Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»लाखों की सैलरी पर EMI का बोझ, भारतीय परिवारों की जेब रह रही खाली
    देश

    लाखों की सैलरी पर EMI का बोझ, भारतीय परिवारों की जेब रह रही खाली

    AdminBy AdminDecember 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाखों की सैलरी पर EMI का बोझ, भारतीय परिवारों की जेब रह रही खाली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आज के समय में देश का युवा वर्ग तेज़ी से तरक्की कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक चिंता भी गहराती जा रही है-युवाओं की आय का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में खर्च हो रहा है। कार-बाइक के आसान कर्ज, ऑनलाइन शॉपिंग की इएमआई, क्रेडिट कार्ड, सामाजिक कार्यक्रमों पर खर्च और लाइफस्टाइल को लेकर बढ़ती अपेक्षाओं ने युवाओं को आर्थिक दबाव में धकेल रही हैं। युवाओं ने बताया कि उनकी आधी से अधिक सैलरी ईएमआई में चली जा रही है। जिस वजह से उनकी जेब खाली रह जा रही है। इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते वित्तीय अनुशासन अपनाने की आदत डाल ली जाए, तो युवाओं की यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
     आज के समय हर चीज ईएमआई पर आसानी से मौजूद है।

    घर से लेकर, स्मार्टफोन, टीवी, बाइक, कार आदि सब ईएमआई पर आसानी से मिल जाते हैं। यही नहीं, जिनके पास क्रेडिट कार्ड है, वे विदेश यात्रा भी ईएमआई पर कर आते हैं। इनमें युवा प्रोफेशनल की संख्या काफी ज्यादा है। उन्हें लगता है कि ईएमआई पर यह सब खरीदना और कर्ज पर लग्जरी लाइफ जीना तरक्की और यह सफलता है। लेकिन कभी-कभी इस चमक के पीछे पैसों का एक बड़ा लीकेज छिपा होता है। Zactor के फाउंडर और सीए अभिषेक वालिया ने ऐसी आदतों को लेकर युवाओं को चेतावनी दी है।

    सीए अभिषेक वालिया ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने एक क्लाइंट के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि एक क्लाइंट ने उन्हें बड़े गर्व के साथ लग्जरी ट्रैवल और प्रीमियम गैजेट्स की कहानियां सुनाईं। लेकिन जब नंबर्स देखे गए, तो कहानी बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा कि वह आदमी बहुत कॉन्फिडेंट और खुश था। वह बिजनेस क्लास में सफर करने की बात कर रहा था क्योंकि जिंदगी छोटी है और वह आराम का हकदार है। लेकिन जैसे ही उसके खर्चों का हिसाब-किताब सामने आया, तो तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

    ईएमआई पर ऐश-ओ-आराम
    वालिया ने पोस्ट में बताया कि वह शख्स ईएमआई के बोझ से दबा था। दुबई की बिजनेस-क्लास टिकट की कीमत ईएमआई पर 78,500 रुपये थी। उसका लेटेस्ट आईफोन 18 महीने की जीरो-कॉस्ट ईएमआई पर 1,28,000 रुपये का था। हर महीने 22,000 रुपये के प्रीमियम कपड़ों के लिए उसने 'पे-लेटर' प्लान लिया हुआ था। मालदीव की 1.6 लाख रुपये की ट्रिप के लिए भी 94,000 रुपये अभी बाकी थे।

    करीब आधी सैलरी जितनी ईएमआई
    उसकी सैलरी 1,15,000 रुपये थी। सिर्फ ईएमआई ही 54,200 रुपये की थी। वह अमीर नहीं जी रहा था। वह अपने भविष्य से एक लाइफस्टाइल उधार ले रहा था। सीए अभिषेक वालिया ने समझाया कि जब हर ऐश-ओ-आराम किश्तों में आता है, तो वह लग्जरी नहीं रह जाती, बल्कि एक लंबा बोझ बन जाती है। असली दिक्कत उस आदमी की पसंद में नहीं थी। दिक्कत उसकी टाइमिंग में थी। वह सब कुछ अभी चाहता था, भले ही उसके फाइनेंस इसके लिए तैयार न हों।

    जाल से बाहर निकलने के बताए टिप्स
    इस जाल से बाहर निकलने के लिए सीए अभिषेक वालिया ने उसकी सोच को 'पहले खरीदो' से बदलकर 'पहले बनाओ' कर दिया। नया प्लान सीधा और व्यवस्थित था। हर महीने 20,000 रुपये इमरजेंसी फंड के लिए, 15,000 रुपये एसआईपी में और ट्रैवल सिर्फ बोनस या निवेश से मिले रिटर्न से करना था। धीरे-धीरे, दबाव कम होने लगा।

    सिर्फ सात महीनों में उसकी ईएमआई 54,200 रुपये से घटकर 18,900 रुपये रह गई। उसकी पहली इंटरनेशनल ट्रिप का पेमेंट उसने पहले ही कर दिया था। उसका सेविंग रेट 8 प्रतिशत से बढ़कर 29 प्रतिशत हो गया। उसने अपनी लाइफस्टाइल कम नहीं की। उसने बस उसे जीने का तरीका बदल दिया। सीए अभिषेक वालिया ने कहा कि बहुत से लोग इसलिए नहीं जूझते क्योंकि वे अच्छी चीजें चाहते हैं। वे इसलिए जूझते हैं क्योंकि वे उन्हें बहुत जल्दी चाहते हैं। दिक्कत लग्जरी में नहीं है। दिक्कत जल्दबाजी में है।

    क्या है 50-30-20 नियम?
    आर्थिक विशेषज्ञ ने बताया कि युवाओं को अपनी आय का उचित प्रबंधन करने के लिए 50-30-20 नियम अपनाने की सलाह देते हैं। यह नियम सरल है और हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी साबित हुआ है।

    – 50% – आवश्यक खर्च
    घर का किराया, खाना, सफर, बिजली-पानी, मोबाइल-इंटरनेट, बीमा और अनिवार्य चीज़ें।

    – 30% – इच्छाएँ
    घूमना-फिरना, बाहर खाना, शॉपिंग, मनोरंजन और लाइफस्टाइल से जुड़े खर्च।

    – 20% – बचत एवं निवेश
    पीएफ एसआईपी, आरडी, इमरजेंसी फंड, रिटायरमेंट प्लानिंग आदि।

    इसी के साथ उन्होंने बताया कि यदि युवा इस नियम को अनुशासन के साथ अपनाएँ, तो न केवल कर्ज कम होगा बल्कि भविष्य सुरक्षित भी होगा।

    मुश्किल नहीं है, बस अनदेखी की आदत है
    युवा अक्सर मानते हैं कि वित्त प्रबंधन एक कठिन प्रक्रिया है और केवल बड़े लोगों या विशेषज्ञों का काम है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। अगर सही दृष्टिकोण और थोड़ी योजना अपनाई जाए, तो पैसा संभालना मुश्किल नहीं है।

    – महीने की शुरुआत में बजट बनाएँ
    – खर्च लिखने की आदत डालें
    – क्रेडिट कार्ड का उपयोग सीमित रखें
    – अनावश्यक सब्सक्रिप्शन खत्म करें
    – आपातकालीन फंड बनाएँ
    – डिजिटल ऐप से खर्च नियंत्रित करें

    कर्ज कम करने के स्मार्ट उपाय
    – सबसे महंगी ब्याज दर वाले कर्ज पहले चुकाएँ
    – इएमआई की संख्या न बढ़ाएँ, ब्याज घटाने पर ध्यान दें
    – क्रेडिट कार्ड के न्यूनतम भुगतान की भूल न करें
    – बचत में से थोड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाएँ
    – नई खरीदारी तब तक रोकें, जब तक पुराना कर्ज समाप्त न हो जाए

    आर्थिक समझ ही असली ताकत है
    आज के समय में जिस तरह बदलती अर्थव्यवस्था, महँगाई और प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, उसमें वित्तीय ज्ञान हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है। अच्छा वित्त प्रबंधन करियर की सफलता जितना ही महत्वपूर्ण है। युवा यदि अपनी आदतों में थोड़ा-सा बदलाव लाते हैं, तो भविष्य सुरक्षित, तनावमुक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। कर्ज, खर्च और दिखावे की संस्कृति मिलकर युवाओं को वित्तीय दबाव में ढकेल रहे हैं। लेकिन यदि 50-30-20 नियम को अपनाया जाए, खर्चों का आकलन किया जाए और बचत को प्राथमिकता दी जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे खत्म हो सकती है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    EMI culture Featured
    Admin

    Related Posts

    भारतीय अर्थव्यवस्था पर IMF की मुहर, भाजपा बोली—राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति को जवाब

    January 16, 2026

    वोट कटने का आरोप: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा– लोकतंत्र से हो रहा खिलवाड़

    January 16, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: वंदे भारत स्लीपर में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, पहली यात्रा में ही बन जाएंगे फैन

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया की बड़ी सफलता: 2 लाख पंजीकृत स्टार्टअप, 21 लाख से अधिक नौकरियां सृजित

    January 16, 2026

    PWD–NHAI ने हटाए अवैध निर्माण, NH-89 पर फिर से खुला रास्ता

    January 16, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव सम्मेलन को किया संबोधित

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.