Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»मेरे लिए बुमराह का सामना सबसे कठिन रहा : रसेल
    खेल

    मेरे लिए बुमराह का सामना सबसे कठिन रहा : रसेल

    AdminBy AdminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेरे लिए बुमराह का सामना सबसे कठिन रहा : रसेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई
    वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कहा है उनके लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करना सबसे कठिन रहा है। रसेल ने इसी सप्ताह आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी। वह कोलकाता नाइटराइडस (केकेआर) की ओर से खेलते थे। रसेल के अनुसार उन्हें सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह ने ही आउट किया है। इसी कारण जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरते थे तो मुम्बई बुमराह को गेंदबाजी दे देती थी। 

    आईपीएल के 14 सत्र खेलने वाले वर्षीय रसेल ने कहा कि बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी करना उनके लिए हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है। रसेल ने कहा, आईपीएल में मेरे सामने आने वाले सबसे कठिन गेंदबाज़ बुमराह हैं। उन्होंने मुझे कई बार आउट किया है हालांकि कई बार मैं भी उनके खिलाफ शॉट खेल पाया हूं। मुझे ऐसी चुनौतियाँ पसंद हैं। वह विश्व के सबसे बेहतरीन टी20 गेंदबाज़ों में से एक हैं। बुमराह ने रसेल का आईपीएल में 4 बार विकेट लिया है। 

    बुमराह ने रसेल को चार बार आउट किया है।  रसेल ने बताया कि उन्हें आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने में मज़ा आता था। उन्होंने कहा मैं ज्यादातर टीमों के खिलाफ खेलना पसंद करता हूं, पर मुम्बई के खिलाफ हमेशा रोमांचक मुकाबला होता है। चाहे वे कोलकाता आएं या हम वानखेड़े जाएं। उनके खिलाफ खेलना एक अलग ही रिंग में उतरने जैसा होता है। रसेल ने 16 पारियों में कुल 260 रन बनाये हैं। उनका औसत 18.57 व स्ट्राइक रेट 148.57 रहा है। उन्होंने ईडन गार्डन्स में 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाये थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Russell
    Admin

    Related Posts

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026

    टीम इंडिया का भविष्य संवारने की तैयारी, BCCI ने दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

    March 2, 2026

    जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा: मैच का असली मोड़ बताया, सैमसन को किया नजरअंदाज

    March 2, 2026

    भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी का गुस्सा उबाल पर

    March 2, 2026

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.