Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर संघर्ष, गोलियां चलने के बाद पाक आर्मी और तालिबान ने छोड़ा इलाका
    विदेश

    अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर संघर्ष, गोलियां चलने के बाद पाक आर्मी और तालिबान ने छोड़ा इलाका

    AdminBy AdminDecember 6, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर संघर्ष, गोलियां चलने के बाद पाक आर्मी और तालिबान ने छोड़ा इलाका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    काबुल 

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं.  देर रात दोनों देशों की सीमा पर भारी गोलीबारी हुई है. इस सप्ताह की शुरुआत में हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों के अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि की जा रही है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं. गोलीबारी की तीव्रता इतनी अधिक है कि डूरंड लाइन के दोनों ओर रहने वाले लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं. हालांकि राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

    अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक प्रवक्ता ने अफगान बलों पर चमन सीमा के पास बिना उकसावे की फायरिंग करने का आरोप लगाया. स्पिन बोल्डक क्षेत्र में दोनों देशों की सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष इतना बढ़ गया कि हल्के हथियारों से लेकर भारी फायरपावर का इस्तेमाल तक शुरू हो गया. अफगान बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अबेदुल्लाह फारूकी ने दावा किया कि यह झड़प पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई, जिसके जवाब में अफगान सैन्य बलों की बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई. 
    पाकिस्तानी पोस्ट खाली होने की रिपोर्ट

    पाक प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह चौकन्ना है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता तथा अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं अफगान मीडिया ‘खुरासान’ ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना 20 से अधिक चौकियां छोड़कर पीछे हट गई है. दोनों देशों के बीच माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है.

    झड़प कैसे भड़की?

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने सबसे पहले नागरिक इलाकों पर रॉकेट दागे, जिससे स्पिन बोल्डक में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक ग्रेनेड दागा जबकि अफगान फोर्सेज संघर्षविराम का पालन कर रही थीं. अफगान प्रवक्ता फारूकी के अनुसार, सीजफायर टूटने पर अफगान बलों ने जवाबी कार्रवाई की गई. इसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ बताया जा रहा है.  

    इसके बाद दोनों तरफ से गोलियों की बौछार और रॉकेट जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल शुरू हो गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए कई मोर्टार सीधे रिहायशी इलाकों में गिरे, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए. लोग लगातार गोलियों और धमाकों की आवाजों से दहशत में हैं और आशंका है कि स्थिति और बिगड़ सकती है. कई परिवार रातों-रात अपना सामान लेकर गांव छोड़ चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस संघर्ष के कई वीडियो सामने आए हैं. इनमें तालिबान के संघर्ष के इलाके में रवानगी की सूचना दी जा रही है. 

    शांति वार्ता फिर विफल

    यह झड़प दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के नए दौर के दो दिन बाद हुई है. पिछले वीकेंड सऊदी अरब में हुई बातचीत किसी ठोस नतीजे के बिना समाप्त हो गई, हालांकि दोनों पक्ष नाज़ुक युद्धविराम को जारी रखने पर सहमत हुए थे. यह वार्ता कतर, तुर्की और सऊदी अरब द्वारा हाल के महीनों में आयोजित कई बैठकों की नवीनतम कड़ी थी, जिनका उद्देश्य अक्टूबर में हुई घातक सीमा झड़पों के बाद तनाव कम करना था.

    विवाद का ताजा मामला क्या है?

    इस समय पाकिस्तान, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में, चरमपंथी घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन से सक्रिय आतंकी समूह उसकी सीमा के भीतर हमलों को अंजाम दे रहे हैं, जिसमें अफगान नागरिकों से जुड़े कथित फिदायीन हमले भी शामिल हैं. काबुल में तालिबान प्रशासन इन आरोपों को खारिज करता है और कहता है कि पाकिस्तान की सुरक्षा समस्याएं उसकी घरेलू चुनौतियों से जुड़ी हैं, इसके लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. अक्टूबर में दोनों देशों के बीच काफी हिंसक झड़प हुई थी. इसमें दर्जनों लोग मारे गए थे. यह 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सीमा पर हुई सबसे भीषण हिंसा थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच तुर्की में शांति वार्ता हुई थी, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया था. 

    सीमा विवाद दोनों देशों के बीच विवाद की असल वजह

    स्पिन बोल्डक पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा क्षेत्र पर पड़ता है. यहां पहले भी कई बार तनाव भड़क चुका है. यह व्यापार और आवागमन के लिए एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट है, लेकिन हर कुछ महीनों में यहां गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन है. यही दोनों देशों के बीच विवाद की असली वजह है. अफगानिस्तान इसे सीमा नहीं मानता. उसका कहना है कि पश्तून दोनों इलाकों में रहते हैं, ऐसे में इसका कोई हल निकाला जाना चाहिए. खैबर पख्नूख्वा का पाकिस्तानी क्षेत्र का इलाका इसी विवाद की भेंट चढ़ा रहता है. तालिबान सरकार की ओर से अभी कोई विस्तृत बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Afghanistan- Pakistan top-news
    Admin

    Related Posts

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    कैमरों से तेहरान को पढ़ रहा था इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- युद्ध जल्दी खत्म होगा

    March 3, 2026

    9 लोग, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत की ओर बढ़ता सफर, वीडियो देखकर पुलिस के उड़े होश

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंग्लैंड से तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएगा भारत, कौन होगा आगे?

    March 3, 2026

    अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

    March 3, 2026

    हार्ट अटैक: महिलाओं में दिखते हैं अलग संकेत, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

    March 3, 2026

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में तेज साउंड बजाने पर छात्रों में जमकर चले लात-घूंसे

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.