Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»आरएसएस की चिंता के बाद यूपी में सियासी हलचल, सीएम से डिप्टी CM तक ने लिया एक्शन, 11 दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म भरने की तैयारी
    राज्य

    आरएसएस की चिंता के बाद यूपी में सियासी हलचल, सीएम से डिप्टी CM तक ने लिया एक्शन, 11 दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म भरने की तैयारी

    AdminBy AdminDecember 5, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आरएसएस की चिंता के बाद यूपी में सियासी हलचल, सीएम से डिप्टी CM तक ने लिया एक्शन, 11 दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म भरने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है. एसआईआर का फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है. एसआईआर प्रक्रिया पर बीजेपी के जनप्रतिनिधियों की दिलचस्पी ना दिखने पर आरएसएस ने पिछले दिनों चिंता जाहिर की थी, जिसके बाद अब बीजेपी और योगी सरकार फुल एक्शन में नजर आ रही है.

    बीजेपी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रकिया में लगा दिया है. बीजेपी के नेता एसआईआर प्रक्रिया पर सिर्फ निगरानी ही नहीं रखेंगे, बल्कि मतदाओं के नाम भी जुड़वाने का भी काम करेंगे. इसके साथ योगी सरकार ने भी पूरी तरह से कमर कस लिया है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी एसआईआर पर नजर बनाए रखने के लिए एक्टिव हो गए हैं. सरकार के टॉप थ्री नेताओं ने 25-25 जिले की कमान संभाल ली है. इस तह बीजेपी से लेकर योगी सरकार तक फुलफार्म में नजर आ रहे हैं.

    संघ की चिंता के बाद जागी बीजेपी

    बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में हुई संघ–बीजेपी की विचार प्रवाह बैठक में उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया प्रमुख चर्चा का विषय रहा. बैठक में संघ के नेताओं ने यह मुद्दा उठाया कि बीजेपी सांसद और विधायक एसआईआर प्रक्रिया की गतिविधियों में पर्याप्त भागीदारी नहीं दिखा रहे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस पहल में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए. लोगों को जागरूक करना चाहिए और ज़मीन पर उनकी मदद सुनिश्चित करनी चाहिए.

    आरएसएस की चिंता जताने के बाद एसआईआर को लेकर बीजेपी संगठन ने भी कमर कस लिया है. बीजेपी ने एसआईआर के मैदान में अपने नेताओं की पूरी फौज उतार दी है तो योगी सरकार भी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक एक्टिव हैं.

    बीजेपी न उतारे डेढ़ लाख कार्यकर्ता

    बीजेपी ने एसआईआर प्रक्रिया के मैदान में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगा दिया है. पिछले चार दिनों में बीजेपी संगठन ने अपने डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं को बूथों पर लगाया. प्रदेश संगठन के शीर्ष सूत्रों की माने तो सभी डेढ़ लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश भेजे गए, मंडल स्तर से लेकर जिले स्तर तक ताबड़तोड़ मीटिंग हुई. इतना ही नहीं कई जूम मीटिंग की गई और SIR में अपने लोगों के नाम न छूटे इसके लिए कार्यकर्ताओं को अब झोंका है.

    एसआईआर प्रक्रिया में बीजेपी का अब एक ही मंत्र है अपने कार्यकर्ताओं के लिए कि अपने वोटरों के नाम हर हाल में वोटर लिस्ट में आने चाहिए. बीजेपी की कोशिश है कि उसका अपना कोई वोटर छूटना नहीं चाहिए. उनके फार्म जमा कराने से लेकर उनकी आपत्तियों को चेक करने और समाधान तलाशने की है.

    योगी-केशव और पाठक भी एक्टिव

    बीजेपी संगठन ही नहीं बल्कि योगी सरकार एसआईआर प्रक्रिया के रण में उतर गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी जमीन पर उतर गए हैं. सरकार के टॉप थ्री नेताओं को 25-25 जिले की कमान दी है, जिसकी समीक्षा की गई और SIR में इनकी भूमिका को भी रेखांकित किया गया ताकि जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर मुख्यमंत्री तक की संजीदगी दिखाई दे.

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची शुद्धिकरण का अभियान चल रहा है तो इससे कोई मतदाता वंचित न रह जाए. इसके लिए अलग-अलग जिलों की बैठकें लेने के लिए कहा गया है. हम उसी के क्रम में प्रयागराज से शुरूआत कर रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बीएलओ से अपील की कि वें एसआईआर का विरोध करने वालों को चक्कर में न पड़े, सभी बीएलओ अपने कर्तव्य का हिम्मत और जिम्मेदारी के साथ पालन करें.

    वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत लोगों को जो गणना पपत्र मिला है, उसे भरकर निर्वाचन कार्यालय में बीएलओ के माध्यम से जमा करा दें, जिससे उनका नाम वोटर लिस्ट में प्रकाशन आ जाए, जो लोग घुसपैठिए के रूप में अनधिकृत रूप से निवास कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित करके उनका नाम कटवाने के लिए अवश्य जमा करें.

    SIR पर बीजेपी क्यों हुई एक्टिव?

    दरअसल, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सपा पूरी तरह से एक्टिव है. सपा के नेता और कार्यकर्ता हर एक बूथ पर सक्रिय हैं और वो पार्टी के वोटबैंक पर फोकस कर रहे हैं. यही नहीं मुस्लिम समाज के लोग अपने वोटो को लेकर सजग दिखाई दे रहे हैं. इसीलिए बीजेपी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं फॉर्म भरने से लेकर जमा करने के लिए पूरी तरह से उतार दिया है.

    बीजेपी संगठन से जुड़े नेता ने बताया कि समाजवादी पार्टी जिस तरीके से एसआईआर को लेकर एक्टिव है, जिस तरीके से मुस्लिम इलाकों में कैंप लगाकर लोग सिर में अपने फार्म भर रहे हैं, उसने बीजेपी को जगा दिया है. बीजेपी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि इस बात पर भी विशेष फोकस करें कि एसआईआर के लिए बूथवार कितने प्रपत्र बंट गए हैं, कितने जमा हुए और कितने अपलोड हो गए. साथ ही समीक्षा के बाद रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को भी उपलब्ध कराए.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured rss sir yogi
    Admin

    Related Posts

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

    March 18, 2026

    सड़क हादसे के घायलों की जान बचाने के लिए थाना स्टॉफ को दिया जाए विशेष प्रशिक्षण

    March 18, 2026

    शासकीय नर्सरियों को बनाया जायेगा आदर्श नर्सरी : मंत्री कुशवाह

    March 18, 2026

    इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती आग की घटनाएं: तीन साल का आंकड़ा चौंकाने वाला, रोज़ 25 हादसे क्यों?

    March 18, 2026

    9 साल पूरे होने पर Yogi Adityanath का दावा- यूपी में नवरात्र और रमजान शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    19 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सावधान

    March 18, 2026

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.