Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»मेसी के चौंकाने वाले बयान से उठे सवाल—क्या खत्म होने वाला है उनका अंतरराष्ट्रीय सफर?
    खेल

    मेसी के चौंकाने वाले बयान से उठे सवाल—क्या खत्म होने वाला है उनका अंतरराष्ट्रीय सफर?

    AdminBy AdminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेसी के चौंकाने वाले बयान से उठे सवाल—क्या खत्म होने वाला है उनका अंतरराष्ट्रीय सफर?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

      वॉशिंगटन
    लियोनेल मेसी का शुमार दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में किया जाता है. मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जीता था. तब मेसी ब्रिगेड ने फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया था. मेसी हालिया समय में भी जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम अगले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है.

    हालांकि फुटबॉल के बादशाह लियोनेल मेसी का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलना अब भी पूरी तरह तय नहीं है. मेसी का मानना है कि अर्जेंटीना जब अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगा, तो वो या तो मैदान में या स्टैंड्स में जरूर मौजूद होंगे. 38 साल के मेसी पिछले कई मौकों पर आगामी वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर असमंजस जता चुके हैं. वॉशिंगटन डीसी में होने वाले वर्ल्ड कप ड्रॉ से पहले मेसी ने ईएसपीएन को खास इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू के दौरन मेसी ने इस बात के कोई तगड़े संकेत नहीं दिए कि वो अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे ही.

    लियोनेल मेसी ने बताया कि उनकी अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कोलोनी के साथ इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है. मेसी ने कहा, 'सच कहूं तो हम इस बारे में काफी बात कर चुके हैं. स्कोलोनी समझते हैं और हमने इस पर कई बार चर्चा की है. उम्मीद है कि मैं वहां रहूं. पहले भी कहा है कि मैं रहना चाहता हूं. सबसे खराब स्थिति में भी मैं इसे लाइव देखने जरूर जाऊंगा क्योंकि ये हमेशा खास होता है. वर्ल्ड कप हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन हमारे लिए इसका मतलब अलग ही स्तर का है.'

    लियोनेल मेसी ने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 को याद करते हुए कहा, "नीदरलैंड्स और फ्रांस के खिलाफ हम खेल में बेहतर थे, फिर भी मैच पेनल्टी तक गए. हमारे पास एक खतरनाक गोलकीपर 'डिबू' (एमिलियानो मार्टिनेज) था, जिसने हमें जीत दिलाई. लेकिन पेनल्टी में आप जीत भी सकते हैं और हार भी सकते हैं."

    लियोनेल मेसी ने लियोनेल स्कोलोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'ये पूरा माहौल स्कोलोनी और उनकी स्टाफ की वजह से है. रोजमर्रा की ऊर्जा, टीम का जुड़ाव, सब वहीं से आता है. नए खिलाड़ी लगातार जुड़ रहे हैं और जब ग्रुप ऐसा हो, तो किसी के लिए भी टीम में फिट होना आसान होता है.

    लियोनेल मेसी ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास और तैयारी का तरीका पूरी तरह बदल गया है. मेसी कहते हैं, 'अर्जेंटीना को इस पल का फायदा उठाना चाहिए. वर्ल्ड कप जीतने के बाद आप टूर्नामेंट्स को अलग मानसिकता के साथ तैयार करते हैं.' 2026 का फीफा वर्ल्ड कप यूएसए, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है.

    अर्जेंटीना शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में होने वाले वर्ल्ड कप ड्रॉ में Pot-1 में रहेगा. अर्जेंटीना को आगामी टूर्नामेंट जीतने का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. 2022 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेसी इंटर मियामी से जुड़े. लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी को MLS (मेजर लीग सॉकर) कप के फाइनल में पहुंचाया है, जहां उसका का मुकाबला वैंकूवर व्हाइटकैप्स से होना है.

    दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैदान में उतरेंगे या फिर अपने पसंदीदा टूर्नामेंट को स्टैंड्स से देखेंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Argentina Messi top-news
    Admin

    Related Posts

    भोपाल नगर निगम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा—सिर्फ नियम नहीं, जमीन पर दिखे सुधार

    February 13, 2026

    दुनिया से व्यापार का तरीका बदल रहे एफटीए, भारत की बढ़ती ताकत: गोयल

    February 13, 2026

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    February 13, 2026

    IND vs PAK से पहले गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- कुलदीप को खिलाओ, अर्शदीप को आराम दो

    February 13, 2026

    कानूनी सीमा से आगे भी राहत: 28 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग रेप पीड़िता को हाईकोर्ट ने दी अबॉर्शन की इजाजत

    February 13, 2026

    भारत पर अर्जेंटीना का तूफान, हॉकी प्रो लीग में 8-0 से करारी शिकस्त

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 फरवरी: इन राशियों के लिए खास दिन, जानें क्या कहती है ग्रह-नक्षत्रों की चाल

    February 13, 2026

    संसद में उठी विरासत बचाने की आवाज, धरोहरों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता जाहिर

    February 13, 2026

    भोपाल नगर निगम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा—सिर्फ नियम नहीं, जमीन पर दिखे सुधार

    February 13, 2026

    दुनिया से व्यापार का तरीका बदल रहे एफटीए, भारत की बढ़ती ताकत: गोयल

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.