Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»रीमैरेज पर खुलकर बोलीं महिमा चौधरी, तलाक और बेटी को लेकर कही बड़ी बात
    मनोरंजन

    रीमैरेज पर खुलकर बोलीं महिमा चौधरी, तलाक और बेटी को लेकर कही बड़ी बात

    AdminBy AdminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रीमैरेज पर खुलकर बोलीं महिमा चौधरी, तलाक और बेटी को लेकर कही बड़ी बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    एक्ट्रेस महिमा चौधरी की हाल ही में दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी रिलीज हुई. फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन कहानी की खूब तारीफ हुई. फिल्म में 52 साल की महिमा की दूसरी शादी होती है. लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस असल में दूसरी बार घर बसाने को तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की. 

    शादी में है गहरा विश्वास
    महिमा की एक बेटी है- अरियाना चौधरी. उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर वो जरूर दूसरी शादी के बारे में सोचती हैं. वो भी तब जब वो लोगों की आंखों में फिल्म देखने के बाद एक अलग उम्मीद देख रही हैं. इस बारे में चर्चा होती देख रही हैं. महिमा बताती हैं कि भले ही उनकी पहली शादी चल नहीं पाई लेकिन उनका इस बंधन पर से विश्वास नहीं उठा है. उन्हें मौका मिला तो वो जरूर ये करना चाहेंगी. लेकिन इस मामले में अब भी एक अड़चन है. 
     
    एनबीटी से बातचीत में महिमा ने शादी को लेकर बात की और कहा- मैंने अपने माता-पिता की लंबी शादी देखी थी और उसमें इतना प्रेम था, तो मैं तलाक के बारे में सोचती ही नहीं थी. मैं जब भी किसी के ड‍िवोर्स के बारे में सुनती थी, तो मुझे लगता शायद किसी एक ने इस शादी को बचाने की उतनी कोशिश नहीं की होगी. मैं इनकी जगह होती तो बहुत ट्राई करती. मगर जब मुझ पर बीती तो अहसास हुआ. 'मैं तब उतनी मजबूत नहीं थी, मगर हां, मेरे पास एक सपोर्टिव फैमिली थी. मेरी मां ने मुझे सपोर्ट किया. मेरी नानी ने मुझे हिम्मत दी. वो बोलीं कि ठीक है, बच्चे हम पाल लेंगे.'

    सिंगल पेरेंट होने का दर्द  
    महिमा ने आगे बताया कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन इसमें एक रुकावट है. वो बोलीं- अभी तक मेरा तलाक नहीं हुआ है. मेरा डिवोर्स पेंडिंग है. मगर दोबारा शादी करने के बारे में बिलकुल सोचती हूं मैं, और अब तो और ज्यादा सोच रही हूं, जबसे मेरी इस फिल्म की शादी वाला फोटो वायरल हुआ है. लोग मेरी दूसरी शादी की उम्मीद कर रहे हैं. मैं उन लोगों में से हूं, जो एक बार में हार नहीं मानते. मैं शादी के बंधन में यकीन करती हूं. मेरा मानना है कि दो लोग मिलकर जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं. ये सपोर्ट सिस्टम जरूरी होता है, होना चाहिए.

    सिंगल पेरेंट होने के नाते महिमा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस पर एक्ट्रेस ने कहा- चुनौतियां तो होती हैं, मगर मेरी बेटी अरियाना अपने ग्रैंड पैरेंट्स के साथ पली-बढ़ी है, तो उसकी इतनी डिमांड्स नहीं होती. वो बचपन से ही समझदार और संवेदनशील है. उसने मुझे कभी किसी मुश्किल सिचुएशन में नहीं पड़ने दिया. महिमा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ चुकी हैं. उन्होंने परदेस फिल्म से डेब्यू किया था.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Mahima Chaudhry
    Admin

    Related Posts

    वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

    March 18, 2026

    बर्थ एनिवर्सरी : रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान बनाई शशि कपूर ने

    March 18, 2026

    श्रद्धा कपूर की शादी की तारीख आई सामने, 39 की उम्र में राहुल मोदी से करेंगी शादी

    March 18, 2026

    सेंसर बोर्ड ने ‘धुरंधर 2’ के खूनखराबे वाले सीन पर लगाई रोक

    March 18, 2026

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    19 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहेगा सावधान

    March 18, 2026

    इजरायल का बड़ा हमला! खुफिया मंत्री खतिब के मारे जाने का दावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

    March 18, 2026

    आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    March 18, 2026

    पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का आरोप, विदेश मंत्री ने कूटनीतिज्ञों से कहा– सच उजागर करें

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.