Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»घर में स्मार्ट प्लग लगाने के फायदे: एक्सपर्ट ने बताए बिजली बचाने के आसान तरीके
    तकनीकी

    घर में स्मार्ट प्लग लगाने के फायदे: एक्सपर्ट ने बताए बिजली बचाने के आसान तरीके

    AdminBy AdminNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर में स्मार्ट प्लग लगाने के फायदे: एक्सपर्ट ने बताए बिजली बचाने के आसान तरीके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आजकल हर कोई बिजली बचाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तमाम कोशिशें करने के बाद भी बिजली नहीं बच पाती है, जरूरी गैजेट्स को तो ऑन रखना ही पड़ता है, इस कारण बिजली बचाना मुश्किल हो जाता है। बिजली बचाने के लिए बाजार में स्मार्ट प्लग बहुत बिक रहे हैं। लोग सोचते हैं कि ये लगाने से बिल अपने आप कम हो जाएगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है या यह सिर्फ एक भ्रम है? चलिए, जानते हैं कि क्‍या स्मार्ट प्लग बिजली बचाते हैं, अगर बचाते हैं तो कैसे?

    इलेक्‍ट्र‍िश‍ियन ने क्या बताया?
    सेंट्रल आयोवा में मिस्टर इलेक्ट्रिक कंपनी के मालिक इलेक्‍ट्र‍िशि‍यन बेन कोलो ने द स्प्रूस को बताया कि स्मार्ट प्लग से बिजली बिल कम हो सकता है, पर ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इन्हें कैसे इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसे सॉकेट में स्मार्ट प्लग लगा रहे हैं जो साल में दो-चार बार ही इस्तेमाल होता है, तो कुछ खास फायदा नहीं होगा। लेकिन टीवी, चार्जर, माइक्रोवेव जैसे रोज इस्तेमाल होने वाले सामान में लगाएं, तो फर्क साफ दिखता है। ये प्लग 'फैंटम एनर्जी' यानी खाली पड़ी हुई बिजली को रोकते हैं। मतलब जब आपका टीवी बंद है, तब भी वो थोड़ी-थोड़ी बिजली खींचता रहता है। स्मार्ट प्लग उसे पूरी तरह बंद कर देता है।

    स्मार्ट प्लग में क्या फीचर्स
    ये प्लग वाई-फाई से जुड़ते हैं। आप अपने फोन से या एलेक्सा-गूगल जैसे वॉइस असिस्टेंट से इन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। घर पर न हों, तब भी फोन से बंद कर सकते हैं। आप टाइम सेट कर सकते है, जैसे रात 11 बजे के बाद टीवी को बंद करना है तो यह प्लग अपने आप बंद कर देता है। कई प्लग तो ये भी बताते हैं कि किस इलेक्‍ट्रॉन‍िक सामान ने कितनी बिजली खाई। इससे आपको पता चल जाता है कि ज्‍यादा बिजली कौन खा रहा है।

    एक साल में कितनी बचत हो सकती है?
    बेन कोलो के मुताबिक, आम घर में स्मार्ट प्लग से साल भर में 1500 से 5000 रुपये तक की बचत हो सकती है। यानी करीब 20 से 60 डॉलर। ज्यादा कमरे और ज्यादा सामान वाले घर में बचत ज्यादा होगी। लेकिन यह फर्क एक-दो महीने में नहीं द‍िखेगा। लंबे समय तक स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करेंगे, तब पता चलेगा। वहीं स्मार्ट थर्मोस्टैट (एसी का तापमान अपने आप कंट्रोल करने वाला डिवाइस) लगाएं तो साल में 10-12 हजार रुपये तक बच सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    electricians say? Saving electricity smart plugs
    Admin

    Related Posts

    Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद

    March 12, 2026

    Xiaomi 17 सीरीज की भारत में एंट्री, 89,999 रुपये कीमत… फीचर्स कर देंगे हैरान

    March 11, 2026

    Vivo Y51 Pro 5G आया मार्केट में: 7200mAh बैटरी और 5G सपोर्ट, ऑफर में कम कीमत पर खरीदें

    March 11, 2026

    अब ‘बाय-बाय’ फोन… बिना मोबाइल छुए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

    March 11, 2026

    POCO C85x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी 6300mAh बैटरी और कम कीमत, खरीदने से पहले जानें फायदे-नुकसान

    March 10, 2026

    AI ने कर दिया वो काम जिससे वैज्ञानिकों के उड़ गए होश!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का अमेरिका पर हमला करने का खतरा, FBI की चेतावनी ने मचाया हड़कंप

    March 12, 2026

    महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास का संगम बनेगा भारत मंडपम: आयुक्त भोंडवे

    March 12, 2026

    “आदि कैलाश यात्रा की तैयारी: 1 मई से शुरू होगी यात्रा, अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मिलेगा परमिट”

    March 12, 2026

    लोकसभा में हरदीप पुरी का भरोसा: देश में LPG, पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.