Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»संजय दत्त को IPS ने सरेआम जड़ा थप्पड़, बाल पकड़कर घसीटा; पिता सुनील दत्त के सामने टूट गए ‘संजू बाबा’
    मनोरंजन

    संजय दत्त को IPS ने सरेआम जड़ा थप्पड़, बाल पकड़कर घसीटा; पिता सुनील दत्त के सामने टूट गए ‘संजू बाबा’

    AdminBy AdminDecember 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संजय दत्त को IPS ने सरेआम जड़ा थप्पड़, बाल पकड़कर घसीटा; पिता सुनील दत्त के सामने टूट गए ‘संजू बाबा’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    मुंबई में 1993 में हुए ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम गैरकानूनी हथियार रखने में आया था। इस केस की जांच करने वाले आईपीएस अफसर संजय मारिया ने एक बार फिर से उस घटना को याद किया। राकेश ने बताया कि संजय दत्त का नाम आया तो वह मुंबई से बाहर थे। लौटे तो उन्हें एयरपोर्ट से ही उठा लिया गया था। जब संजय ने गुनाह नहीं कुबूला तो राकेश ने उनके जोर का थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर खींचे थे। यह भी बताया कि जब सुनील दत्त मिलने आए तो क्या हुआ।

    देसी स्टूडियोज से बातचीत में राकेश मारिया बताते हैं कि केस में संजय दत्त का नाम बांद्रा के एक फेमस रेस्ट्रॉन्ट के मालिक हनीफ कड़ावाला और समीर हिंगोरा की वजह से आया था। समीर उस वक्त इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट थे। राकेश बताते हैं, 'उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से इन्कार कर दिया, उनसे मुझसे बात करने को कहा गया तो पहली चीज वे बोले, 'आप बड़े लोगों को अरेस्ट क्यों नहीं करते हैं?' मैंने पूछा, कौन से बड़े लोगों को मैंने अरेस्ट नहीं किया? उन्होंने बताया संजू बाबा, मुझे लगा कि संजय दत्त का इससे क्या लेना-देना?'

    संजय को आ चुका था फोन
    राकेश ने बताया कि हनीफ और समीर ने उन्हें बताया कि अपराधी हथियार किसी सुरक्षित जगह ले जाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए संजय दत्त का घर सेफ बताया था। ये हथियार 1993 के मुंबई ब्लास्ट में यूज हुए थे। राकेश बोले, 'वे लोग संजय दत्त के घर आए। संजय के पास पहले ही कॉल आ चुका था। संजय ने उनसे कहा कि कार यहां पार्क करें और सामान अनलोड कर दें।'

    संजय ने रख लिए थे कुछ हथियार
    राकेश ने बताया कि संजय ने कुछ हथियार अपने लिए रख लिए थे लेकिन बाद में ज्यादातर उन आतंकियों को लौटा दिए जो अटैक प्लान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब पता लगा कि संजय इसमें शामिल हैं तो वह उन्हें पूछताछ के लिए लाना चाहते थे लेकिन वह मॉरिशस में शूटिंग कर रहे थे। फिर संजय दत्त के भारत लौटने का इंतजार किया गया। राकेश ने बताया कि वह संजय दत्त को एयरपोर्ट से ही पूछताछ के लिए उठा ले गए थे। संजय दत्त को मुंबई क्राइम ब्रांच के एक कमरे में रखा गया। उनके साथ दो कॉन्सटेबल छोड़े गए और उन्हें मना किया गया कि कोई संजय को सिगरेट नहीं देगा। उन्हें किसी को फोन करने की अनुमति नहीं थी।
     
    राकेश ने बताया कि संजय से कैसे पूछताछ की थी। वह बोले, 'वह रात में 2:30 पर कमरे में बैठे थे, मैं सुबह करीब 8 बजे कमरे में दाखिल हुआ। मैंने उनसे पूछा, क्या आप मुझे अपनी कहानी बताएंगे या मैं आपका रोल बताऊं?' वह बोले, संजय ने जवाब दिया कि वह बेगुनाह हैं और इसमें शामिल नहीं हैं। इतने दिनों का दबा हुआ गुस्सा और बीते कुछ दिनों का तनाव एकदम से मुझ पर सवार हो गया। वह मेरे सामने कुर्सी पर बैठे थे। मैं उनके पास गया, उनके बाल लंबे थे। मैं एक जोर का थप्पड़ दिया वह थोड़ा पीछे हो गए और मैंने उनके बाल पकड़े और खींचा। मैंने पूछा, 'चाहते हो कि शराफत से बात करूं या फिर?' इसके बाद संजय ने कहा कि अकेले में बात करना चाहता है। फिर सब कुछ बताया।

    संजय ने की पिता को ना बताने की रिक्वेस्ट
    राकेश आगे बताते हैं, वह बोला, 'मुझसे गलती हो गई प्लीज मेरे डैड को मत बताना।' मैंने जवाब दिया, 'तुम्हारे पिता को कैसै ना बताऊं? तुमने गलती की है, मर्द बनो।' राकेश ने बताया कि सुनील दत्त उनसे मिलने राजेंद्र कुमार, महेश भट्ट, यश जौहर और बलदेव खोसला नाम के एक पॉलिटीशियन को लेकर आए। कहा कि संजय बेगुनाह हैं ऐसा नहीं कर सकता।

    जब सुनील दत्त के पैरों पर गिरे संजय दत्त
    राकेश ने बताया कि संजय दत्त ने इस अपराध के बाद जब पहली बार अपने पिता को फेस किया तो क्या सीन था। वह बोले, 'संजय दत्त को कमरे में लाया गया, उसने अपने पिता को देखा, वह बच्चे की तरह रोने लगा और उनके पैरों पर गिरकर बोला, पापा गलती हो गई मेरे से। मैं नहीं चाहता कि ऐसा कभी किसी पिता के साथ हो। सुनील का चेहरा पीला पड़ गया था।'

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sanjay Dutt
    Admin

    Related Posts

    केरल स्टोरी 2 पर उठे विवाद के बीच, हाईकोर्ट ने खुद फिल्म देखने का किया निर्णय

    February 24, 2026

    लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त: रणवीर सिंह को कोर्ट की दो-टूक, ‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

    February 24, 2026

    विजय-रश्मिका की शादी में 100 खास मेहमान, जापानी खाना और ‘नो फोन’ पॉलिसी का एलान

    February 24, 2026

    योगी आदित्यनाथ से मिले संजय दत्त, बोले- यह मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात

    February 24, 2026

    बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट

    February 23, 2026

    ‘द ब्लफ’ की झलक: प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केरल स्टोरी 2 पर उठे विवाद के बीच, हाईकोर्ट ने खुद फिल्म देखने का किया निर्णय

    February 24, 2026

    अब ‘केरल’ नहीं ‘केरलम’! राज्य के नाम बदलाव पर केंद्र की हरी झंडी

    February 24, 2026

    ऐसी बनेगी मसालेदार सांभर कि खाने वाले खुद करेंगे तारीफ

    February 24, 2026

    राहुल गांधी से रबी और खरीफ फसल का अंतर समझने की अपील, सीएम मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष को किया घेराव

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.