Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»किआ इंडिया ने पेश की नई Seltos, 24 सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक लुक में बड़ा बदलाव
    व्यापार

    किआ इंडिया ने पेश की नई Seltos, 24 सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक लुक में बड़ा बदलाव

    AdminBy AdminDecember 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किआ इंडिया ने पेश की नई Seltos, 24 सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक लुक में बड़ा बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    Kia Seltos Launch Price & Features: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी KIA ने तकरीबन 6 साल पहले भारतीय बाजार में जिस कार के साथ एंट्री की थी, आज कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं 'Kia Seltos' की. कंपनी ने हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान अपनी इस मशहूर एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का ग्लोबल डेब्यू किया है. कंपनी का दावा है कि, नई किआ सेल्टॉस ख़ास तौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डेवलप की गई है.
    कीमत, बुकिंग और डिलीवरी

    किआ इंडिया ने नई सेल्टॉस की कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया है. किआ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने लॉन्च के दौरान कहा "नई किआ सेल्टॉस की बुकिंग आज रात यानी 11 दिसंबर की मध्यरात्री से शुरु हो जाएंगी. इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं. इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान आगामी 2 जनवरी 2026 को होगा और महीने के दूसरे सप्ताह के बाद कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी."

    Kia Seltos का एक्सटीरियर

    नई किआ सेल्टॉस को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, बोल्ड और स्पेसियश है. इसके लुक और डिज़ाइन को पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है. इसके फ्रंट में डिजिटल टाइगर फेस, ब्लैक हाई ग्लॉसी ग्रिल, डायनमिक वेलकम फंक्शन के साथ आइस क्यूब LED प्रोजेक्शन हेडलैंप, स्टारमैप LED डे-टाइम-रनिंग लाइट्स (DRL's) और कनेक्टेड टेललैंप दिए गए हैं. इसके अलावा नए डिज़ाइन का अलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है.

    इसमें 18 इंच का स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील दिया गया है. इसके अलावा सेग्मेंट में पहली बार ऑटोमेटिक स्ट्रीमलाइन डोर हैंडल इसके साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं. कार के आगे और पीछे गनमेटल फीनिश स्किड प्लेट्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी अपील को और भी बेहतर करते हैं. कंपनी ने इस कार को 10 सिंगल टोन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें दो नए रंग (मॉर्निंग हेज और मैग्मा रेड) भी शामिल हैं.
    पिछले मॉडल से बड़ी है कार

    Kia Seltos के साइज में बड़ा फेरबदल किया गया है. इस कार की लंबाई 4,460 मिमी है, जो न केवल इसे सेग्मेंट में सबसे लंबी एसयूवी बनाती है बल्कि पिछले मॉडल की तुलना में ये कार 95 मिमी ज्यादा लंबी है. इसके अलावा इसकी चौड़ाई अब 30 मिमी बढ़कर 1,830 मिमी हो गई है. केबिन में बेहतर स्पेस के लिए कंपनी ने इसके व्हीलबेस को भी 80 मिमी तक बढ़ाया है, जिसके बाद ये कार 2,690 मिमी व्हीलबेस के साथ आती है. 
    कैसा है कार का केबिन

    किआ इंडिया का कहना है कि, इस एसयूवी के केबिन को पहले से और भी ज्यादा अल्ट्रा-मॉडर्न और टेक्निकली एडवांस है. इसमें स्मोकी ब्लैक और व्हाइट टू-टोन इंटीरियर दिया गया है. जिसमें व्हाइट एलिमेंट्स का बहुत ही संजिदगी से इस्तेमाल किया गया है. इसके लैदरेट सीट आपको हाल ही में लॉन्च हुए किआ सिरोस की भी याद दिला सकते हैं. 

    कार में दाखिल होते ही इसके केबिन में दिया गया 30 इंच का ट्रिनिटी पैनारोमिक डिस्प्ले पैनल आपका ध्यान सबसे पहले अपनी तरफ खिंचता है. इस समय डैशबोर्ड पर बड़े टचस्क्रीन डिस्प्ले का चलन है और नई किआ सेल्टॉस भी इस चलन को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है. इस बड़ी सी स्क्रीन में ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, इंफोटेंमेंट सिस्टम और टेंप्रेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स को उपयोग करने की सुविधा दी गई है. कंपनी का कहना है कि, ये ब्रांड के ग्लोबल फ्लैगशिप मॉडल Kia EV9 से इंस्पायर्ड है. 
    मिलते हैं ये फीचर्स

    केबिन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर, BOSE के शानदार 8 स्पीकर, 64 एम्बीएंट लाइटिंग, आगे और पीछे दोनों तरफ USB चार्जिंग पोर्ट, डुअल-पैन पैनारोमिक सनरूफ, सनशेड कर्टन, थ्री-प्वाइंटेड सीट-बेल्ट, कप-होल्डर, पिछली सीट के यात्रियों के लिए हैड रेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

    इंजन ऑप्शन

    नई किआ सेल्टॉस को कंपनी ने कुल 3 इंजन ऑप्शन में पेश किया है. जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. इसमें 1.5 लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन (115 पीएस पावर और 144 एनम टॉर्क), 1.5 लीटर टीजीडीआई इंजन (160 पीएस पावर और 253 एनम टॉर्क) और 1.5 लीटर वीजीटी डीजल इंजन (116 पीएस पावर और 220 एनम टॉर्क) दिया गया है.

    सेफ्टी है कमाल

    किआ के अतुल सूद ने कहा कि "किआ ने अपनी नई सेल्टॉस की सेफ्टी को हमेशा की तरह बेहतर किया है. नई किआ सेल्टॉस ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. ये प्लेटफॉर्म हाई स्ट्रेंथ स्टील और हाई क्वॉलिटी कंपोनेंट का इस्तेमाल करता है, जो किसी भी आपात स्थिति में बेहतर क्रैश प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं."

    24 स्टैंडर्ड सेफ्टी पैक

    नई किआ सेल्टॉस में कंपनी 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दे रही है. जिसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रोल-ओवर सेंसर्स, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. यानी ये फीचर्स सभी वेरिएंट में मिलेंगे.

    लेवल-2 ADAS की सेफ्टी

    स्टैंडर्ड सेफ्टी के अलावा नई सेल्टॉस लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) से भी लैस है. इसमें सेफ्टी पैकेज में 28 से ज्यादा ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. जिसमें फॉरवर्ड कोलाइजन अवाइडेड असिस्ट, अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, सेग्मेंट में पहली बार नेविगेशन बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जोन, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    kia seltos 2026
    Admin

    Related Posts

    अपेक्स बैंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सहकारिता में महिलाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    March 11, 2026

    ईंधन की किल्लत के बीच खुशखबरी: इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी दे रही भारी डिस्काउंट

    March 11, 2026

    ओम बिरला पर विपक्ष का तंज: शेरो-शायरी के जरिए साधा निशाना

    March 11, 2026

    जंग के माहौल में सोना-चांदी सस्ता, MCX पर गोल्ड फिसलकर ₹1.63 लाख के नीचे

    March 11, 2026

    दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जानकारी

    March 11, 2026

    राज्यसभा के लिए 26 नेता निर्वाचित, शरद पवार-सिंघवी शामिल; हरियाणा और बिहार में चुनाव से तय होंगे नतीजे

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 12 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी

    March 11, 2026

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.