Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»नए साल से Credit Card पर लगेगा नया नियमों का पहरा, यूजर्स अभी जान लें ये जरूरी बदलाव
    व्यापार

    नए साल से Credit Card पर लगेगा नया नियमों का पहरा, यूजर्स अभी जान लें ये जरूरी बदलाव

    AdminBy AdminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए साल से Credit Card पर लगेगा नया नियमों का पहरा, यूजर्स अभी जान लें ये जरूरी बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर 
    क्रेडिट कार्ड आज के समय में आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। ऐसे में SBI ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जो 10 जनवरी 2026 से लागू होंगे। यदि आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और हवाई यात्रा के दौरान एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा का लाभ उठाते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए बेहद जरूरी जानकारी है। इस बदलाव का सीधा असर डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस पर पड़ेगा। SBI कार्ड ने अपने क्रेडिट कार्ड्स को अब सेट A और सेट B—दो कैटेगरी में बांट दिया है।
     
    सेट A कार्ड्स पर सीमित होगी सुविधा
    सेट A में आने वाले कार्ड्स जैसे Apollo SBI Card SELECT, BPCL SBI Card OCTANE, Club Vistara SBI Card SELECT, Landmark Rewards SBI Card SELECT, Paytm SBI Card SELECT और PhonePe SBI Card SELECT पर अब लाउंज एक्सेस सिर्फ चुनिंदा बड़े शहरों तक ही मिलेगा। इन कार्ड्स से केवल अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और पुणे के एयरपोर्ट लाउंज में ही प्रवेश मिलेगा।
     
    सेट B कार्ड्स को मिलेगा ज्यादा फायदा
    वहीं, सेट B में शामिल SBI Card PRIME, KrisFlyer SBI Card, Titan SBI Card और पार्टनर बैंकों के PRIME वेरिएंट कार्ड्स पर लाउंज एक्सेस का दायरा ज्यादा बड़ा रहेगा। इन कार्ड्स से भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोच्चि, गोवा, इंदौर, जयपुर, वडोदरा, श्रीनगर और विशाखापट्टनम जैसे शहरों के एयरपोर्ट लाउंज में भी प्रवेश मिलेगा।
     
    लाउंज में एंट्री के लिए नई शर्तें
    SBI कार्ड ने साफ किया है कि यह बदलाव सिर्फ लाउंज बेनिफिट्स तक सीमित हैं, बाकी सभी सुविधाएं पहले जैसी ही रहेंगी। नए नियमों के अनुसार, लाउंज में प्रवेश के लिए POS मशीन पर कार्ड को स्वाइप या ऑथेंटिकेट करना जरूरी होगा।
     
    फ्री विजिट खत्म हुई तो देना होगा पैसा
    अगर किसी कार्डधारक की फ्री लाउंज विजिट लिमिट पूरी हो चुकी है, तो उसे मुफ्त प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त विजिट के लिए स्टैंडर्ड लाउंज चार्ज देना होगा। SBI कार्ड के मुताबिक, लाउंज प्रोग्राम का संचालन Visa, RuPay और Mastercard नेटवर्क पार्टनर्स करते हैं और उन्हीं के नियम लागू होंगे। ऐसे में SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को सलाह है कि वे 10 जनवरी 2026 से पहले इन नए नियमों को ध्यान से समझ लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    credit card top-news
    Admin

    Related Posts

    दुबई में सड़ रहे 1000 कंटेनर, केले, अंगूर, अनार और सब्जियों का भारी नुकसान भारत को

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का जल्द होगा लॉन्च, 450cc सेगमेंट में कंपनी की बड़ी रणनीति

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026

    बड़े तालाब में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, IAS बंगला और 200 अन्य अवैध निर्माण चिन्हित

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर चॉपर में धुआं भरने पर इमरजेंसी लैंडिंग

    March 7, 2026

    ईरान के हफ्ते भर के संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

    March 7, 2026

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.