Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पुतिन दिल्ली में करेंगे बड़ी डील, पश्चिम से टकराव पर चर्चा, पांच लेयर सुरक्षा के बीच भारत पहुंचे राष्ट्रपति
    देश

    पुतिन दिल्ली में करेंगे बड़ी डील, पश्चिम से टकराव पर चर्चा, पांच लेयर सुरक्षा के बीच भारत पहुंचे राष्ट्रपति

    AdminBy AdminDecember 4, 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुतिन दिल्ली में करेंगे बड़ी डील, पश्चिम से टकराव पर चर्चा, पांच लेयर सुरक्षा के बीच भारत पहुंचे राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा आज से शुरू हो रही है और दिल्ली इस हाई-प्रोफाइल विजिट के लिए पूरी तरह तैयार है. यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है, इसलिए कूटनीतिक, सुरक्षा और लॉजिस्टिक स्तर पर बेहद सख्त व्यवस्थाएं की गई हैं. शहर के कई हिस्सों में उनके स्वागत के लिए फ्लेक्स बोर्ड और रूसी झंडे लगा दिए गए हैं, जबकि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा कवच पहले से लागू कर दिए गए हैं.

    पुतिन की यात्रा के कारण ट्रैफिक डायवर्जन

    पुतिन आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल जाएंगे. इस दौरान एनएच–S, धौला कुआं और दिल्ली कैंट के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें प्राइवेट डिनर पर होस्ट करेंगे, जिसके कारण सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग और शांति पथ के आसपास भी वाहनों की आवाजाही धीमी रहेगी. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन दावा किया है कि ट्रैफिक को लंबी अवधि तक ब्लॉक नहीं रखा जाएगा.

    शुक्रवार को हालात और चुनौतीपूर्ण होंगे क्योंकि पुतिन का पूरा दिन लगातार कार्यक्रमों से भरा है. सुबह वह राजघाट जाएंगे, इसके बाद हैदराबाद हाउस में औपचारिक बैठकें होंगी. दोपहर में भारत मंडपम् में कार्यक्रम तय है, जबकि शाम को राष्ट्रपति भवन में स्टेट बैंक्वेट का आयोजन होगा. इन गतिविधियों के चलते राजघाट, आईटीओ, रिंग रोड, तिलक मार्ग, इंडिया गेट, भैरो रोड, मथुरा रोड, मंडी हाउस और दिल्ली गेट जैसे इलाकों में ट्रैफिक रुक-रुक कर चलता रह सकता है. जरूरत पड़ने पर कुछ मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है.

    पुतिन की सिक्योरिटी कैसी होगी?
    इधर सुरक्षा इंतजाम भी अपनी चरमसीमा पर हैं. पुतिन की हर विदेश यात्रा की तरह इस दौरे में भी उनकी सुरक्षा के लिए मल्टी-लेयर कवच तैयार किया गया है. पांच-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में NSG कमांडो, स्नाइपर्स, जैमर, ड्रोन सर्विलांस और AI आधारित निगरानी तकनीक तैनात की गई है. महत्वपूर्ण जगहों पर हाई-टेक फेशियल रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं. 40 से ज्यादा रूसी सुरक्षा अधिकारी दिल्ली पहुंचकर NSG और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काफिले की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान एसपीजी का विशेष सुरक्षा घेरा भी सक्रिय रहेगा.

    इस यात्रा को भारत-रूस संबंधों के लिए अहम मोड़ माना जा रहा है. शुक्रवार को होने वाली 23वीं वार्षिक शिखर बैठक में रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार और अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होनी है. राजधानी में तैयारियों की रफ्तार और सुरक्षा का स्तर बताता है कि यह यात्रा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है.

    रूस को 10 लाख मजदूरों की जरूरत, पुतिन दिल्‍ली में करेंगे बड़ी डील

    इस दौरे पर पुतिन भारत के साथ मजदूरों को लेकर इजरायल की तरह से ही बड़ी डील कर सकते हैं। दोनों देश सामाजिक और मजदूरों से जुड़े मुद्दे पर सहयोग करेंगे। रूस की योजना है कि 10 लाख विदेशी मजदूरों की भर्ती की जाए। इसमें भारत भी शामिल है। रूस लेबर म‍िनिस्‍ट्री का मानना है कि साल 2030 तक देश में मजदूरों की यह कमी 31 लाख तक पहुंच सकती है।

    विश्‍लेषकों का कहना है कि रूसी के हजारों युवा यूक्रेन युद्ध में मारे जा चुके हैं और देश के फिर से निर्माण के लिए अब लाखों लोगों की जरूरत है। वह भी तब जब रूस में आबादी कम हो रही है और लोग बच्‍चे कम पैदा कर रहे हैं। रूसी राष्‍ट्रपति ने देश में बच्‍चे पैदा करने पर भारी आर्थिक सहायता मुहैया कराने का ऐलान किया है। रूस में अब तक मध्‍य एशिया के देशों से लाखों रूसी बोलने वाले लोग काम करने जाते रहे हैं लेकिन इससे मास्‍को को सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस होता रहा है। यही वजह है कि रूस अब 7 लाख से ज्‍यादा मध्‍य एशिया के विदेशी मजदूरों से मुक्ति पाना चाहता है। इस प्रक्रिया की शुरुआत तब तेज हुई जब मास्‍को में मार्च 2024 में आतंकी हमला हुआ।

    पश्चिम से टकराव गहरा होगा? PM Modi से इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    अमेरिका का दबाव और रूस के साथ मजबूरी

    यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत पर अमेरिका लगातार दबाव बना रहा है कि वह रूस से तेल आयात घटाए और अमेरिकी उत्पादों व रक्षा उपकरणों के लिए अपने बाजार खोले. वहीं दूसरी तरफ रूस भारत के लिए सस्ता तेल, हथियारों की सप्लाई और रणनीतिक सुरक्षा का बड़ा स्रोत बना हुआ है.

    GTRI के मुताबिक, “पुतिन की यह यात्रा शीत युद्ध की याद में की जा रही कोई औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि यह जोखिम, सप्लाई चेन और आर्थिक सुरक्षा को लेकर सीधी बातचीत है. यह किसी एक पक्ष को चुनने की नहीं, बल्कि टूटती वैश्विक व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की रणनीति है.”
    भारत-रूस रिश्तों की ऐतिहासिक मजबूती

    भारत और रूस की दोस्ती की जड़ें शीत युद्ध के दौर तक फैली हैं. 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय अमेरिका ने पाकिस्तान का साथ दिया और USS एंटरप्राइज भेजा. तब सोवियत संघ ने भारत को हथियार, कूटनीतिक सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन दिया. 1962 के चीन युद्ध के बाद भी रूस भारत के साथ खड़ा रहा. 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद जब पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाए, तब भी रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा साझेदार बना रहा. आज भी भारत के 60 से 70% सैन्य प्लेटफॉर्म रूसी तकनीक पर आधारित हैं।

    तीन स्तंभों पर टिका भारत-रूस रिश्ता

    GTRI के अनुसार, आज भारत-रूस संबंध तीन मुख्य स्तंभों पर टिके हैं—
    1- ऊर्जा (Energy)

        रूस अब भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन चुका है.
        2024 में रूस से भारत की कुल तेल खरीद का हिस्सा 37% से ज्यादा रहा.
        2021 में जहां भारत ने रूस से सिर्फ 2.3 अरब डॉलर का तेल खरीदा था.
        वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 52.7 अरब डॉलर पहुंच गया.

        यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते रूसी तेल सस्ते दामों पर एशियाई बाजारों की ओर मुड़ गया, जिससे भारत को भारी फायदा हुआ. 

    2- रक्षा (Defence)

    भारत की वायुसेना, नौसेना और थलसेना की बड़ी ताकत अब भी रूसी हथियारों पर आधारित है.

        S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
        फाइटर जेट्स
        पनडुब्बियां
        टैंक और मिसाइल सिस्टम 

    इस दौरे में भारत S-400 की तेज डिलीवरी, मेंटेनेंस और अपग्रेड को लेकर रूस से ठोस आश्वासन मांग सकता है. साथ ही Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर भी बातचीत संभव है, हालांकि यह फिलहाल दीर्घकालिक योजना के रूप में देखा जा रहा है.
    3- कूटनीति (Diplomacy)

    भारत और रूस BRICS, SCO, Eastern Economic Forum जैसे मंचों पर भी साथ काम करते हैं. इसके अलावा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, उर्वरक और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट जैसे क्षेत्रों में सहयोग जारी है.
    भुगतान संकट और मुद्रा का नया खेल

    रूस को SWIFT सिस्टम से आंशिक रूप से बाहर किए जाने के बाद भुगतान का तरीका पूरी तरह बदल गया है. अब तेल का भुगतान 60–65% यूएई दिरहम, 25–30% भारतीय रुपये और 5–10% चीनी युआन में हो रहा है. करीब ₹60,000 करोड़ रूस के भारतीय खातों में फंसा हुआ है, जिसे रूस इस्तेमाल नहीं कर पा रहा. इसी वजह से अब रूस दिरहम को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है.
    भारत-रूस व्यापार में भारी असंतुलन

    भारत रूस से सालाना करीब 5 अरब डॉलर का निर्यात करता है, जबकि रूस से 60 अरब डॉलर से ज्यादा का आयात करता है, जिसमें ज्यादातर हिस्सा तेल का है. भारत के प्रमुख निर्यात मशीनरी, दवाइयां और केमिकल्स हैं, जबकि रूस से आयात का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल, कोयला, उर्वरक, हीरा और सूरजमुखी तेल से आता है. इससे साफ है कि यह व्यापारिक रिश्ता ऊर्जा पर अत्यधिक निर्भर और असंतुलित बना हुआ है.
    पुतिन की यात्रा के दो संभावित नतीजे
    पहला: सीमित लेकिन मजबूत समझौता

        रक्षा उपकरणों की तेज सप्लाई
        लंबे समय के तेल समझौते
        नए परमाणु संयंत्र
        नया भुगतान तंत्र (दिरहम आधारित)
        यह रास्ता रिश्तों को स्थिर रखेगा, बिना अमेरिका को ज्यादा नाराज किए.

    दूसरा: बड़ा रणनीतिक मोड़

        भारतीय कंपनियों का रूसी LNG और आर्कटिक प्रोजेक्ट्स में निवेश
        संयुक्त रक्षा उत्पादन
        चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री कॉरिडोर
        इंटर्नैशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर को गति
        यह रास्ता भारत-रूस को और करीब ला सकता है, लेकिन इससे पश्चिमी देशों की नाराजगी भी तेज हो सकती है. 

    GTRI का कहना है कि यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि ईंधन, हथियार और भुगतान सुरक्षा की लड़ाई है. भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह अमेरिका के दबाव और रूस पर निर्भरता के बीच अपनी रणनीतिक आज़ादी कैसे बनाए रखता है.

    रूस की नई सरकारी माइग्रेसन नीति में अब इस बात पर फोकस किया जाएगा जिसमें उन्‍हीं मजदूरों को बुलाया जाए जो रूसी समाज के परंपरागत आध्‍यात्मिक और नैतिक मूल्‍यों का समर्थन करते हैं। पुतिन ने भी इस साल नवंबर महीने में एक बैठक में प्रवासन से पैदा होने वाले खतरे के मुद्दे को उठाया था। रूस ने यह घोषित नहीं किया है लेकिन अघोषित रूप से उसे मध्‍य एशिया के कट्टरपंथी मुस्लिमों से ज्‍यादा खतरा महसूस हो रहा है। भारतीयों के मुकाबले इन देशों के नागरिकों को विदेशी ताकतें ज्‍यादा भड़का सकती हैं।

    विश्‍लेषकों का कहना है कि पुतिन की भारत यात्रा के दौरान मजदूरों को लेकर बड़ी डील हो सकती है। हालांकि इन मजदूरों को नागरिकता या वहां रहने की छूट इससे नहीं मिलेगी। भारतीयों को बस मध्‍य एशिया के मजदूरों की जगह पर काम मिल जाएगा और बाद में पैसे कमाने के बाद उन्‍हें वापस भारत लौटना होगा। बता दें कि भारतीयों के मन में दशकों से रूस को लेकर बहुत अच्‍छे विचार रहे हैं। भारतीय समाज सेकुलर रहा है जिससे यहां के लोगों को आतंकी बनाना आसान नहीं है। कनाडा में रहने वाले विश्‍लेषक रितेश जैन का कहना है कि अगले 3 से 5 साल तक भारत का सबसे बड़ा निर्यात अकुशल या अर्द्ध कुशल ब्‍लू कॉलर वर्कर हो सकते हैं। इससे भारत की विदेशों से होने वाली कमाई काफी बढ़ने जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Modi putin
    Admin

    Related Posts

    विरासत अधिकार और शरीयत कानून पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, UCC पर संसद को दी सलाह

    March 10, 2026

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    भारत बना ऐपल का नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2025 में 5.5 करोड़ आईफोन का रिकॉर्ड उत्पादन

    March 10, 2026

    सावित्रीबाई फुले का सपना नारी बने शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मंत्री भूरिया

    March 10, 2026

    क्या यूपी चुनाव से ही लागू होगा 33% महिला आरक्षण? कानून में बदलाव की तैयारी

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.