Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»Gold-Silver Price Hike: चांदी में 3500 और सोने में 1200 रुपये की तेजी, देखें ताज़ा भाव
    व्यापार

    Gold-Silver Price Hike: चांदी में 3500 और सोने में 1200 रुपये की तेजी, देखें ताज़ा भाव

    AdminBy AdminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Gold-Silver Price Hike: चांदी में 3500 और सोने में 1200 रुपये की तेजी, देखें ताज़ा भाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    सोना-चांदी का भाव (Gold-Silver Price) एक बार फिर गदर मचा रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलने के साथ ही चांदी की कीमत (Silver Price) 3500 रुपये से ज्यादा उछल गई और अपने नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई. सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने का वायदा भाव (Gold Rate) भी 1200 रुपये से ज्यादा चढ़ गया. 

    Silver नए हाई लेवल पर पहुंची
    सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत (Silver Price) के बारे में, तो एक बार फिर तूफानी तेजी से भागती नजर आ रही है. एमसीएक्स पर कारोबारी की शुरुआत होने पर ये कीमती धातु अपने पिछले बंद 1,74,981 रुपये प्रति किलो की तुलना में चढ़कर 1,76,452 रुपये पर खुली. इसके बाद वायदा कारोबार में ये तेज रफ्तार से भागने लगी और 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही 1,78,489 रुपये के नए हाई लेवल पर जा पहुंची. इस हिसाब से चांदी 3,508 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई. 

    Gold Rate में भी तगड़ा उछाल 
    बात सोना भाव की करें, तो ये पीली धातु भी चांदी से कम नजर नहीं आ रही है. 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला Gold Price खुलने के साथ ही चढ़ गया और 1,30,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता हुआ नजर आया. बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,29,504 रुपये पर क्लोज हुआ था. यानी एक झटके में Gold 1290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया. 

    अभी भी हाई से इतना सस्ता सोना
    भले ही सोने की कीमतों में फिर से तेज उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन Gold Rate अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी नीचे बना हुआ है. बता दें कि एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 1,34,024 रुपये प्रति 10 ग्राम है और सोमवार को आए ताजा उछाल के बाद भी ये इस स्तर से अभी भी 4000 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

    घरेलू मार्केट में सोना-चांदी का भाव
    बात अगर घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों के बारे में करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते शुक्रवार को 24 Karat Gold 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर चांदी तेजी रफ्तार से भागते हुए 1,64,359 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई थी.

    बता दें कि आईबीजीए के रेट्स देशभर में एक समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक को इस दाम में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़कर देना होता है, जिससे इनकी कीमत बढ़ जाती है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured silver
    Admin

    Related Posts

    आकाश इंस्टीट्यूट भोपाल के तनिष्क सिंघल बने भोपाल टॉपर

    February 17, 2026

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलकर देश को आगे बढ़ाएं : राज्यपाल पटेल

    February 17, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना मप्र

    February 17, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने के लिए फार्म पॉन्ड व सहकारिता मॉडल पर जोर

    February 17, 2026

    मजदूर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना सरकार का लक्ष्य : पटेल

    February 17, 2026

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड उछाल

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिलेगा?’

    February 17, 2026

    आकाश इंस्टीट्यूट भोपाल के तनिष्क सिंघल बने भोपाल टॉपर

    February 17, 2026

    सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल A पर शानदार जीत; अब पाकिस्तान से महामुकाबला संभव

    February 17, 2026

    हत्या, चोरी और दुष्कर्म के आरोपी 15 अपचारी बालक बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.