Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»‘विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देते’— राहुल के बयान पर BJP ने दिखाई 4 फोटो, कहा: भारत को बदनाम करना आदत
    व्यापार

    ‘विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देते’— राहुल के बयान पर BJP ने दिखाई 4 फोटो, कहा: भारत को बदनाम करना आदत

    AdminBy AdminDecember 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देते’— राहुल के बयान पर BJP ने दिखाई 4 फोटो, कहा: भारत को बदनाम करना आदत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारत के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन उड़ान भर चुके हैं. महज कुछ घंटे में वह भारत की सरजमीं पर होंगे. 4 दिसंबर की शाम से कल तक पुतिन भारत के खास मेहमान होंगे. इस दौरान उनकी मुलाकात पीएम मोदी और राष्ट्रपति से होगी. एजेंडे में बहुत कुछ है. इस बीच राहुल गांधी ने सरकार को घेरने के लिए बड़ा बम फोड़ा है. जी हां, राहुल गांधी ने दावा किया है कि सरकार विदेशी नेताओं को विपक्षी नेता या नेता प्रतिपक्ष से मिलने नहीं देती. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की पृष्ठभूमि में गुरुवार को दावा किया कि विदेशी मेहमानों से विपक्षी नेता के मिलने की परंपरा रही है, मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका पालन नहीं कर रहे हैं जिससे उनकी असुरक्षा की भावना जाहिर होती है. अब सवाल है कि क्या सच में राहुल गांधी का दावा सही है? क्या सच में विदेशी मेहमान जब भारत आते हैं तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष से मिलने नहीं दिया जाता?

    दरअसल, राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी पड़ताल करने पर हकीकत कुछ और दिख रही है. राहुल गांधी के आरोप तथ्यों से मेल नहीं खाते हैं. अगर वह कहते हैं कि सरकार यह हर बार उन्हें विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देती है तो कुछ ऐसे सबूत सामने हैं, जिसमें सब दूध का दूध और पानी का पानी होता दिख रहा है. एक-दो नहीं, बल्कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां पर विदेशी मेहमानों से राहुल गांधी की मुलाकात हो चुकी है. बकायदा उनके साथ राहुल गांधी की तस्वीर भी है.

    राहुल गांधी ने कौन सा बम फोड़ा?
    सबसे पहले जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो विदेशी मेहमान भारत आते हैं उनकी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात होती है. यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय होता था और मनमोहन सिंह जी के समय भी होता था. आजकल यह होता है कि जब बाहर से कोई आता है या मैं कहीं बाहर जाता हूं तो सरकार सुझाव देती है कि बाहर से आने वाले अतिथि या उनके (राहुल के) बाहर जाने पर वहां के लोग नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें.’ उनका कहना था कि सरकार यह हर बार करती है. राहुल गांधी ने कहा, ‘हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व हम भी करते हैं, सिर्फ सरकार नहीं करती है. सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें.’ उन्होंने दावा किया, ‘यह परंपरा है, लेकिन मोदी जी इसका पालन नहीं कर रहे हैं, विदेश मंत्रालय पालन नहीं कर रहा है। यह उनकी असुरक्षा की भावना है.’

    राहुल के आरोपों के बीच तथ्य:

    राहुल गांधी के आरोप तथ्यों से उलट हैं. बीते कुछ समय के घटनाक्रमों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कई विदेशी नेता हाल के वर्षों में विपक्ष से मिले हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अब विदेश से आने वाले नेता विपक्ष से नहीं मिलते, लेकिन हाल के उदाहरण कुछ और बताते हैं. खुद राहुल गांधी पिछले समय में कई बड़े विदेशी नेता विपक्ष के नेताओं से मिल चुके हैं.

    पहला सबूत: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से राहुल गांधी की मुलाकात. यह मुलाकात 2022 में हुई थी.

    दूसरा सबूत: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से राहुल गांधी की मुलाकात. यह मुलाकात 2024 में हुई थी.

    तीसरा सबूत: नई दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 18 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मिले थे.

    चौथा सबूत: नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने 19 मार्च 2025 को 10 जनपथ नई दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की.

     राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली, 'वो सीर‍ियस नहीं, भारत को कोसते हैं'

    पुतिन के भारत आगमने से ठीक पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती की विपक्ष के लोग फॉरेन डेलिगेशन से मिले. ये महत्वपूर्ण नियम है लेकिन सरकार इसको मान नहीं रही है. राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पलटवार करते हुए कहा है कि वो सीर‍ियस नहीं हैं और विदेशी धरती पर हमेशा भारत को कोसते रहते हैं. 

    राहुल गांधी ने कहा कि फॉरेन डिग्निटरीज कोई आता है तो हमें मिलने नहीं दिया जाता है.  अटल व‍िहारी बाजपेई वाजपेई के समय होता था मनमोहन सिंह के समय होता था लेकिन आज कल नहीं होता है जब फॉरेन डिग्निटरीज आती है तो विदेश मंत्रालय उनको सजेस्ट करता है कि किससे मिलना है किससे नहीं.  

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि रिलेशन तो हमारे सबके साथ में है. लीडर ऑफ अपोजिशन हिंदुस्तान को लेकर दूसरा पर्सपेक्टिव देता है. देश को हम भी रिप्रेजेंट करते हैं सिर्फ सरकार ही रिप्रेजेंट नहीं करती है लेकिन सरकार नहीं चाहती है कि लीडर ऑफ अपोजिशन बाहर के लोगों से मिले. ये ट्रेडीशन है, नॉर्म भी है कि बाहर के लोगों से लीडर ऑफ अपोजिशन मिले लेकिन इसको फॉलो नहीं किया जा रहा है. 

    केंद्रीय मंत्री बोले- राहुल गांधी सीर‍ियस हैं ही नहीं

    राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने ट‍िप्पणी की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सीरियस है ही नहीं, विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र को राहुल गांधी कोसते हैं. राहुल गांधी पॉलिटिक्स को लेकर भी सीरियस नहीं हैं. आज तक बता दीजिए कि कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति विदेश जाकर भारत को कोसता हो पर राहुल गांधी विदेशी धरती पर हमेशा भारत को कोसते रहते हैं. 

    कौन तय करता है मुलाकात?
    इन मुलाकातों से यह साफ होता है कि विदेश से आने वाले नेताओं का विपक्ष से मिलना अभी भी होता है और यह परंपरा पूरी तरह बंद नहीं हुई है. बहरहाल, राहुल गांधी के आरोपों के बीच सरकार के सूत्रों ने कहा कि यह मेहमान ही तय करते हैं. रूस मामले में भी रूस की सरकार तय करेगी कि पुतिन किस से मिलना चाहते हैं और किससे नहीं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bjp Featured Rahul Gandhi
    Admin

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    हर क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के किए जा रहे हैं समेकित प्रयास

    March 3, 2026

    मालवा-निमाड़ बना सियासी केंद्र, आदिवासियों के बीच आधार मजबूत करने में जुटी भाजपा

    March 3, 2026

    मोहन सरकार की आदिवासी वोटरों पर नजर, बड़वानी बैठक से निकाय चुनाव की रणनीति का इशारा

    March 3, 2026

    राज्यसभा रेस में नितिन नवीन, बंगाल पर फोकस बढ़ा; BJP ने जारी की 8 कैंडिडेट की लिस्ट

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.