Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»6 दिसंबर को जन्मे 5 भारतीय क्रिकेटर: जडेजा, बुमराह और श्रेयस के रिकॉर्ड्स से होंगे हैरान
    खेल

    6 दिसंबर को जन्मे 5 भारतीय क्रिकेटर: जडेजा, बुमराह और श्रेयस के रिकॉर्ड्स से होंगे हैरान

    AdminBy AdminDecember 6, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    6 दिसंबर को जन्मे 5 भारतीय क्रिकेटर: जडेजा, बुमराह और श्रेयस के रिकॉर्ड्स से होंगे हैरान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

      नई दिल्ली
     भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 6 दिसंबर (आज
    ) का दिन बेहद स्पेशल है. सही मायनों में यह किसी त्योहार से भी कम नहीं हैं. क्योंकि एक ही तारीख पर टीम इंडिया को पांच बेमिसाल सितारे मिले हैं इनमें से 3 खिलाड़ी टीम इंडिया के अहम अंग हैं. 

    वहीं एक को हाल में मौका मिला था, लेकिन वो यादगार प्रदर्शन नहीं कर पाया. वहीं एक द‍िग्गज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुका और टीम इंड‍िया का सेलेक्टर है. 6 दिसंबर को जन्मदिन वाले इन पांच खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, करुण नायर और आरपी सिंह के नाम शामिल हैं.

    रवींद्र जडेजा: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आज 37 साल के हो गए. 6 दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में जन्मे रवींद्र जडेजा ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2009 में श्रीलंका के खिलाफ की थी. जडेजा अब तक 206 वनडे, 74 टी20 और 89 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल में जडेजा ने 2862 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल रहे. बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने वनडे इंटरनेशनल में 231 विकेट चटकाए हैं और 33 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है.

    टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो जडेजा के नाम पर 515 रन बनाने के अलावा 54 विकेट दर्ज हैं. जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संन्यास ले लिया था. टेस्ट मैचों में जडेजा ने 348 विकेट झटके हैं और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट रहा है. टेस्ट क्रिकेट में जडेजा की हाल‍िया बैट‍िंंग शानदार रही है,  उन्होंने 4095 रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा ने हाल में टेस्ट क्रिकेट में 4000+ टेस्ट रन और 300+ विकेट का डबल हासिल किया है. जडेजा से पहले इयान बॉथम, कपिल देव और डेनियल विटोरी ही ये डबल बना सके थे. फ‍िलहाल जडेजा अभी अफ्रीका के साथ आज (6 द‍िसंबर) को वाइजैग वनडे में खेलने उतरेंगे. 

    जसप्रीत बुमराह: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज 32 साल के हो गए. 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में जन्मे बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शिरकत करते हैं. बुमराह अब साउथ अफ्रीका संग टी20 सीरीज खेलते दिखेंगे.

    जसप्रीत बुमराह अबतक भारत के लिए 89 वनडे, 80 टी20 और 52 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल मैचों में बुमराह 149 विकेट ले चुके हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 99 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके साथ ही टेस्ट मैचों में बुमराह के नाम पर 19.79 के एवरेज से 149 विकेट दर्ज हैं. सितंबर 2019 में जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक बनाई थी. वह क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेंट में हैट्रिक लेने वाले हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद तीसरे भारतीय बॉलर हैं.

    श्रेयस अय्यर: मुंबई का यह बल्लेबाज आज 31 साल का हो गया. श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए 51 टी20, 73 वनडे और 14 टेस्ट मैच खेले हैं. टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस ने 30.66 की औसत से 1104 रन बनाए हैं जिसमें 8 अर्धशतक शामिल रहे.

    वनडे इंटरनेशनल की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने 47.81 की औसत से 2917  रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 13 अर्धशतक निकले. टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस के नाम पर 36.86 के एवरेज से 811 रन दर्ज हैं. श्रेयस हाल में ऑस्ट्रेल‍िया में हुई वनडे सीरीज के दौरान स‍िडनी में एलेक्स कैरी का कैच लेते हुए इंजर्ड हो गए थे, उन्होंने र‍िहैब शुरू कर दिया है.  

    करुण नायर: जोधपुर में जन्मे करुण नायर मूलत: कर्नाटक के हैं. 34 साल के हो गए करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं. उनको हाल में इंग्लैंड दौरे पर गई टीम में मौका मिला था, लेकिन वह खुद को ज्यादा साब‍ित नहीं कर पाए. करुण ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 4 मैचों में 25 प्लस के औसत से महज 205 रन बनाए्. 

    उन्होंने अपने करियर के तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था. नायर के नाम 10 टेस्ट मैचों में 43.15 की औसत से 579 रन दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने दो वनडे इंटरनेशनल में भी शिरकत किया है, जिसमें उन्होंने कुल 46 रन बनाए हैं. करुण नायर आईपीएल 2025 में द‍िल्ली कैप‍िटल्स का हिस्सा थे. जहां उन्होंने 8 मैैचों में 198 रन जड़े थे. 

    आरपी सिंह: रायबरेली में जन्मे आरपी सिंह आज 40 साल के हो गए. उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज ने धमाकेदार अंदाज में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. आरपी को 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला. वह अपने पहले ही मैच में 'मैन ऑफ द' मैच रहे. 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को चैम्पियन बनाने में आरपी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. आरपी ने 14 टेस्ट मैचों में 40 विकेट चटकाए. पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी- 5/59 रही. इसके अलावा 58 वनडे में उन्होंने 69 और 10 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 15 विकेट झटके. स‍ितंबर 2018 में उन्होंने क्रिकेट को अलव‍िदा कहा था. रिटायरमेंट के बाद से आरपी सिंह कमेंट्री जगत में नाम कमाया. वहीं अब वो भारतीय टीम के सेलेक्टर भी हैं. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Bumrah Jadeja top-news
    Admin

    Related Posts

    त्योहार में घर जाना होगा आसान! दिल्ली से कोलकाता रूट पर 26 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

    February 17, 2026

    फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने 26/11 शहीदों को नमन किया, मुंबई में दिखी भावनात्मक झलक

    February 17, 2026

    समुद्री ताकत का प्रदर्शन: विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू देखेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

    February 17, 2026

    कोर्ट में AI का खेल उजागर: वकीलों ने गढ़ दिए नकली केस, CJI सूर्यकांत नाराज

    February 17, 2026

    सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल A पर शानदार जीत; अब पाकिस्तान से महामुकाबला संभव

    February 17, 2026

    SC में अनोखी टिप्पणी: ‘ये तो कैलासा जैसा है’, असली देश पर सवाल, कोर्टरूम में छाया हल्का माहौल

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जाते-जाते यूनुस के बिगड़े बोल, भारत और ‘सेवन सिस्टर्स’ पर दिया भड़काऊ बयान

    February 17, 2026

    त्योहार में घर जाना होगा आसान! दिल्ली से कोलकाता रूट पर 26 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

    February 17, 2026

    सीमा-सचिन बने छठी बार माता-पिता, घर में आई खुशियों की बहार

    February 17, 2026

    महिला संबंधी अपराधों की जांच को बेहतर बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.