Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»इन 5 बातों को AI से शेयर करना पड़ सकता है भारी, अभी जानें क्या न बताएं ChatGPT-Gemini को
    तकनीकी

    इन 5 बातों को AI से शेयर करना पड़ सकता है भारी, अभी जानें क्या न बताएं ChatGPT-Gemini को

    AdminBy AdminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इन 5 बातों को AI से शेयर करना पड़ सकता है भारी, अभी जानें क्या न बताएं ChatGPT-Gemini को
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    ChatGPT और Gemini का इस्तेमाल आजकल ज्यादातर लोग करते हैं। ऑफिस के काम से लेकर पढ़ाई करने तक, कई तरह के सवाल इन एआई मॉडल से पूछे जाते हैं। लोग ' चैटजीपीटी ' और 'जेमिनी नैनो बनाना' के साथ अपनी फोटो भी शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, इससे इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल का आंसर भी लोग मांगते हैं। इसके अलावा, एआई मॉडल से अपने हाथ की फोटो शेयर करके अपना भविष्य जानने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि, एआई मॉडल के साथ सारी जानकारी शेयर करना आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। आपको बैंक अकाउंट डिटेल और पासवर्ड जैसी पर्सनल डिटेल चैटजीपीटी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

    पर्सनल जानकारी शेयर ना करें
    चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे एआई मॉडल के साथ कभी भी पर्सनल डिटेल शेयर नहीं करनी चाहिए। आपको अपने किसी भी अकाउंट का पासवर्ड या फिर लॉग इन डिटेल, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड की जानकारी नहीं देनी चाहिए। ये जानकारी लीक होने से आपको नुकसान हो सकता है। इनका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है।

    बैंकिंग डिटेल शेयर करना पड़ सकता है भारी
    आपको अपनी बैंकिंग डिटेल जैसे अकाउंट नंबर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड डिटेल, IFSC कोड, CVV नंबर एआई मॉडल के साथ शेयर नहीं चाहिए। ये डिटेल लीक हो जाने पर आपका बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है।

    सहेली समझ सीक्रेट ना करें शेयर
    ऐसी कई रिपोर्ट आती रहती हैं कि एआई मॉडल के साथ शेयर किए गए डेटा के आधार पर कंपनियां उन्हें ट्रेनिंग देती हैं। इससे डेटा के लीक होने की भी संभावना होती है। इस कारण चैटजीपीटी या फिर Google जेमिनी के साथ ऐसा कोई भी सीक्रेट शेयर ना करें, जिसके बाहर आ जाने से आपके लिए मुसीबत हो सकती है।

    मेडिकल कंडीशन शेयर करके इलाज ना पूछें
    ChatGPT और Gemini जैसे एआई मॉडल काफी स्मार्ट होते हैं। इन्हें सभी बारे में अच्छी जानकारी होती है, लेकिन इनके द्वारा बताई गई सभी बातें सही हों, ये जरूरी नहीं है। इस कारण लोगों को अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में ज्यादा जानकारी एआई चैटबॉट के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए और उनका बताया गया इलाज नहीं अपनाना चाहिए। ध्यान रखें कि वे चैटबॉट हैं डॉक्टर नहीं।

    रोमांट‍िक बातें नहीं करनी चाहिए
    लोग एआई चैटबॉट को अपने सुख और दुख का साथी बना लेते हैं। उनसे अपने दिल की और रोमांट‍िक बातें करते हैं। एआई चैटबॉट आपसे रोमांट‍िक बातें तो कर सकते हैं, लेकिन आपके इमोशन को नहीं समझ सकते। वे इंसान नहीं है। मशीन की तरह जवाब देते हैं। इसील‍िए एआई चैटबॉट के साथ कोई भी न‍िजी बात या अपने इमोशन शेयर करने से बचें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ChatGPT-Gemini
    Admin

    Related Posts

    Nothing का बड़ा कदम, बेंगलुरु में खुलेगा भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर

    January 16, 2026

    AI ने कहा ‘नो बिकनी’, X के नए नियमों का दावा और टेस्ट में सामने आई अलग हकीकत

    January 15, 2026

    लंबा बैकअप, जबरदस्त परफॉर्मेंस: OnePlus लाने वाला है 8000mAh बैटरी वाला फोन

    January 15, 2026

    बेजल-लेस स्क्रीन और दमदार साउंड के साथ Haier TV

    January 14, 2026

    हर दिन ‘जिंदा’ होने की पुष्टि नहीं की तो परिवार को भेज देगा मौत का मैसेज, वायरल ऐप की सच्चाई

    January 14, 2026

    Siri और Apple Intelligence को बेहतर बनाने के लिए Apple-Google की साझेदारी, कॉम्पिटिटर्स बने पार्टनर

    January 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.