Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»नीतीश कुमार की घातक गेंदबाज़ी: हैट्रिक के साथ पाटीदार को भी किया आउट
    खेल

    नीतीश कुमार की घातक गेंदबाज़ी: हैट्रिक के साथ पाटीदार को भी किया आउट

    AdminBy AdminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीतीश कुमार की घातक गेंदबाज़ी: हैट्रिक के साथ पाटीदार को भी किया आउट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में आंध्र प्रदेश के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक ली। मध्य प्रदेश के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में नीतीश ने अपनी टी20 करियर की पहली हैट्रिक लेकर विपक्षी टीम को झकझोर दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और मध्य प्रदेश के मुख्य खिलाड़ी रजत पाटीदार को आउट करके हैट्रिक पूरी की।
     
    113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश ने 17.3 ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हर्ष गवली और वेंकटेश अय्यर की मध्यप्रदेश की सलामी जोड़ी ने अभी 14 रन ही जोड़े थे कि उन्हें आंध्र प्रदेश के नीतीश कुमार रेड्डी के कहर का सामना करना पड़ा। रेड्डी ने पारी के तीसरे ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। रेड्डी ने हर्ष गवली, हरप्रीत सिंह और मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार को अपना शिकार कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया था।

    इसके बाद ऋषभ चौहान और राहुल बाथम ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर सत्यनारायण राजू ने ऋषभ चौहान को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऋषभ चौहान ने 43 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 47 रनों की पारी खेली। अनिकेत वर्मा एक रनआउट हुये। राहुल बाथम ने 32 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 35 रन बनाये। वेंकटेश अय्यर (22) को के वी शशिकांत ने आउट किया।
     
    इससे पहले मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश की पूरी टीम 19.1 ओवर में 112 रन पर समेट दिया। आंध्र प्रदेश के लिए श्रीकर भरत ने31 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी (25), पायला अविनाश (18) और कप्तान रिकी भुई (11) रन बनाकर आउट हुये। आंध्रप्रदेश के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। मध्य प्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह ने चार विकेट और त्रिपुरेश सिंह ने तीन विकेट लिये। राहुल बाथम को दो विकेट मिले। वेंकटेश अय्यर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Nitish Kumar's
    Admin

    Related Posts

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026

    पाकिस्तानी बैटर के समर्थन में डिविलियर्स-स्टेन, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर मचा बवाल

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.