रदेश का नाम चमकाया है.

    चुनौतियों को हरा दुर्गा ने गाड़ा जीत का झंडा

    कहते हैं कि व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है. ये बात बैतूल की इस लड़की ने साबित कर दिखाया है. दुर्गा येवले (यादव) ने पहले टी-20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस जीत में बैतूल की दुर्गा येवले विश्व विजेता बनकर उभरी हैं. अपने नाम की तरह ही दुर्गा ने सारी चुनौतियों को पार कर श्रीलंका के कोलंबो के मैदान में सफलता के झंडे गाड़े. कोलंबो में आयोजित भारत और नेपाल के बीच हुए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से नेपाल को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया.

    ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने नेपाल को हराया

    ब्लाइंड वर्ल्ड कप के इस सफर में दुर्गा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने नेपाल की टीम को 5 विकेट पर 114 रन के स्कोर पर ही रोक दिया. इसके बाद भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में ही 117 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. देश के साथ मध्य प्रदेश, बैतूल और इंदौर स्थित महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में खासी खुशियां मनाई जा रही हैं. सरसरी तौर आप जान गए होंगे कि दोनों टीम के बीच कैसा मुकाबला रहा.

    बैतूल के छोटे से गांव की रहने वाली है दुर्गा

    अब खास बात यह है कि आखिर दुर्गा येवले कौन है. बैतूल की भैंसेदही तहसील के एक छोटे से गांव राक्सी के गौलीढाना गांव में 1 फरवारी 2003 को दुर्गा का जन्म हुआ था. उनके पिता खेती करते हैं. दुर्गा दो बहन और एक भाई में छोटी है. दुर्गा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल से की. बताया जा रहा है कि पिता झब्बू येवले और टीचर नत्थू वडुकले का दुर्गा के जीवन में बहुत योगदान है. उनके सहयोग से वह बैतूल छात्रावास पहुंची. फिर पाढर ब्लाइंडर स्कूल से 9वीं और 10वीं कक्षा पूरी की. इसके बाद इंदौर के महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ छात्रावास में एडमिशन लिया.

    दुर्गा के क्रिकेट सफर पर एक नजर, 50 फीसदी ब्लाइंडनेस

    इसके बाद दुर्गा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. नवंबर 2022 में ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. जहां कैंप में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन एमपी के अध्यक्ष सोनू गोलकर ने दुर्गा की प्रतिभा को पहचाना. उसे जिला स्तरीय टीम में मौका दिया, उसके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश स्तरीय टीम में चयन हुआ. इसके बाद 2023 में बेंगलुरु, 2024 में हुबली और 2025 में केरल में राष्ट्रीय स्तर पर दुर्गा के शानदार प्रदर्शन ने उसे भारतीय टीम का हिस्सा बनाया और टी-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट हुई. जानकारी के लिए बताते चलें दुर्गा को 50 प्रतिशत ब्लाइंडनेस है. जिसके चलते वह बी 3 केटेगरी में खेलती हैं.

    टी-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप 11 नवंबर से 25 नवंबर तक खेला गया. जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, इंग्लैंड, अमेरिका और श्रीलंका सहित 7 टीमों ने हिस्सा लिया था. भारत और श्रीलंका ने मिलकर इस टूर्नामेंट की सह मेजबानी की थी.

    हौसला और मेहनत इंसान का सबसे बड़ा हथियार

    दुर्गा की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव वाले खासा उत्साहित हैं. दुर्गा के कोच ने बताया कि वह हमेशा अपने क्रिकेट पर फोकस करती है. क्रिकेट बॉल में लगे घुंघुरू की आवाज सुनकर उसे बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश करती है. परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत और हौसला इंसान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है. वहीं अपनी इस कामयाबी पर दुर्गा का कहना है कि क्रिकेट उनका शौक है. गांव में सुविधाओं की कमी से उतना मौका नहीं मिल पाता था, लेकिन इंदौर छात्रावास और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की मदद से उन्हें अपने सपने को पूरा करने का मौका मिल रहा है.

    इंदौर से क्रिकेट के शौक को मिली हवा

    संस्था की प्रशासनिक अधिकारी डॉ डॉली जोशी ने बताया "महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की प्रतिभाशाली बालिका दुर्गा येवले ने प्रथम टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का हिस्सा रही. दुर्गा ने पूरे वर्ल्ड कप मैच के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को विश्व चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया मूल रूप से दुर्गा बैतूल की रहने वाली है, जो इंदौर स्थित संस्था में रहकर पीजी कोर्स कर रही है. उन्होंने कहा कि दुर्गा के अलावा बड़ी संख्या में संस्था की अन्य छात्राओं ने भी दृष्टिहीन खिलाड़ियों के लिए आयोजित विभिन्न क्रिकेट स्पर्धा में अपना नाम रोशन किया है.

    इसके लिए संस्था में होनहार छात्राओं को विभिन्न खेलों का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. जिसे अब दुर्गा येवले ने प्रमाणित किया है. उन्होंने बताया फिलहाल दुर्गा कोलंबो से अपनी टीम के साथ भारत पहुंच गई है. जो जल्द ही इंदौर पहुंचेगी. दुर्गा की इस उपलब्धि पर संस्था में होनहार छात्रा का सम्मान भी किया जाएगा.

    कैसे खेलते हैं ब्लाइंड पर्सन क्रिकेट

    आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ब्लाइंड पर्सन कैसे क्रिकेट खेल सकते हैं. इसमें एक सफेद प्लास्टिक की गेंद का यूज होता है. जिसके अंदर बॉल बेयरिंग भरे होते हैं. जब गेंद फेंकी जाती है, तो उसमें से आवाज आवाज आती है, जिसे खिलाड़ी सुन पाते हैं. हालांकि बॉलिंग से पहले बॉलर को पूछना होता है कि बल्लेबाज तैयार है. इसके बाद गेंद फेंकते समय प्ले चिल्लाना होता है. नॉर्मल क्रिकेट की तरह इसमें भी 11 खिलाड़ी होते हैं. जिसमें कम से कम 4 खिलाड़ी पूरी तरह से ब्लाइंड होते हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Durga Yewale
    Admin

    Related Posts

    BCCI का बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़, शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेंगे कौन से अवॉर्ड?

    March 15, 2026

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में IPS तबादलों की प्रक्रिया शुरू, इन जिलों के SP के नाम तय

    March 15, 2026

    राज्य सरकार ने दी मंजूरी, आलोक नागर और राजेश भट्ट बनेंगे सूचना आयुक्त

    March 15, 2026

    BCCI का बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़, शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिलेंगे कौन से अवॉर्ड?

    March 15, 2026

    कैंसर मरीजों को मिली राहत, 2 लाख का जान बचाने वाला इंजेक्शन अब मिलेगा मुफ्त

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.