Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»ऑफिस में तनाव-free रहने के लिए अपनाएँ ये आदतें
    धर्म

    ऑफिस में तनाव-free रहने के लिए अपनाएँ ये आदतें

    AdminBy AdminNovember 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑफिस में तनाव-free रहने के लिए अपनाएँ ये आदतें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कभी न खत्म होने वाली काम की लिस्ट, हमेशा नई मांग करने वाला बॉस, वीकएंड में भी काम का बोझ, देर रात तक बॉस के मेल व मैसेज, हर वक्त डेडलाइन पूरा करने के लिए ईमेल में उभरते रिमाइंडर, क्या आपकी स्थिति भी कुछ ऐसी ही है? तो इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप क्या करती हैं? लगातार तनाव में रहकर ज्यादा से ज्यादा काम करने की कोशिश करती हैं? लंच किए बिना काम करती रहती हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आप गलत कर रही हैं। अगर आप इस समस्या का समाधान नहीं तलाशेंगी तो इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपकी सेहत और निजी जीवन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

    समस्या को समझें
    इस समस्या का निदान तभी संभव है, जब आप यह समझ लें कि आपको मदद की जरूरत है। अगर आप मदद नहीं लेंगी तो इससे आपकी समस्या बढ़ती जाएगी। एक बार जब आप अपनी समस्या समझ जाएंगी तो उसके समाधान पर काम करेंगी। अगर आप काम के दबाव में दबती चली जाएंगी तो इससे आपको कई गंभीर निजी व प्रोफेशनल समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि इससे पहले कि परिस्थितियां आपको बदल दें, आप खुद ही परिस्थितियों को बदल दें।

    टाइम मैनेजमेंट भी जरूरी
    समय का सही मैनेजमेंट आपके काम को आसान बनाने के साथ आपकी उत्पादकता को बेहतर बनाने में भी कारगर साबित होगा। समय रहते, सही तरीके से काम को पूरा करने की आदत डालें। अपने सभी कामों की लिस्ट बनाएं और उसके बाद उनमें से जो काम सबसे ज्यादा जरूरी हैं, उनकी लिस्ट बनाएं। जब आप प्राथमिकता के अनुरूप काम करना सीख लेंगी तो धीरे-धीरे ऑफिस में आप पर काम का दबाव भी कम महसूस होने लगेगा। अपने ईमेल को भी बेहतर तरीके से मैनेज करना सीखें। काम के दौरान थोड़ा समय निकालते हुए ईमेल के जवाब देने के साथ-साथ गैरजरूरी मेल को डिलीट करना कभी नहीं भूलें। देर तक ऑफिस में रुकने की गलती नहीं करें। एक टाइम पर एक ही काम निपटाएं।

    ज्यादा नहीं, स्मार्ट तरीके से करें काम
    मौजूदा वर्क कल्चर में ज्यादा मेहनत से नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से काम करके ही सफलता हासिल की जा सकती है। कुछ शॉर्टकट अपनाकर ऑफिस में आप अपना वक्त बचा सकती हैं। जैसे कि मोबाइल में ऑटोमैटिक रिस्पॉन्स मैसेज ऑन रखें। ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा और आपको फोन करने वाले को समय रहते आपका जवाब भी मिल जाएगा। सारी जिम्मेदारी खुद पूरी करने की जगह काम को बांटना सीखें। मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं। टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल सीखें और अपने काम को आसान बनाएं।

    ब्रेक है जरूरी
    लगातार तनाव में काम करने से कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है और काम भी खराब होता है। लगातार काम करना किसी के लिए संभव नहीं है। नियमित अंतराल पर ऑफिस के काम से ब्रेक जरूर लें। इस दौरान थोड़ा टहल लें या फिर चाय-कॉफी पी लें। ब्रेक में भी तनाव की बातें नहीं करें, बल्कि कुछ ऐसा काम करें, जिससे आपका तनाव कम हो सके।

    डर का करें सामना
    अकसर हम सबसे अधिक मुश्किल काम को बाद के लिए छोड़ देते हैं और काम को टालने की इस आदत के कारण काम का बोझ बढ़ता चला जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने से मन में यह डर घर करने लगता है कि मैं इस कार्य को करने के लिए सक्षम नहीं हूं। अपनी इस आदत को बदलें। मुश्किल काम को बाद के लिए टालने की जगह उसे जल्द-से-जल्द निपटाएं।

    व्यवहार रखें सकारात्मक
    दबाव व तनाव हर काम में होता है, लेकिन अगर आप इस वजह से अपना रवैया नकारात्मक कर लेंगी तो आपके लिए दिक्कतें बढ़ती ही चली जाएंगी। अपने बर्ताव व सोच को सकारात्मक रखें। काम को बोझ समझकर नहीं, बल्कि अपनी कार्यक्षमता व कुशलता को बढ़ाने का एक जरिया मानकर पूरा करें। हर मुश्किल काम को चुनौती की तरह लें और उस चुनौती को सकारात्मक रवैये के साथ पूरा करने
    की ठानें।

    ध्यान रखें ये बातें
    सभी काम के लिए हां कहना जरूरी नहीं है। अगर आप पर काम का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और आप उसे पूरा कर पाने में सक्षम नहीं हैं तो बेझिझक होकर उस काम के लिए मना करें।

    तनाव लेकर कोई काम नहीं करें। तनाव काम को आसान बनाने की जगह मुश्किल बना देता है।

    अपने कंप्यूटर, लैपटॉप में सारी चीजें सुनियोजित तरीके से रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी फाइल आपको आसानी से मिल जाए।

    ऑफिस में अपने काम के प्रति लापरवाही नहीं बरतें। आपकी थोड़ी भी लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    improve your focus. mind at work
    Admin

    Related Posts

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    पापमोचनी एकादशी व्रत रख रहे हैं? इन गलतियों से रहें सावधान, नहीं मिलेगा पूरा फल

    March 12, 2026

    बांस का पौधा लगाने की सही दिशा क्या है? गलत दिशा में लगाया तो फायदे की जगह बढ़ सकती हैं समस्याएं

    March 12, 2026

    कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं बिगड़ा यह ग्रह? ये लक्षण देते हैं बड़ा संकेत

    March 12, 2026

    मन को काबू में कैसे रखें? नित्यानंद चरण दास ने दिया खास संदेश

    March 12, 2026

    भाग्य को दूर कर सकती हैं ये बुरी आदतें, समय रहते सुधार लें ये गलतियां

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.