Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»यशस्वी जायसवाल ने बताया—कौन है टीम इंडिया का ‘हार्डेस्ट वर्कर’ खिलाड़ी
    खेल

    यशस्वी जायसवाल ने बताया—कौन है टीम इंडिया का ‘हार्डेस्ट वर्कर’ खिलाड़ी

    AdminBy AdminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यशस्वी जायसवाल ने बताया—कौन है टीम इंडिया का ‘हार्डेस्ट वर्कर’ खिलाड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    भारतीय टीम में सबसे मेहनती खिलाड़ी कौन है? इसका जवाब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। फिटनेस के लिहाज से सबसे मेहनती खिलाड़ी की बात करें तो ज्यादातर लोग विराट कोहली का नाम लेंगे। हालांकि यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल सबसे मेहनती खिलाड़ी लगते हैं। उन्होंने ऐसा मानने के पीछे की वजह भी बताई है।

    जायसवाल ने आज तक से कहा, 'शुभमन गिल। उनको मैंने हाल में बहुत करीब से देखा है। वह बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और वह अपने रूटीन को लेकर बहुत ही कंसिस्टेंट हैं। वह अपनी फिटनेस, डाइट, स्किल और ट्रेनिंग पर बहुत काम करते हैं। यह अविश्वसनीय है। मैं उन्हें देखने और उनके साथ खेलने का बहुत लुत्फ उठाता हूं। वह एक अद्भुत इंसान हैं।' जायसवाल ने आगे कहा, ‘वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बहुत ही शानदार ढंग से समझदारी से खेले। हम उनमें विश्वास करते हैं कि वह हर हालात में प्रदर्शन करेंगे।’
     
    यशस्वी जायसवाल ने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी इच्छा का भी इजहार किया है। 2024 के वर्ल्ड कप में वह स्क्वाड का हिस्सा तो जरूर थे लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके थे। उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। लेकिन मैं अपने खेल पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं और अपने वक्त का इंतजार कर रहा हूं।’
     
    जायसवाल के अब तक के टी20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 23 मैच में 36.15 के औसत से 723 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164.31 का है। उन्होंने 2023 में टी20 डेब्यू किया था और अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2024 में खेला है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Yashasvi Jaiswal
    Admin

    Related Posts

    संजू सैमसन पर बैन की चर्चाएं, क्या सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वह खेल पाएंगे? नियम बताते हैं

    March 5, 2026

    फिन एलन की 33 गेंदों में सेंचुरी से हिला मैदान, कई रिकॉर्ड ध्वस्त… हार के बाद मार्करम बोले दिल की बात

    March 5, 2026

    खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: एमपी में सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम को मिली मंजूरी, तय समय सीमा में होगा निर्माण

    March 5, 2026

    T20 वर्ल्ड कप 2026: चैम्पियन टीम को पुरस्कार राशि कितनी? पूरी जानकारी

    March 5, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में सजेगा स्क्वैश का महासंग्राम, 18-22 मार्च तक इंडियन ओपन

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंदौर के जंगलों में बाघ लौटे, बन रहा है एक नया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

    March 5, 2026

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश

    March 5, 2026

    शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर तय किए 5 संकल्प, समर्थकों से कहा—गिफ्ट मत लाना, करेंगे छात्रों को सम्मानित

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.