Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»रसेल का चौंकाने वाला फैसला: IPL करियर समाप्त, नए रोल की हुई घोषणा
    खेल

    रसेल का चौंकाने वाला फैसला: IPL करियर समाप्त, नए रोल की हुई घोषणा

    AdminBy AdminNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रसेल का चौंकाने वाला फैसला: IPL करियर समाप्त, नए रोल की हुई घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    कोलकाता नाइट राइडर्स की कोर टीम का हिस्सा माने जाने वाले वेस्टइंडीज के हरफनमौला आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले से हर किसी को चौंकाया है क्योंकि रसेल अभी भी दुनियाभर की टी20 लीग्स में धूम मचा रहे हैं। रसेल ने यह फैसला केकेआर द्वारा उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रिलीज करने का बाद लिया। रसेल ने आईपीएल से बतौर खिलाड़ी तो रिटायरमेंट ले लिया है, मगर उन्होंने अपने रिटायरमेंट की न्यूज का ऐलान करते हुए यह भी बताया है कि वह अगले सीजन बतौर सपोर्ट स्टाफ आईपीएल में नजर आएंगे।

    आंद्रे रसेल ने ऐलान किया कि वह केकेआर का साथ नहीं छोड़ने वाले। वह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

    आंद्रे रसेल ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘IPL से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन स्वैगर नहीं। IPL में क्या सफर रहा है, 12 सीज़न की यादें, और KKR परिवार से ढेर सारा प्यार। मैं दुनिया भर की हर दूसरी लीग में छक्के मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा। और सबसे अच्छी बात? मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं… आप मुझे एक नए रोल में देखेंगे, KKR के सपोर्ट स्टाफ में, 2026 के पावर कोच के तौर पर। नया चैप्टर। वही एनर्जी। हमेशा नाइट।’

    आंद्रे रसेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2012 में की थी। दो सीजन दिल्ली से खेलने के बाद वह 2014 में केकेआर के साथ जुड़े और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया। 2014 के बाद 2025 तक वह लगातार 12 साल कोलकाता की टीम का हिस्सा रहे।

    आंद्रे रसेल ने आईपीएल में कुल 140 मैच खेले जिसमें उन्होंने 2651 रन बनाने के साथ-साथ 123 विकेट चटकाए।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Andre Russell retires from IPL
    Admin

    Related Posts

    WTT स्टार कंटेंडर में स्नेहित का दम, ओइकावा को हराकर मेंस सिंगल्स के अंतिम-16 में एंट्री

    February 14, 2026

    भारत-पाक मुकाबले से पहले कोलंबो में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस, प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़े तथ्य

    February 14, 2026

    क्या फिर दोहराएगा इतिहास? भारत बनाम पाकिस्तान के 8 मैचों का पूरा हिसाब

    February 14, 2026

    पाकिस्तान मुकाबले से पहले खुशखबरी, अभिषेक शर्मा की एंट्री पर सूर्यकुमार यादव ने लगाई मुहर

    February 14, 2026

    सलमान अली का बड़ा बयान: उस्मान तारिक हैं पाकिस्तान की नई ताकत, एक्शन पर उठे सवालों का दिया जवाब

    February 14, 2026

    सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.