Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, आईएमडी ने शीतलहर के तीव्र होने का अलर्ट किया जारी
    देश

    घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, आईएमडी ने शीतलहर के तीव्र होने का अलर्ट किया जारी

    AdminBy AdminNovember 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, आईएमडी ने शीतलहर के तीव्र होने का अलर्ट किया जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कश्मीर

    उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज हो गया है। कश्मीर से लेकर राजस्थान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने  की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बुलेटिन में देशभर की मौसम स्थिति और आगामी सप्ताह के पूर्वानुमान जारी किए हैं। कश्मीर घाटी इस समय कड़ाके की ठंड से जूझ रही है। बादल छाने से कई स्थानों पर रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन न्यूनतम पारा अब भी हिमांक से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कोनीबाल में तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

    श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले के माइनस 4.5 डिग्री की तुलना में थोड़ा अधिक है। काजीगुंड में पारा माइनस 3.4, कुपवाड़ा में माइनस 4.9, कोकरनाग में माइनस 1.6, पहलगाम में माइनस 5.2 और गुलमर्ग में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, खासकर झीलों और नदी किनारे के क्षेत्रों में। आईएमडी ने 10 दिसंबर तक कश्मीर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। 1 से 5 दिसंबर के बीच बादल बढ़ सकते हैं और तापमान में और गिरावट की संभावना है।

    राजस्थान : शुष्क मौसम जारी, तापमान में और गिरावट की भविष्यवाणी
    राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र (झुंझुनू, सीकर, चुरू) में तापमान 8-9 डिग्री तक गिर चुका है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है, लेकिन अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री की और गिरावट की संभावना है। 2 से 4 दिसंबर के बीच शेखावाटी में रात का पारा 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

    उत्तराखंड : पाला-कोहरे का दौर जारी रहेगा
    उत्तराखंड में भी तापमान में गिरावट जारी है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले हिस्सों में पारा लगातार शून्य के आसपास पहुंच रहा है। मैदानों में खासकर हरिद्वार, उधम सिंह नगर सुबह कोहरा घना रहेगा। आईएमडी ने 30 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच राज्य में शीतलहर जैसे हालात बनने की चेतावनी दी है।

    उत्तर भारत में अधिकतर राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा
    आईएमडी के अनुसार अगले 7-10 दिनों में उत्तर भारत में अधिकतर राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में क्रमिक गिरावट होगी, मैदानी इलाकों में कोहरे की स्थिति गंभीर होगी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम यूपी में धुंध का असर तेज होगा। दिल्ली-एनसीआर में रात का तापमान धीरे-धीरे कम होगा और सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

    जम्मू : धूप, लेकिन ठंड बरकरार
    कश्मीर में जहां तेज पाला पड़ रहा है, वहीं जम्मू में दिन में धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह-शाम ठंडक तेज है, जबकि रात में हल्का कोहरा छा रहा है।

    पूर्वोत्तर, मध्य व दक्षिण भारत का मौसम
    पूर्वोत्तर राज्यों असम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल में हल्की बारिश के आसार हैं। मध्य भारत (एमपी, छत्तीसगढ़) में रातें ठंडी होंगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रहेगी। दक्षिण भारत में तापमान सामान्य रहेगा, हालांकि तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

    हिमाचल प्रदेश: ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार
    आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊपरी इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मुख्यतः शुष्क मौसम, कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 1 से 4 दिसंबर के बीच उच्च पर्वतीय भागों में ठंड और बढ़ सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम धुंध घनी रहने की आशंका है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Bitter cold in North India Featured Fog worsens difficulties temperatures -6°C in Kashmir
    Admin

    Related Posts

    क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केवल आमदनी के आधार पर फैसला सही नहीं

    March 12, 2026

    रसोई गैस पर राहत जारी: पीएसयू तेल कंपनियों को 30 हजार करोड़ की सब्सिडी देगी सरकार

    March 12, 2026

    जल संरक्षण में जनसहभागिता पर जोर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से बढ़ा अभियान

    March 12, 2026

    गैस सिलेंडर बुकिंग में बड़ी दिक्कत, कॉल्स की बाढ़ से Indane का सिस्टम हुआ क्रैश

    March 12, 2026

    मल्टी-रोल लड़ाकू विमान से एयर चीफ मार्शल की सोलो उड़ान, भारतीय वायु सेना की शक्ति का संदेश

    March 12, 2026

    मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर : खाद्य मंत्री राजपूत

    March 12, 2026

    क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केवल आमदनी के आधार पर फैसला सही नहीं

    March 12, 2026

    पापमोचनी एकादशी व्रत रख रहे हैं? इन गलतियों से रहें सावधान, नहीं मिलेगा पूरा फल

    March 12, 2026

    जीपीएफ संबंधी समस्या के निराकरण के लिए जबलपुर में लगेगा 16 मार्च को शिविर

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.