Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर ब्रेक! धुरंधर की कमाई 46% घटी, लेकिन ₹170 करोड़ क्लब में बरकरार
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर ब्रेक! धुरंधर की कमाई 46% घटी, लेकिन ₹170 करोड़ क्लब में बरकरार

    AdminBy AdminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉक्स ऑफिस पर ब्रेक! धुरंधर की कमाई 46% घटी, लेकिन ₹170 करोड़ क्लब में बरकरार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखाई पड़ी। फिल्म ने रिलीज डेट पर धमाकेदार ओपनिंग की थी जिसके बाद से कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा था। लेकिन हर फिल्म के लिए मंडे टेस्ट पास करना मुश्किल होता है और सोमवार को 'धुरंधर' की भी कमाई में गिरावट दिखाई पड़ी। बिजनेस एक झटके में -46.51% नीचे आ गया और अब देखना यह है कि क्या मंगलवार को कमाई का ग्राफ ऊपर जाएगा या नहीं।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर की पहले दिन की कमाई 28 करोड़ रुपये रही थी। दूसरे दिन कमाई में 14.29% का उछाल आया और बिजनेस बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गया। तीसरे दिन कमाई में 34.38% की ग्रोथ आई और इस तरह फिल्म की कमाई उस दिन 43 करोड़ रुपये रही। सोमवार की कमाई की बात करें तो इस दिन -46.51% की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म की कमाई महज 23 करोड़ रुपये रही। फिल्म की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में जारी किए हैं।

    धुरंधर Day 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    बात फिल्म की अभी तक की कमाई की करें तो धुरंधर पिछले 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो चौथे दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन 170 करोड़ के पार जा पहुंचा है। बता दें कि रविवार तक यही आंकड़ा 150 करोड़ से ऊपर था। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही फिल्म अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख लेगी और उसके बाद मेकर्स जी जेबें भरनी शुरू हो जाएंगी।

    कितना है धुरंधर मूवी का बजट?
    फिल्म की लागत की बात करें तो धुरंधर फिल्म को बनाने में कुल मिलाकर 280 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। प्रोडक्शन कॉस्ट 250 करोड़ रुपये रही है और प्रिंट और एटवर्टाइजिंग में मेकर्स ने 30 करोड़ रुपये के लगभग खर्च कर दिए हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो करीब 75 करोड़ रुपये एक्टर्स की फीस रही है जिसमें अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर सिंह और संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल तक शामिल रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Dhurandhar's earnings dropped by 46%
    Admin

    Related Posts

    पेरेंट्स बनने से पहले रणदीप हुडा-लिन लैशराम का खास मैटरनिटी शूट, तस्वीरों में झलका प्यार

    March 9, 2026

    Fitness Industry में मातम! अचानक निधन से टूटे फैंस और परिवार

    March 9, 2026

    ‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

    March 9, 2026

    रिहाना के घर पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलीं, पॉप स्टार सुरक्षित; शूटर पर कानूनी शिकंजा

    March 9, 2026

    फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

    March 9, 2026

    दुबई की सड़क पर खुशी मुखर्जी को शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए सुनाई आपबीती—डरी हुई हूं, कोई मदद नहीं कर रहा

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    INDIA मीटिंग में राहुल गांधी बने निशाने पर, वामपंथी दल बोले– गठबंधन ऐसे नहीं चलेगा

    March 10, 2026

    US-South Korea सैन्य अभ्यास पर उत्तर कोरिया की चेतावनी, किम जोंग-उन की बहन ने कहा—परिणाम होंगे खतरनाक

    March 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में पांच वर्षों में लापता 400 से अधिक बच्चों का कोई सुराग नहीं

    March 10, 2026

    MP में साइबर पुलिस ने 33 जिलों में एक ही चेहरे पर सक्रिय 36 हजार सिम पकडे

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.