Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»IndiGo की मुश्किलें बढ़ीं, 10% के एक्शन से मार्केट शेयर में गिरावट, दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा लाभ
    व्यापार

    IndiGo की मुश्किलें बढ़ीं, 10% के एक्शन से मार्केट शेयर में गिरावट, दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा लाभ

    AdminBy AdminDecember 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IndiGo की मुश्किलें बढ़ीं, 10% के एक्शन से मार्केट शेयर में गिरावट, दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    इंडिगो संकट (IndiGo Crisis) जारी है और तमाम कोशिशों व दावों के बाद भी एयरलाइन का संचालन ठीक तरह से सुचारू नहीं हो सका है. बीते आठ दिनों से इस IndiGo Airline के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच सरकार ने सख्ती दिखाते हुए इंडिगो की 10% फ्लाइट में कटौती का निर्देश जारी किया था, तो अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है. सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि IndiGo की कम की गई इन उड़ानों को दूसरे एयर ऑपरेटर्स को रीडिस्ट्रिब्यूट किया जाएगा, जो संकट में फंस इंडिगो के लिए एक और बड़ा झटका होगा और सीधा असर इसके मार्केट शेयर पर देखने को मिलेगा.  

    सरकार की सख्ती से मिलेगा सबक
    सरकार द्वारा 10% कटौती वाले निर्देश के बाद अब सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की कम की गई उड़ानों को दूसरी एयरलाइंस को दिया जाएगा, यानी अन्य एयर ऑपरेटर्स को स्पेस मिलेगा. सरकार के इस रीडिस्ट्रिब्यूशन के फैसले से दरअसल, सभी एयरलाइन को एक कड़ा मैसेज जाएगा कि यात्रियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है और इंडिगो जैसी स्थिति में सीधे उस एयरलाइन के मार्केट शेयर पर भी असर पड़ सकता है. 

    उड़ानें री-डिस्ट्रिब्यूट क्यों?
    इंडिगो की काटी गई उड़ानों को री-डिस्ट्रिब्यूट करने से यह असर होगा, कि यात्कियों के पास हवाई यात्रा करने के अधिक ऑप्शन होंगे और IndiGo के कैंसिलेशन के सिलसिले पर भी ब्रेक लगेगा. तरीके की बात करें, तो इंडिगो का 10% ऑप्स शेयर एयर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा और दूसरे भरोसेमंद ऑपरेटर्स को उनकी कैपेसिटी, फ्लीट कैपेसिटी और मौजूदा रिसोर्स के आधार पर दिया जा सकता है. सरकार के इस फैसले से एयरलाइन को 4 बड़े झटके लगेंगे.

    पहला झटका- रोज 220 फ्लाइट्स कट 
    विमानन मंत्रालय ने मंगलवार की शाम हुई बैठक में इंडिगो एयरलाइन की 10% फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया था. इसमें IndiGo CEO पीटर एल्बर्स को तलब किया गया था. सरकार के इस फैसले से पड़ने वाले पहले बुरे असर की बात करें, तो मंत्रालय के इस फैसले का सीधा असर इंडिगो की रोजना उड़ने वाली करीब 2200 फ्लाइट्स पर पड़ेगा. यानी लगभग 220 फ्लाइट्स घट जाएंगी.

    दूसरा झटका- मार्केट शेयर पर होगा असर
    बीते आठ दिनों से जारी IndiGo संकट ने पहले ही एयरलाइन की साख को कमजोर करने का काम किया है, वहीं दूसरी ओर सरकार के सख्त फैसलों का सीधा असर उसके मार्केट शेयर पर भी देखने को मिल सकता है. दरअसल, इंडिगो एयरलाइन भारतीय एविएशन मार्केट में 65 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा प्लेयर है, लेकिन MoCA के फ्लाइट कट और री-डिस्ट्रिब्यूशन के फैसले से इंडिगो ऑपरेशस का 55-57% मार्केट शेयर प्रभावित होगा या करें घट जाएगा. 

    तीसरा असर- एयरलाइन की इनकम पर असर 
    सबसे ज्यादा मार्केट हिस्सेदारी के साथ भारतीय एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो एयरलाइन कमाई के मामले में भी हमेशा से आगे रही है, लेकिन हालिया संकट और फ्लाइट कटौती के सरकार के फैसले से सीधे इसकी कमाई पर असर देखने को मिलेगा. हर दिन 220 फ्लाइट्स कट और इन उड़ानों को दूसरे एयरलाइंस को दिया जाना IndiGo के लिए बड़ा झटका है. 

    चौथा असर- शेयर में आ सकती है और गिरावट
    इंडिगो में आठ दिन से जारी संकट का असर पहले से ही इसकी पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर पर देखने को मिल रहा है और बीते 5 कारोबारी दिनों में ही ये 12 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है और इसका मार्केट कैप 1.89 लाख करोड़ रुपये तक आ गया. अब सरकार की सख्ती बढ़ने से इसमें और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे IndiGo Share में पैसे लगाने वाले भी प्रभावित होंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured IndiGo Crisis
    Admin

    Related Posts

    नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

    March 11, 2026

    बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता, सरकार उठा रही सभी कदम लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिंगानुपात में हो रहा सुधार

    March 11, 2026

    सुगम संपर्कता परियोजना अंतर्गत मजरे-टोले और सांदीपनि स्कूलों तक बनेगी नई सड़कें

    March 11, 2026

    ज्ञानवीर विश्वविद्यालय युवाओं के सामर्थ्य और सपनों को देगा नई ऊंचाई

    March 11, 2026

    तीन दिन भारी पड़ेंगे: 12-13-14 मार्च को मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

    March 11, 2026

    किसानों के लिए खुशखबरी! PM किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन मिलेगी

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 12 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी

    March 11, 2026

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.