Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत को मिला आसान ग्रुप, शेड्यूल का हुआ ऐलान
    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत को मिला आसान ग्रुप, शेड्यूल का हुआ ऐलान

    AdminBy AdminNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत को मिला आसान ग्रुप, शेड्यूल का हुआ ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट के 10वें संस्करण के मेजबान भारत और श्रीलंका हैं। 20 टीमों वाला टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होगा। आठ वेन्यू पर कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल 8 मार्च को आयोजित होगा। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन तीन मैच होंगे। सभी टीमों को चार-चार के पांच ग्रुप में बांटा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को शुरुआत में आसान ग्रुप मिला है। भारत ग्रुप ए में है, जिसमें चिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए हैं।
     
    भारत सात फरवरी को यूएसए से मुंबई, नामीबिया से 12 फरवीर को दिल्ली में टकराएगा। भारत और पाकिस्तान की बीच हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगा। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था। तब टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएएस में आयोजित हुआ था।

    आगामी टूर्नामेंट का फॉर्मेट पिछली बार जैसा ही है। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें सुपर-8 राउंड में जाएंगी। सुपर-8 में फिर ग्रुपिंग होगी। यहां से टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। फिर खिताबी मुकाबला होगा। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इसकी घोषणा की। भारत ने 2016 में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबान की थी। भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप दो बार जीता है। भारत 2007 में पहली बार एमएस धोनी के नेतृत्व में चैंपियन बना था।

    श्रीलंका टीम 2021 के विजेता ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ ग्रुप बी में है। ग्रुप सी में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड टीम और वेस्टइंडीज के साथ बांग्लादेश, नेपाल और इटली हैं। इटली पहली बार टूर्नामेंट में खेलेगा। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई हैं। शेड्यूल की घोषणा के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि एक शानदार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद इतनी जल्दी उपमहाद्वीप में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का स्वागत करना बहुत अच्छा है। यहां क्रिकेट का जुनून बेमिसाल है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे। शेड्यूल की घोषणा हमें एक कदम और करीब ले आई है। मुझे कोई शक नहीं है कि भारत में पांच और श्रीलंका में तीन वेन्यू पूरे टूर्नामेंट के दौरान एनर्जी से भरी रहेंगे।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप
    ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, यूएसए
    ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे,
    ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
    ग्रुप डी- दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरेंगी ये टीमें
    मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें- ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, कनाडा, इटली, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई, नीदरलैंड्स और नामीबिया हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू
    टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में आयोजित होंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम), कोलंबो (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में मैचों का आयोजन होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    T20 World Cup 2026
    Admin

    Related Posts

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुरैना के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता का उदाहरण, घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर मिला उपचार

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    राजगढ़ में गैस एजेंसियों के लिए नए नियम, अधिक पैसे लेने पर कलेक्टर ने कार्रवाई का किया ऐलान

    March 14, 2026

    लखनऊ-गौतमबुद्ध नगर में यू-हब स्थापित करने से इन्क्यूबेशन, एक्सेलेरेशन और अनुसंधान के जरिए स्टार्टअप को मिलेगा मजबूत प्लेटफॉर्म

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.